ब्रेकिंग न्यूज़
विरासत से विकसित भारत तक: मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर रखा उत्तर प्रदेश के नव निर्माण का रोडमैप | आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय | वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ | 26 वर्ष से अधिक कारावास के बाद भी दारा सिंह की रिहाई अधर में, 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई | राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ | प्लास्टिक उद्योग के निवेश से लखनऊ को नई औद्योगिक पहचान की उम्मीद | जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब | विरासत से विकसित भारत तक: मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर रखा उत्तर प्रदेश के नव निर्माण का रोडमैप | आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय | वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ | 26 वर्ष से अधिक कारावास के बाद भी दारा सिंह की रिहाई अधर में, 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई | राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ | प्लास्टिक उद्योग के निवेश से लखनऊ को नई औद्योगिक पहचान की उम्मीद | जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब |
हाइलाइट न्यूज़
राम-सिया के आदर्श दांपत्य की छाया में—उदय राज को वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करें : सीएम योगी सभी देशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं:केन्द्रीय पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनता ने दिया जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की हैट्रिक को समर्थन- जितेन्द्र प्रताप सिंह उगते हुए सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्यछठ पर्व पर जलाशयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सीएम योगी:सरयू जी के तट पर विकास की धारा को तेज रफ्तार पर्पल फेस्ट 2025 : समावेशिता, गरिमा और सशक्तिकरण का उत्सव मदद गार ने की जरूरतमंद की मदद राम-सिया के आदर्श दांपत्य की छाया में—उदय राज को वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करें : सीएम योगी सभी देशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं:केन्द्रीय पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनता ने दिया जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की हैट्रिक को समर्थन- जितेन्द्र प्रताप सिंह उगते हुए सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्यछठ पर्व पर जलाशयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सीएम योगी:सरयू जी के तट पर विकास की धारा को तेज रफ्तार पर्पल फेस्ट 2025 : समावेशिता, गरिमा और सशक्तिकरण का उत्सव मदद गार ने की जरूरतमंद की मदद
Uncategorized English

10 वर्ष से अधिक समय हो गया है तो अपने आधार को अपडेट अवश्य कराये

D

Dainik India News

36 views
10 वर्ष से अधिक समय हो गया है तो अपने आधार को अपडेट अवश्य कराये

0-5 वर्ष तक के बच्चों का भी बनेगा आधार

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज मऊ । मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में जनपद में आधार अपडेटिंग की स्थिति के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान अनूप शुक्ला सहायक प्रबंधक आधार क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा बताया गया कि भारतीय विशिष्ट पहचान और जिला प्रशासन द्वारा जनपद में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि निवासी अपना आधार अपडेट आसानी से करा सके, इसके लिए विशेष आधार कैंपो का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है। अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है। आधार में एक ख़ास फीचर है की आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते है विशेष तौर पर अपना पता, मोबाइल नंबर और ई- मेल आईडी हमेशा अपडेट रखे। किसी भी व्यक्ति का आधार बने हुए 10 वर्ष या उससे अधिक समय हो गया है तो अपना आधार अपडेट जरुर कराये। आधार अपडेट के लिए अपने पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केंद्र आए और अपना आधार अपडेट कराये
आधार अपडेट आप दो प्रकार से करा सकते है। इसके लिए आप अपने नजदीकी आधार केंद्र आए यहाँ आप 50 रुपया देकर अपना आधार अपडेट करा सकते है। अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता जानने के लिए https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर लॉग इन करें. आप आधार भुवन पोर्टल https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ के माध्यम से भी अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है। https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ के माध्यम से भी अपना आधार अपडेट कर सकते है इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आपके आधार के साथ लिंक होना चाहिए।
ऑनलाइन आधार अपडेट के अंतर्गत अगर आपको अपने आधार में कोई सुधार नहीं कराना है तो उसके लिए निर्धारित शुल्क 25 रूपये है। परन्तु अगर आपको अपने आधार में कोई सुधार कराना है तो उसके लिए शुल्क 50 रूपये है। 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन अवश्य कराये अगर आपके बच्चे का आधार होगा तो उससे उनको सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में बहुत ही आसानी होगी। जनपद में आधार नामांकन और अपडेट करने हेतु लगभग 200 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं। इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 8 हजार नए आधार नामांकन और लगभग 21 हजार आधार अपडेट किए हैं।
उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!