ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात |
हाइलाइट न्यूज़
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में 'हर घर तिरंगा अभियान' का किया आह्वान • कार की टक्कर से आटो रिक्शा पर सवार महिला की मौत,दो घायल, • सौ करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना,विभाग ने 3 माह के बजट व्यय के लिए प्रस्तुत की कार्ययोजना • तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों को भाने लगी है काशी की बदलती तस्वीर • अलौकिक, अभूतपूर्व, अविस्मरणीय होगा रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह: मुख्यमंत्री • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 51 महिलाओं का सम्मान, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम • कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर, दीपों से सजा अखंड भारत , • कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर बृजेश पाठक सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में 'हर घर तिरंगा अभियान' का किया आह्वान • कार की टक्कर से आटो रिक्शा पर सवार महिला की मौत,दो घायल, • सौ करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना,विभाग ने 3 माह के बजट व्यय के लिए प्रस्तुत की कार्ययोजना • तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों को भाने लगी है काशी की बदलती तस्वीर • अलौकिक, अभूतपूर्व, अविस्मरणीय होगा रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह: मुख्यमंत्री • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 51 महिलाओं का सम्मान, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम • कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर, दीपों से सजा अखंड भारत , • कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर बृजेश पाठक सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि •
उत्तर प्रदेश सरकार English

वाराणसीवाराणसी मंडल के स्टेशनों पर क्विक वाटरिंग सिस्टम से ट्रेनों में त्वरित जल आपूर्ति: यात्रियों को मिल रही बेहतर सुविधा

D

Dainik India News

• 6946 views
वाराणसीवाराणसी मंडल के स्टेशनों पर क्विक वाटरिंग सिस्टम से ट्रेनों में त्वरित जल आपूर्ति: यात्रियों को मिल रही बेहतर सुविधा

दैनिक इंडिया न्यूज़ वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा अपने यात्रियों को संरक्षित, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टेशनों पर कोचों में त्वरित जल आपूर्ति हेतु क्विक वाटरिंग सिस्टम की स्थापना की जा रही है। इस दिशा में अब तक मंडल के बनारस, छपरा और मऊ स्टेशनों पर यह अत्याधुनिक प्रणाली स्थापित की जा चुकी है, जबकि बलिया स्टेशन पर कार्य प्रगति पर है।

इस प्रणाली के माध्यम से 24 कोचों वाली ट्रेनों में केवल पाँच से छह मिनट में पानी भरा जा रहा है, जिससे ट्रेनों के संचालन में किसी प्रकार का विलंब नहीं हो रहा है। क्विक वाटरिंग सिस्टम से कोचों में जल आपूर्ति की उपलब्धता, दबाव, मात्रा, खपत, फ्लो और संबंधित ट्रेन संख्या आदि की रियल टाइम मॉनिटरिंग एक ही स्क्रीन पर संभव हो पाती है। इससे जल आपूर्ति की पारदर्शिता और दक्षता दोनों में वृद्धि हुई है।

इस तकनीकी व्यवस्था से यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक जल उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, जिससे यात्री संतुष्टि का स्तर भी बेहतर हुआ है। विशेष रूप से लंबी दूरी की और कम ठहराव वाली ट्रेनों में इस प्रणाली का विशेष लाभ मिल रहा है, क्योंकि कम समय में जल रिफिलिंग की सुविधा से ट्रेनों को समय पर रवाना करना आसान हो गया है।

जल संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए वाराणसी मंडल द्वारा प्लेटफार्मों की मैकेनाइज्ड सफाई और कोचों की धुलाई के लिए आधुनिक ऑटोमैटिक कोच वॉशिंग प्लांट का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे पानी की बचत सुनिश्चित हो रही है।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के निर्देशों के अनुपालन में मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर वॉटर रिचार्ज, वॉटर बॉडीज, डी-कम्पोस्ट प्लांट, वाटर हार्वेस्टर, वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से जल संरक्षण को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है।

वाराणसी मंडल की यह पहल न केवल यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रही है, बल्कि जल संसाधनों के कुशल प्रबंधन और संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!