ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
शाहजहांपुर में रोड तोड़ने वाले दोषियों से होगी क्षतिपूर्ति की वसूली  • राष्ट्र को सशक्त बनाना है तो करें मतदान -जेपी सिंह • लखनऊ पूर्वी विधानसभा में व्यापारी सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न • रविंद्रालय में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की कथा सुनकर भक्तों में उमड़ा भक्ति का सैलाब • गोमतीनगर विभूति खण्ड सी एन जी स्टेशन पर होती है दादागिरी • कांग्रेस व आप समृद्धि में बाधक, इन्हें हाशिये पर डाल दीजिए: सीएम योगी • हरदोई के भदौरा गांव में गौशाला की हालत खस्त, जानवरों की हो रही अधिक मौतें • जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब • शाहजहांपुर में रोड तोड़ने वाले दोषियों से होगी क्षतिपूर्ति की वसूली  • राष्ट्र को सशक्त बनाना है तो करें मतदान -जेपी सिंह • लखनऊ पूर्वी विधानसभा में व्यापारी सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न • रविंद्रालय में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की कथा सुनकर भक्तों में उमड़ा भक्ति का सैलाब • गोमतीनगर विभूति खण्ड सी एन जी स्टेशन पर होती है दादागिरी • कांग्रेस व आप समृद्धि में बाधक, इन्हें हाशिये पर डाल दीजिए: सीएम योगी • हरदोई के भदौरा गांव में गौशाला की हालत खस्त, जानवरों की हो रही अधिक मौतें • जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

महर्षि मधुसूदन जी महाराज से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, सनातन और सामाजिक विषयों पर विमर्श

D

Dainik India News

• 35456 views
महर्षि मधुसूदन जी महाराज से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, सनातन और सामाजिक विषयों पर विमर्श

इंदिरानगर स्थित महर्षि योग आश्रम में हुई शिष्टाचार भेंट; आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया, समसामयिक सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर भी हुई चर्चा

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने लखनऊ के इंदिरानगर स्थित महर्षि योग आश्रम में परम पूज्य महर्षि मधुसूदन जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने महर्षि का आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट में सनातन, आध्यात्मिक विषयों, सामाजिक समरसता तथा वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों पर विमर्श हुआ।

Article image

श्री सिंह ने महर्षि मधुसूदन जी महाराज के विचारों को मानवता, सेवा, सदाचार, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के आशीर्वाद से उन्हें नई ऊर्जा, शांति और सकारात्मक दिशा की अनुभूति हुई।

विमर्श के दौरान सनातन और हिंदुत्व से जुड़े विषयों के साथ वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में सामाजिक समरसता पर भी चर्चा हुई। हिंदू समाज से संबंधित लंबित विषयों के संदर्भ में संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के अनुरूप प्रभावी निर्णय की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए गए। राजनीतिक दलों के आचरण और सार्वजनिक जीवन में सामाजिक समरसता के महत्व को लेकर भी चर्चा हुई।

श्री सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर निरंतर सकारात्मक संवाद आवश्यक है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि पूज्य गुरुदेव का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन सभी पर सदैव बना रहे।

भेंट के अवसर पर श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने महर्षि मधुसूदन जी महाराज द्वारा आध्यात्मिक विषयों पर रचित पुस्तक भी भेंटस्वरूप स्वीकार की। शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ संपन्न हुई मुलाकात में आध्यात्मिक मार्गदर्शन के साथ समसामयिक सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!