ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं — कहा, आरोग्य ही सच्चा धन है डीसी मनरेगा ने मनरेगा कर्मचारियों की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित पाए जाने पर जारी की नोटिस जानकीपुरम बिस्तार में लगा कूड़े का अंबार:कचरे से उठती बदबू से मोहल्लेवासी परेशान, समस्या के सामधान की मांग थायरॉइड दवा में खतरनाक लेबलिंग की गलती: एबॉट इंडिया की लापरवाही से मौतें, कारगिल विजय दिवस: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महापौर सुषमा खरकवाल ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा अयोध्या की तर्ज पर संवारेंगे नैमिष तीर्थ, धन की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री  संस्कृतभारती अवधप्रांत संपर्क सप्ताह में उत्तर भारत के विश्व ख्याति प्राप्त श्वास तंत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह से स्नेहिल भेंट राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं — कहा, आरोग्य ही सच्चा धन है डीसी मनरेगा ने मनरेगा कर्मचारियों की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित पाए जाने पर जारी की नोटिस जानकीपुरम बिस्तार में लगा कूड़े का अंबार:कचरे से उठती बदबू से मोहल्लेवासी परेशान, समस्या के सामधान की मांग थायरॉइड दवा में खतरनाक लेबलिंग की गलती: एबॉट इंडिया की लापरवाही से मौतें, कारगिल विजय दिवस: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महापौर सुषमा खरकवाल ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा अयोध्या की तर्ज पर संवारेंगे नैमिष तीर्थ, धन की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री  संस्कृतभारती अवधप्रांत संपर्क सप्ताह में उत्तर भारत के विश्व ख्याति प्राप्त श्वास तंत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह से स्नेहिल भेंट
उत्तर प्रदेश सरकार English

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का किया अद्वितीय प्रदर्शन

D

Dainik India News

3947 views
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का किया अद्वितीय प्रदर्शन

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ) मधुबन तहसील क्षेत्र के जज़ौली स्थित प्रभा पब्लिक कॉन्वेंट विद्यालय में शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं खाद्य प्रदर्शनी ने शैक्षणिक सृजनशीलता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी मधुबन अंजनी कुमार पांडेय द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित वैज्ञानिक प्रतिमानों तथा नन्हे विद्यार्थियों द्वारा सुसज्जित खाद्य स्टालों का अवलोकन कर उनकी मौलिकता, परिश्रम और कल्पनाशीलता की सराहना की।


विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विविध उपयोगी एवं समसामयिक विषयों पर आधारित कार्यशील प्रतिरूप प्रस्तुत किए। इनमें रक्त शोधन प्रणाली, मानव श्वसन तंत्र, वायु प्रदूषण नियंत्रण, स्मार्ट सिटी की संकल्पना, बाँध का कार्यशील मॉडल तथा जलचक्र के वैज्ञानिक प्रतिरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रत्येक मॉडल में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक दृष्टि, तार्किक चिंतन तथा प्रयोगात्मक समझ का सुस्पष्ट परिलक्षण दृष्टिगोचर हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय ने अपने प्रेरणास्पद संबोधन में कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा को परिष्कृत एवं प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बालमनों में वैज्ञानिक चिंतन, अनुसंधानशील प्रवृत्ति तथा नवोन्मेषी दृष्टिकोण का विकास होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का युग है, अतः विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है कि वे प्रारंभिक अवस्था से ही प्रयोगात्मक एवं व्यवहारिक शिक्षा को आत्मसात करें, जिससे वे भविष्य में राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सार्थक योगदान दे सकें।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक विनय जायसवाल, प्रधानाचार्य अजय सिंह सहित बृजेश जायसवाल, राजन सिंह, यशवंत सिंह, हेमंत शर्मा, रीना, नाजरा, शालिनी, अनिल कुमार तथा अनेक अभिभावक एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता को मंच प्रदान किया, अपितु क्षेत्र में शैक्षिक उन्नयन की दिशा में विद्यालय की प्रतिबद्धता को भी दृढ़तापूर्वक रेखांकित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!