ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
स्वतंत्र देव सिंह: संगठन और सरकार के बीच समन्वय के प्रतीक-जितेन्द्र प्रताप सिंह • राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला जज की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न • Chandrayaan-3: भारत ने रचा इतिहास, बना चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश • भागवत-शरणागति : पूर्णाहुति के उपरान्त दिव्य अनुग्रह की अनुभूति और कालतत्त्व का रहस्योद्घाटन • नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने जूम लिंक के माध्यम सेकोविड़-19,टीकाकरण, बचाव एवं रोकथाम के लिए आशा, आगनवाड़ी एवं ए0एन0एम0 से किया संवाद • सीतापुर नेत्र अस्पताल द्वारा रामपुर-देवराई में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन • मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के संबंध में 13 दिसंबर तक करें आवेदन • Diabetes: The Silent Sweet Poison Spreading Across Households – Ayurveda Offers a Holistic Cure, Says Dr. T.P. Tiwari • स्वतंत्र देव सिंह: संगठन और सरकार के बीच समन्वय के प्रतीक-जितेन्द्र प्रताप सिंह • राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला जज की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न • Chandrayaan-3: भारत ने रचा इतिहास, बना चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश • भागवत-शरणागति : पूर्णाहुति के उपरान्त दिव्य अनुग्रह की अनुभूति और कालतत्त्व का रहस्योद्घाटन • नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने जूम लिंक के माध्यम सेकोविड़-19,टीकाकरण, बचाव एवं रोकथाम के लिए आशा, आगनवाड़ी एवं ए0एन0एम0 से किया संवाद • सीतापुर नेत्र अस्पताल द्वारा रामपुर-देवराई में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन • मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के संबंध में 13 दिसंबर तक करें आवेदन • Diabetes: The Silent Sweet Poison Spreading Across Households – Ayurveda Offers a Holistic Cure, Says Dr. T.P. Tiwari •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प

D

Dainik India News

• 47022 views
बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, लगातार बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी सकारात्मक पहल सामने आई है, जिसने समाज को संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय सरोकारों का नया संदेश दिया है। जब हर क्षेत्र में महंगाई का दबाव आम नागरिक की कमर तोड़ रहा है, तब विवाह जैसे सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में राहत देने के उद्देश्य से “उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल” ने जनहित में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए बेटियों की शादी में टेंट एवं कैटरिंग के दाम न बढ़ाने की घोषणा की है। संगठन की इस पहल को सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदना का अनुपम उदाहरण माना जा रहा है।

शनिवार, 16 मई को अयोध्या रोड स्थित उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके आह्वान और प्रेरणा से संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि चाहे दूध, दही, खोया, पनीर, कमर्शियल गैस सिलेंडर, लेबर रेट अथवा ट्रांसपोर्टेशन की लागत कितनी ही क्यों न बढ़ जाए, लेकिन बेटियों की शादी में टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन सेवाओं के रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब लगातार बढ़ती लागत के कारण अधिकांश क्षेत्रों में कीमतों में भारी वृद्धि देखी जा रही है।

बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटी का विवाह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि भावनाओं, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा पवित्र अवसर होता है। ऐसे में आर्थिक दबाव से जूझ रहे परिवारों पर अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं होगा। संगठन ने यह भी संदेश दिया कि व्यापार केवल लाभ कमाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का भी एक सशक्त माध्यम है। यही कारण है कि व्यापार मंडल ने लाभ से ऊपर उठकर सामाजिक सहयोग और संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी है।

उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी बेटियों की शादी में परिवारों का हर संभव सहयोग करेंगे, ताकि कोई भी परिवार आर्थिक दबाव के कारण परेशान न हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार को सहयोग अथवा मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सीधे संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए संगठन ने हेल्पलाइन स्वरूप तीन महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं — 8115721615, 9129194195 और 9415632644।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यवसाय से जुड़े व्यापारी समाज के हर सुख-दुख में सहभागी होते हैं। जन्म से लेकर विवाह और अंतिम संस्कार तक, प्रत्येक सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजन में इन व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में बेटियों की शादी में रेट न बढ़ाने का निर्णय केवल एक व्यापारिक घोषणा नहीं, बल्कि सामाजिक समर्पण और मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से निश्चित रूप से आम जनता को राहत मिलेगी और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

बैठक में संगठन के चेयरमैन राघवेन्द्र चौधरी, अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री मोहित कुमार, कोषाध्यक्ष आयुष पांडेय, सचिव संदीप कुमार, संगठन मंत्री रंजीत कुमार वैद्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह, प्रचार मंत्री जितेंद्र कुमार एवं सुनील ठाकुर सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का वातावरण सामाजिक सरोकारों और जनहित के संकल्प से ओतप्रोत दिखाई दिया, जहां व्यापार से अधिक समाज और संवेदनाओं को महत्व देने का संदेश स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आया।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!