ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
सीएम ने ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संवाद • मदद गार ने की जरूरतमंद की मदद • दैनिक इंडिया न्यूज़: अभय द्विवेदी बने नए कानूनी सलाहकार • टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन पर कीचड़ और जलभराव से त्रस्त जनता, हरियाणा सीमा पर हालात बेहतर – दिल्ली सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल • 04 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार • प्रधानमंत्री ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘खेलो इण्डिया’ कार्यक्रम प्रारम्भ कराया: मुख्यमंत्री • यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्ट-अप साबित होगी जीबीसी 4.0 • उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की • सीएम ने ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संवाद • मदद गार ने की जरूरतमंद की मदद • दैनिक इंडिया न्यूज़: अभय द्विवेदी बने नए कानूनी सलाहकार • टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन पर कीचड़ और जलभराव से त्रस्त जनता, हरियाणा सीमा पर हालात बेहतर – दिल्ली सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल • 04 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार • प्रधानमंत्री ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘खेलो इण्डिया’ कार्यक्रम प्रारम्भ कराया: मुख्यमंत्री • यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्ट-अप साबित होगी जीबीसी 4.0 • उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की •
मध्य प्रदेश English

दुनिया ने देखा जब सिंदूर बारूद बन जाता है:मोदी

D

Dainik India News

• 6679 views
दुनिया ने देखा जब सिंदूर बारूद बन जाता है:मोदी

बीकानेर में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, कहा – अब न ट्रेड होगा, न टॉक, सिर्फ POK की होगी

  • ऑपरेशन 'सिंदूर' को बताया भारत का नया रुद्र रूप
  • कहा – बहनों के सिंदूर के दुश्मनों को किया गया मिट्टी में दफन
  • पाकिस्तान को अब न पानी मिलेगा, न बातचीत
  • पहलगाम हमले की पीड़ा को याद कर बोले – देश ने बदला लिया, प्रण निभाया

बीकानेर, पलाना | विशेष संवाददाता दैनिक इंडिया न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बीकानेर जिले के पलाना में आयोजित जनसभा में एक बार फिर पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत अब बदल चुका है और जो बहनों की मांग का सिंदूर मिटाने की कोशिश करेगा, उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा। उन्होंने हाल में हुए ऑपरेशन 'सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत का नया रुद्र रूप है और इसका परिणाम पूरी दुनिया ने देखा है।

प्रधानमंत्री ने कहा,

“हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने वालों को हमने मिट्टी में मिला दिया है। जो हिन्दुस्तान का लहू बहाते थे, आज उनके हर कतरे का हिसाब चुकाया जा रहा है। यह नया भारत है, जो न भूलता है और न माफ करता है।”

उन्होंने दो टूक कहा कि अब पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी। अगर बात होगी, तो सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर (POK) की ही होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान को अब भारत के हिस्से का पानी नहीं मिलेगा, और हर आतंकी हमले की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी – वह कीमत पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था दोनों चुकाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने बीते वर्षों की आतंकी घटनाओं को याद करते हुए कहा कि

“पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछ कर गोलियां चलाई थीं। बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ा गया था। 140 निर्दोषों की जान चली गई थी। उस समय देशवासियों ने एक संकल्प लिया था – आतंकवाद को जड़ से खत्म करेंगे। और आज, भारत की सेना के शौर्य ने उस संकल्प को निभा कर दिखा दिया है।”

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी थी और हमारी सेनाओं ने मिलकर एक ऐसा रणनीतिक चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटनों पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि दोनों सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि

“आज का यह कार्यक्रम भारत के तेज़ विकास का प्रतीक है। एक-एक कोना मजबूत होगा, तभी समृद्ध भारत बनेगा।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का यह संकल्प अब अटल है और कोई भी ताकत इसे डिगा नहीं सकती। अंत में उन्होंने फिर दोहराया –

“अब न ट्रेड होगा, न टॉक – सिर्फ और सिर्फ POK की बात होगी।”

यह भाषण न केवल पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देता है, बल्कि देशवासियों के मन में गर्व, संकल्प और आत्मविश्वास की भावना भी प्रकट करता है। ऑपरेशन 'सिंदूर' को भारत के आत्म-सम्मान का प्रतीक बताया गया, जिसमें राष्ट्र की हर बेटी, हर सैनिक और हर नागरिक की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!