ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months • चूहों एवं छछूंदरो से बचाव के लिए किसानों को दी गई जानकारी • संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश • ग्रीष्मकालीन लोकनृत्य कार्यशाला का भव्य समापन, • बजरंगबली ने रोका फौजी का रास्ता • पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह वारंटी गिरफ्तार किए • सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन • कार चालक को भ्रम में डालकर कार की सीट से रुपये चुराने वाला अभियुक्त सहित विभिन्न मामलों में कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार • India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months • चूहों एवं छछूंदरो से बचाव के लिए किसानों को दी गई जानकारी • संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश • ग्रीष्मकालीन लोकनृत्य कार्यशाला का भव्य समापन, • बजरंगबली ने रोका फौजी का रास्ता • पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह वारंटी गिरफ्तार किए • सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन • कार चालक को भ्रम में डालकर कार की सीट से रुपये चुराने वाला अभियुक्त सहित विभिन्न मामलों में कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार •
मनोरंजन English

सामूहिक विवाह में दांपत्य सूत्र में बंधे 120 जोड़ें

D

Dainik India News

• 8340 views
सामूहिक विवाह में दांपत्य सूत्र में बंधे 120 जोड़ें
    



धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़

   मधुबन,मऊ। नगर पंचायत के गांधी मैदान पांती रोड पर बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत गांधी मैदान पंडाल में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना के तहत विकास खण्ड फतहपुर मंडाव से 68 व दोहरीघाट से 52 आर्थिकरूप से कमजोर एवं असहाय परिवार के 120 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे। वैदिक मंत्रोचार एवं अध्यात्मिक मान्यताओं के साथ ब्राम्हणों ने सामूहिक विवाह को सम्पन्न कराया । शादी समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया । इसके उपरांत अतिथियों ने जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की। साथ ही समाज कल्याण विभाग एवं विकास खण्ड के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने इस योजना के तहत निर्धारित उपहार दिया । शादी समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहां कि भाजपा सरकार में अब किसी कमजोर की बेटी के बाप को आर्थिक तंगी के चलते अपनी बेटी के शादी की चिन्ता नहीं सताएगी । क्योंकि अब हर गरीब के बेटी के हाथ पीले कराने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व भाजपा सरकार ने ले लिया है । आगें उन्होंने ने कहा कि पूर्वती सरकारों में घोटाले होते रहे जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। लेकिन जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने तो गरीबों के घर के चूल्हे जलने लगे । योजनाओं का सीधा लाभ पात्र व्यक्तियो को मिलने लगा है । भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे समाज के हर तपके के हितों की रक्षा सुरक्षित है । विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ने कहां कि मान्यताओ के अनुसार गरीबी धर्म का नाश मानी जाती है। तमाम ऐसे असहाय परिवार थे जो अपने बेटी की शादी करने के लिए लाख प्रयास के बाद भी धन नहीं जुटा पा रहे थे लेकिन वर्तमान सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सौगात गरीब असहाय परिवारों को देते हुए इनकी चिन्ताओ को समाप्त कर दिया है । सरकार के इस नेक पहल को धरातलीय स्तर पर शत प्रतिशत पात्रों तक पहुंचाना हम सब की  कटिबद्धता है। चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहां कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की सुविधाएं पात्रों तक पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार तटस्थ है । अब किसी के बेटी की शादी नहीं रूकने वाला है । जनहित के इस योजना को मुख्यमंत्री ने गरीब परिवार की बेटियों के लिए सौगात दिया है । कार्यक्रम के अंत में बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने सभी आगन्तुकों का आभिवादन करतें हुए धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर बीडीओ दोहरीघाट संदीप कुमार सिंह, एडीओ समाज कल्याण गिरिजाशंकर यादव,डा.शिवानंद, सभासद राहुल दीक्षित, मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह, अजय राय ,सन्नी मल्ल सहित भारी संख्या में पुलिस टीम औऱ मेडिकल टीम उपस्थित रही ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!