ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
बिजनौर में शहर कोतवाली में आत्मदाह करने पहुंची दुष्कर्म पीड़‍िता • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने लोक भारती के आयोजनों को बताया जनोपयोगी • क्या यूजीसी पर जो नए नियम बनाए गए हैं, भारत में दंगल खड़ा करेगा? • अनिल किशोर गुप्ता बने दैनिक इंडिया न्यूज़ के कानूनी सलाहकार • भीषण गर्मी में मचा हाहाकार,दस दिन में दो बार जल उठा विद्युत ट्रांसफार्मर • संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं… संस्कृति, विज्ञान, तार्किक क्षमता और अन्य भाषाओं की जननी • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा लखनऊ महानगर के 25 मंडलों में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास • लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार • बिजनौर में शहर कोतवाली में आत्मदाह करने पहुंची दुष्कर्म पीड़‍िता • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने लोक भारती के आयोजनों को बताया जनोपयोगी • क्या यूजीसी पर जो नए नियम बनाए गए हैं, भारत में दंगल खड़ा करेगा? • अनिल किशोर गुप्ता बने दैनिक इंडिया न्यूज़ के कानूनी सलाहकार • भीषण गर्मी में मचा हाहाकार,दस दिन में दो बार जल उठा विद्युत ट्रांसफार्मर • संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं… संस्कृति, विज्ञान, तार्किक क्षमता और अन्य भाषाओं की जननी • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा लखनऊ महानगर के 25 मंडलों में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास • लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के आवास, 40 मिनट तक चली उच्चस्तरीय बैठक

D

Dainik India News

• 6365 views
सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के आवास, 40 मिनट तक चली उच्चस्तरीय बैठक

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2025।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में सुरक्षा को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनके आधिकारिक आवास लोक कल्याण मार्ग पर भेंट की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को घटनास्थल से मिल रही ताजा जानकारियों और सेना की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बीच यह अहम बैठक लगभग 40 मिनट तक चली। बैठक में संभावित रणनीतिक विकल्पों और जवाबी कार्रवाई पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने रक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता के साथ उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

घटना के बाद से दिल्ली से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस को संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर सहित अन्य सीमावर्ती राज्यों में गश्त बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।

माहौल ऐसा बन गया है कि देश जल्द ही आतंकियों के खिलाफ कोई बड़ा और निर्णायक कदम उठा सकता है। शीर्ष स्तर पर हो रही बैठकों और सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों को देखते हुए इस बात की प्रबल संभावना जताई जा रही है कि भारत एक बार फिर सख्त और प्रभावी कार्रवाई कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी पहले भी कह चुके हैं कि आतंक के खिलाफ "नई नीति नई रीति" से निपटा जाएगा।

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में भारत ने कई बार आतंकी घटनाओं के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे कदम उठाए हैं। ऐसे में इस बार भी कड़ा जवाब दिए जाने की पूरी संभावना बन रही है। पूरे देश की नजर अब सरकार की अगली रणनीति पर टिकी हुई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!