ब्रेकिंग न्यूज़
भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह | भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री का दो टूक:सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी तैनाती स्थल पर प्रवास करें लखनऊ, पति ने सरेराह पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत घाट, इसलिए वारदात को दिया अंजाम - अध्यात्म और सनातन का समन्वित आलोक : नवचेतना के प्रवाह से राष्ट्र निर्माण की दिशा निर्देश:राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यकतानुसार एन डी आर एफ , एस डी आर एफ तथा पी ए सी की टीमें तैनात शिक्षा उन्नयन व संस्कृत भाषा पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की अवश्यकता :जेपी सिंह यूपी में बिछ रहा पुलों का जाल, 33 सेतुओं का शिलान्यास हुआ इस साल  शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह शोक संतप्त परिजनों को ढाँढस बँधाने पहुँचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दिवंगत आत्माओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री का दो टूक:सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी तैनाती स्थल पर प्रवास करें लखनऊ, पति ने सरेराह पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत घाट, इसलिए वारदात को दिया अंजाम - अध्यात्म और सनातन का समन्वित आलोक : नवचेतना के प्रवाह से राष्ट्र निर्माण की दिशा निर्देश:राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यकतानुसार एन डी आर एफ , एस डी आर एफ तथा पी ए सी की टीमें तैनात शिक्षा उन्नयन व संस्कृत भाषा पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की अवश्यकता :जेपी सिंह यूपी में बिछ रहा पुलों का जाल, 33 सेतुओं का शिलान्यास हुआ इस साल  शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह शोक संतप्त परिजनों को ढाँढस बँधाने पहुँचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दिवंगत आत्माओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Uncategorized English

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

D

Dainik India News

36 views
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

बाराबंकी, दैनिक इंडिया न्यूज़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा "स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर एक्टिविटी" कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन विकास खंड बंकी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जहांगीराबाद में किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पांडेय, जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा, उप शिक्षा निदेशक जीवेंद्र सिंह एवं परियोजना विशेषज्ञ सरिता सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह में मिशन शक्ति, सुरक्षित बेटी-सुरक्षित समाज, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों पर बल दिया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं द्वारा टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) एवं "वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट" के अंतर्गत स्कार्फ से सुसज्जित प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई, जिसे अधिकारियों ने सराहा।

  • केजीबीवी फतेहपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
  • केजीबीवी बंकी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
  • केजीबीवी मसौली की छात्राओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बेटियों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा अभियानों पर प्रकाश डाला।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने महिलाओं को संस्कृति एवं समाज का आधार बताते हुए उनके सम्मान एवं सृजनात्मक कार्यों की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने टीएलएम प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए मिशन शक्ति के उद्देश्यों को साकार करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि "जहां नारी की पूजा होती है, वहीं देवताओं का वास होता है।"

समारोह में शिक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों एवं अधिकारियों में शामिल रहे—

  • खंड शिक्षा अधिकारी निंदूरा सुषमा सेंगर
  • खंड शिक्षा अधिकारी फतेहपुर आराधना अवस्थी
  • जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनीता मिश्रा
  • जिला नोडल मीना मंच पारुल शुक्ला
  • जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुधा जायसवाल
  • जिला व्यायाम शिक्षिका ऋतु पाठक
  • जिला गाइड कैप्टन ऋतु अग्निहोत्री
  • केजीबीवी वार्डेन पुष्पा त्रिपाठी, पूनम मिश्रा
  • शिक्षिका सारिका, आशा मल्होत्रा, पूनम शर्मा, ममता देवी, गरिमा मिश्रा, दिव्या त्रिवेदी, वैशाली सक्सेना, वैशाली गुलशिया, विजय लक्ष्मी, अमिता रस्तोगी

समारोह में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी बंकी चंद्र शेखर यादव, खंड शिक्षा अधिकारी देवा राम नाथ यादव, खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर रमेश चंद्रा, अभिषेक सिंह, डॉ. देवेंद्र द्विवेदी, पुनीत श्रीवास्तव, नंदन पांडेय, पंकज वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुभाष तिवारी ने किया। इस आयोजन ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया और यह सुनिश्चित किया कि बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सभी प्रयास किए जाएं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!