ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
India: A Beacon of Light Amidst Global Emissions Darkness - Pathways for State Energy Market Attractiveness Analysis NEET स्कैम की जांच में बड़े खुलासे, कई गिरफ्तारियां ग्रामीण क्षेत्रों में सर्जरी का हब बन चुका है जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट : डॉ संजय सिंह यूपी सरकार 2.0 द्वारा नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ डा. लिली सिंह जी का भव्य स्वागत हरदोई में दलालों व हेरा फेरी करने वाले व्यक्ति ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम से किसान से ठगे एक लाख रुपए यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ: संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मूल प्रति का वितरण KVS 53rd National Cricket Championship: Delhi Triumphs Over Chennai to Become Champion वाराणसी में अब पानी का वितरण ही नहीं, बिजली का उत्पादन भी करेगा जलकल विभाग  India: A Beacon of Light Amidst Global Emissions Darkness - Pathways for State Energy Market Attractiveness Analysis NEET स्कैम की जांच में बड़े खुलासे, कई गिरफ्तारियां ग्रामीण क्षेत्रों में सर्जरी का हब बन चुका है जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट : डॉ संजय सिंह यूपी सरकार 2.0 द्वारा नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ डा. लिली सिंह जी का भव्य स्वागत हरदोई में दलालों व हेरा फेरी करने वाले व्यक्ति ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम से किसान से ठगे एक लाख रुपए यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ: संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मूल प्रति का वितरण KVS 53rd National Cricket Championship: Delhi Triumphs Over Chennai to Become Champion वाराणसी में अब पानी का वितरण ही नहीं, बिजली का उत्पादन भी करेगा जलकल विभाग 
लेख / शोध English

शक, साजिश और भ्रम की दुनिया में रहते हैं सिजोफ्रेनिया से पीड़ित लोग

D

Dainik India News

27 views
शक, साजिश और भ्रम की दुनिया में रहते हैं सिजोफ्रेनिया से पीड़ित लोग

सिजोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्ति की सोच, समझ और व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है। ऐसा मस्तिष्क में होने वाले रासायनिक असंतुलन के कारण होता है।बिना किसी वजह के हर बात और हर शख्स को शक की नजर से देखना, कल्पना की दुनिया में खोये रहना, वैसी ध्वनि सुनाई देना, जो वास्तव में नहीं होती आदि एक मनोरोग है। इस मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति सिर्फ खुद की कल्पनाशील बातों पर ही विश्वास करता है। उसे दूसरों की बातें झूठ लगती है। वह अपनी सोच को न ही सही दिशा में ले जा पाता है और न ही किसी परिणाम तक पहुंच पाता है। जो लोग इस मनोरोग से घिरे होते हैं, उन्हें खुद भी इस बारे में पता नहीं होता है।

हालांकि शक करने को सामान्य अर्थों में लिया जाता है, लेकिन डॉक्टर कहते हैं कि यह एक बीमारी है, जो मस्तिष्क में होने वाले रासायनिक असंतुलन के कारण होती है। इसे सिजोफ्रेनिया कहते हैं। इसके लक्षण कई तरह के होते हैं। शुरुआत में ही अगर इसके लक्षण पहचान लिए जाएं तो इस रोग को काबू में किया जा सकता है। अक्सर यह बीमारी किशोरावस्था के बाद से ही शुरू हो जाती है। धीरे-धीरे पीड़ित को हर बात पर और हर किसी पर शक होने लगता है। वह अपनों से ही कटा-कटा रहने लगता है।

पीड़ित इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहता है कि उसे क्या कहना है। वह किसी एक काम में ध्यान नहीं लगा पाता है। कभी-कभी तो वह अपने बचाव में दूसरों के प्रति आक्रामक भी हो जाता है। पीड़ित अपने खयाल और अपनी सोच के अलावा कुछ और मानने के लिए तैयार ही नहीं होता। उसे लगता है कि जो वह सोच रहा है या कर रहा है, वही सही है और बाकी सब गलत।

बिशेषगयों का मानना हैं…

सिजोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दिमाग के लिम्बिक सिस्टम में रासायनिक असंतुलन के कारण मतिभ्रम की समस्या उत्पन्न होती है। पीड़ित डरा-डरा सा रहता है। उसे वैसी आवाजें सुनाई देती है, जो वास्तव में नहीं होती। पीड़ित को हर समय लगता है कि उस पर नजर रखी जा रही है। वह अपनी ही बनाई दुनिया में खोया रहना पसंद करता है। अपना
देखभाल करना भी छोड़ देता है। हालांकि बीमारी के शुरुआती दौर में उसे कुछ डर-सा महसूस होने लगता है। वह अपने डर का कारण भी ढूंढना चाहता है, लेकिन समझ नहीं पाता। कई बार लोग इसे उपरी हवा समझ लेते हैं, जबकि यह मानसिक रोग है और इसका उपचार संभव है।

भ्रम के हैं कई रूप

नियंत्रण का भ्रमः

इससे पीड़ित व्यक्ति में एक ऐसा गलत विश्वास या सोच बैठ जाता है कि उसका मन, उसके विचार, या बर्ताव पर किसी दूसरे इंसान का नियंत्रण होता है।

बेवफाई का भ्रमः

इसमें लगता है कि पति या पत्नी का किसी और से अफेयर चल रहा है। अकसर इससे भ्रमित इंसान सुबूत जुटाने की कोशिश में लगता है, जो वास्तव में अफेयर है ही नहीं।

आरोपी मानने का भ्रमः

ऐसे भ्रम में मरीज पश्चाताप या अपराधी होने की गलत भावना का शिकार होता है।
भव्य भ्रमः इसमें पीड़ित सोचता है कि उसमें कुछ विशेष शक्तियां, बहुत ताकत, जानकारी या क्षमताएं मौजूद है, जो किसी दूसरे में नहीं है।
संदर्भ का भ्रमः इसमें पीड़ित को लगता है कि उसके चारों तरफ होने वाली नकारात्मक घटनाएं उससे जुड़ी हुई हैं।

दैहिक भ्रमः इसमें इंसान को बिना किसी वजह लगता है कि वह बीमार है, जबकि वास्तव में वह बीमार नहीं होता।
साजिश का भ्रमः इसमें पीड़ित को लगता है कि लोग उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उसे महसूस होता है कि सभी उसके बारे में बातें करते हैं या उसे घूर रहे हैं। रोगी को ऐसा भी लगता है कि जैसे कुछ लोग उसके ऊपर जादू-टोना करवा रहे हैं या फिर उसके खाने में जहर मिलाया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!