ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी समारोह में डॉ. कुमार विश्वास की 'अटल के राम' काव्य संध्या का भव्य आयोजन • चौदह लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । • पहलगाम का लहू पुकारता है: अब सिर्फ जवाब नहीं, हिसाब चाहिए • उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख • योगी सरकार के प्रयासों असर दिखने लगा है, श्रीराम नगरी अयोध्या में -जेपी सिंह • संवेदनहीनता से संवेदनशीलता तक: आखिर किस वेदना ने झुकाया ऊर्जा विभाग का कठोर रवैया? • बाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई- हृदय नारायण दीक्षित • सहारा हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में मरीजों को मिला इलाज • अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी समारोह में डॉ. कुमार विश्वास की 'अटल के राम' काव्य संध्या का भव्य आयोजन • चौदह लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । • पहलगाम का लहू पुकारता है: अब सिर्फ जवाब नहीं, हिसाब चाहिए • उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख • योगी सरकार के प्रयासों असर दिखने लगा है, श्रीराम नगरी अयोध्या में -जेपी सिंह • संवेदनहीनता से संवेदनशीलता तक: आखिर किस वेदना ने झुकाया ऊर्जा विभाग का कठोर रवैया? • बाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई- हृदय नारायण दीक्षित • सहारा हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में मरीजों को मिला इलाज •
मनोरंजन English

ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद भारत की गर्जना! लाहौर में ताबड़तोड़ धमाके, कराची तक पसरा खौफ, पाकिस्तान हुआ बेहाल

D

Dainik India News

• 13215 views
ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद भारत की गर्जना! लाहौर में ताबड़तोड़ धमाके, कराची तक पसरा खौफ, पाकिस्तान हुआ बेहाल

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।"जिस दिन भारत चुप रहता है, समझ लो वो दिन पाकिस्तान के लिए आख़िरी चैन की नींद होती है!"

7 मई की रात, जब पूरी दुनिया सो रही थी, भारत के जांबाज़ जगा रहे थे पाकिस्तान की नींद। ऑपरेशन 'सिंदूर' के ज़रिए पीओके और पाकिस्तान की धरती पर पल रहे 70 से ज़्यादा आतंकियों को मौत की नींद सुलाकर भारत ने फिर बता दिया—हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन जवाब देना भी जानते हैं।

और अब, उसी ज़वाब के अगले दिन लाहौर की रात कांपी, कराची की सांसें थमीं। ताबड़तोड़ तीन धमाकों ने लाहौर को दहला दिया। ड्रोन अटैक की आशंका जताई जा रही है, जिससे पाकिस्तान के हुक्मरानों के होश उड़ गए। सायरनों की आवाजें, आसमान में धुएं के गुबार और सड़क पर भागते लोग—ये सब कुछ उस मुल्क में हो रहा है जो कल तक भारत को आंखें दिखा रहा था।

धमाके कहां हुए?

पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो लाहौर के गोपाल नगर, नसीराबाद और वाल्टन एयरपोर्ट क्षेत्र में ये धमाके हुए। कुछ ही सेकंड में एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया, और कराची एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट ऑपरेशंस रोक दिए गए। डर इतना फैल चुका है कि पाकिस्तानी फौज अब अपने ही बंकरों में सहमी बैठी है।

पाकिस्तानी सेना का ठिकाना बना निशाना!

सूत्रों के मुताबिक ये धमाके उस क्षेत्र में हुए हैं जहां पाकिस्तानी आर्मी की यूनिट मौजूद थी। क्या यह महज़ संयोग है या एक सटीक संदेश? यह सवाल अब पाकिस्तान के जनरलों के लिए नींद हराम कर रहा है।

पाकिस्तान में रेड अलर्ट – डर की हकीकत

पाकिस्तान ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। देश की हवाई सीमाएं 36 घंटे के लिए बंद, सभी स्कूल-कॉलेज बंद, सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। इस्लामाबाद से लाहौर तक और पंजाब से कराची तक दहशत का माहौल है। यह वह पाकिस्तान है, जो कुछ दिन पहले भारत को चेतावनी दे रहा था।

भारत नहीं करता वार, लेकिन वार झेल भी नहीं सकता कोई!

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ़ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की उस नई सैन्य नीति का संकेत है जिसमें अब आतंक को पालने वालों को घर में घुसकर सबक सिखाया जाएगा। ये वही भारत है जो अब 'कूटनीति के साथ युद्धनीति' में भी माहिर हो चुका है।

राष्ट्र का एक ही मंत्र – "ना भूलेंगे, ना छोड़ेंगे!"


OperationSindoor #IndiaStrikesBack #LahoreBlast #NewIndia #SurgicalStrike2 #BharatKaGarv #जय_हिंद

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!