ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
एक शातिर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के इलेक्ट्रानिक सामान बरामद “एक देश में दो प्रधान नहीं, मोदी ने पूरा किया मुखर्जी का सपना – योगी” वीर विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंती पर सावरकर विचार मंच द्वारा आयोजित किया गया समारोह-जेपी सिंह प्रभु श्री सीताराम की चेतना में रत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह को जन्मदिवस पर सनातन प्रणति महिलाओं ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे-जेपी सिंह तीन अर्न्तजनपदीय शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा व कारतूस एवं चोरी की मोटरसाईकिल बरामद एक जनपर एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न एक शातिर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के इलेक्ट्रानिक सामान बरामद “एक देश में दो प्रधान नहीं, मोदी ने पूरा किया मुखर्जी का सपना – योगी” वीर विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंती पर सावरकर विचार मंच द्वारा आयोजित किया गया समारोह-जेपी सिंह प्रभु श्री सीताराम की चेतना में रत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह को जन्मदिवस पर सनातन प्रणति महिलाओं ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे-जेपी सिंह तीन अर्न्तजनपदीय शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा व कारतूस एवं चोरी की मोटरसाईकिल बरामद एक जनपर एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न ,

D

Dainik India News

6484 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न ,

1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण एवं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान ,

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जुड़े विभागों के निर्धारित कार्यों को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

वाचस्पति त्रिपाठी , दैनिक इन्डिया न्यूज
मऊ । जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग के साथ ही जिला कार्यक्रम विभाग को भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जाना है।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बेहतर कार्य योजना तैयार कर इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई हेतु नगर पालिका/नगर पंचायते, पंचायती राज विभाग को विशेष निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों को दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर रोगों, जल जनित रोगों तथा गर्म मौसम से संबंधित रोगों से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका/नगर पंचायतों को क्षेत्रों में नालियों/कचरो की सफाई करवाना, फागिंग, लार्विसाइडल स्प्रे तथा साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए। उन्होंने अन्य विभागों के लिए भी निर्धारित कार्यों को अभियान के दौरान नियमित रूप से करने को कहा। दस्तक अभियान के दौरान प्रशिक्षित फ्रंटलाइन वर्कर्स (आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री) द्वारा घर-घर जाकर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान करने के साथ ही कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया जाना है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने पिछले अभियान के दौरान जिन विकास खंडों में फ्रंट लाइन वर्कर्स द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं किया गया है, उन विकास खंडों में फ्रंट लाइन वर्कर्स की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देने को कहा, जिससे दस्तक अभियान को सफल बनाया जा सके।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!