ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तर प्रदेश सरकार के आवाह्न पर माल ब्लाक के पीर नगर ग्राम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत कल कलेक्ट्रेट परिसर से रोडवेज परिसर तक की दुकानें रहेंगी बंद संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा “अब डर नहीं, सीधे कार्रवाई” : मधुबन में मिशन शक्ति का सशक्त प्रहार, मातृशक्ति को मिली सुरक्षा की अभेद्य ढाल वैश्विक उत्सर्जन के अंधकार में उभरता भारत का सूर्य अयोध्या के ADM लॉ एंड ऑर्डर सुरजीत सिंह का शव कमरे में मिला, DM और कमिश्नर मौके पर पहुंचे घूसखोर पंडित और मौन का प्रमाणपत्र जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि, उद्यान, मत्स्य, लघु सिंचाई, सहकारिता एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न उत्तर प्रदेश सरकार के आवाह्न पर माल ब्लाक के पीर नगर ग्राम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत कल कलेक्ट्रेट परिसर से रोडवेज परिसर तक की दुकानें रहेंगी बंद संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा “अब डर नहीं, सीधे कार्रवाई” : मधुबन में मिशन शक्ति का सशक्त प्रहार, मातृशक्ति को मिली सुरक्षा की अभेद्य ढाल वैश्विक उत्सर्जन के अंधकार में उभरता भारत का सूर्य अयोध्या के ADM लॉ एंड ऑर्डर सुरजीत सिंह का शव कमरे में मिला, DM और कमिश्नर मौके पर पहुंचे घूसखोर पंडित और मौन का प्रमाणपत्र जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि, उद्यान, मत्स्य, लघु सिंचाई, सहकारिता एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'?

D

Dainik India News

188 views
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'?

विधानसभा भर्ती घोटाले की परतें खोलते न्यायालयी 'किताबी' अभिलेख

भर्ती या 'भाई-भतीजावाद का महोत्सव'? चयन सूची में VIP परिवारों के नाम देखकर अभ्यर्थी भी हैरान!

हाईकोर्ट की 'सख्त टिप्पणी' के बाद फिर गरमाया विधानसभा भर्ती प्रकरण — क्या कभी पूरा सच खुलेगा, या बस 'फाइलें' गोल घूमती रहेंगी?

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय की 2020-21 वाली भर्तियां आज भी प्रदेश की सबसे 'मशहूर' और 'कमाई वाली' भर्ती प्रक्रियाओं में शुमार हैं। लाखों युवा रात-दिन मेहनत करते रहे, किताबों के पहाड़ चढ़े, सपने संजोए — और आखिर में पता चला कि सीटें पहले से ही 'घरेलू डिलीवरी' के लिए रिजर्व थीं। यह सिर्फ नौकरियां नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों का कत्लेआम था।

वर्ष 2020 में विधान परिषद सचिवालय ने 99 पदों का विज्ञापन निकाला। प्रीलिम, मेन्स, रिजल्ट — सब कुछ हुआ। उधर विधानसभा सचिवालय ने 87 पदों पर भर्ती शुरू की। परीक्षाएं, टाइपिंग टेस्ट, मार्च 2021 में रिजल्ट। कुल मिलाकर लाखों अभ्यर्थी मैदान में उतरे। हजारों परिवारों ने सोचा — इस बार बेटा/बेटी का नाम चमक जाएगा। लेकिन जब चयन सूची आई तो सूची में 'परिवारिक ब्रांडिंग' की चकाचौंध थी।

सूत्रों और याचिकाओं के अनुसार

तत्कालीन प्रमुख सचिव संसदीय कार्य जय प्रकाश सिंह के पुत्र-पुत्री को समीक्षा अधिकारी (RO) का आसान रास्ता मिल गया।

विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के 'कई संबंधी' चयनित हो गए।

विधान परिषद के डॉ. राजेश सिंह के बेटे, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह के भतीजे, पूर्व प्रमुख सचिव दिनेश कुमार सिंह के पुत्र, अजय कुमार सिंह के बेटे... और भी कई 'प्रभावशाली कुनबे' के नाम चमक उठे।

अरे वाह! क्या संयोग है ना? इतने बड़े-बड़े घरानों के बच्चे अचानक 'मेरिट' के दम पर पास हो गए। बाकी लाखों युवा तो बस 'एक्स्ट्रा' थे — मेहनत करने और फॉर्म भरने के लिए।

एजेंसियों का भी 'फैमिली प्लान':

विधानसभा की भर्ती BECIL को सौंपी गई, जो आगे TSR Data Processing को दे दी। विधान परिषद में राभव (Rabhav) की भूमिका। याचिकाकर्ताओं का आरोप — इन एजेंसियों से जुड़े लोगों के परिजन भी नौकरी लेकर चले गए। मतलब पूरा सिस्टम 'फैमिली एंटरप्राइज' बन गया था।

नियम संशोधन का 'मास्टर स्ट्रोक':

2016 तक भर्ती UPSC (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) के जरिए होती थी — पारदर्शिता का ढोंग भी चलता था। फिर नियम बदले गए। विधानसभा और परिषद ने खुद भर्ती का जिम्मा ले लिया। 2019 में और बदलाव। नतीजा? 'घर की मुर्गी दाल बराबर' वाला सीन। हाईकोर्ट ने इसे देखते हुए कड़ी टिप्पणियां कीं।

18 सितंबर 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ कहा — "बहुत सारी परिस्थितियां संदेह पैदा करती हैं।" मामले को PIL में बदला और CBI जांच का आदेश दिया। 3 अक्टूबर को पुनर्विचार याचिका पर भी यही रुख। कोर्ट ने कहा — सार्वजनिक नौकरियां निष्पक्षता पर टिकी होनी चाहिए, न कि 'रिश्तेदारी के बाजार' पर।

CBI ने प्रारंभिक जांच शुरू की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम स्टे के बाद सब 'ठंडे बस्ते' में। अब मामला फिर चर्चा में है।

याचिकाकर्ता केपी सिंह के वकील रीना एन. सिंह ने मीडिया से कहा कि प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे को जांच की निष्पक्षता के लिए पद से अलग किया जाए। ताकि 'घर का जोगी' जांच न करे।

प्रदेश के लाखों युवा, उनके माता-पिता और आम नागरिक अब न्यायालय की तरफ देख रहे हैं। सवाल यही है — क्या इस 'फैमिली भर्ती महोत्सव' का सच सामने आएगा, या फिर वही पुराना नाटक चलेगा: "जांच चल रही है... रिपोर्ट जल्द आएगी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!