ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
ग्राम प्रधान पर लगे फर्जी आरोपों को ग्रामीणों ने बताया राजनीति से प्रेरित • समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रधानों ने किया प्रदर्शन • दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन • बैंक लॉकर में 23 साल पुराना भरोसा टूटा, 50 लाख के जेवर गायब; SBI कर्मचारियों पर FIR • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अनुभवी शिक्षक एवं कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी जाएगी वरीयता • होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- अजीत सिंह • New Study Highlights Benefits of Combining Biotin, Vitamin B12, Vitamin B1, and Vitamin B6 • तू बेटी और बहन का है रूप और जननी भी तू है... • ग्राम प्रधान पर लगे फर्जी आरोपों को ग्रामीणों ने बताया राजनीति से प्रेरित • समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रधानों ने किया प्रदर्शन • दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन • बैंक लॉकर में 23 साल पुराना भरोसा टूटा, 50 लाख के जेवर गायब; SBI कर्मचारियों पर FIR • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अनुभवी शिक्षक एवं कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी जाएगी वरीयता • होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- अजीत सिंह • New Study Highlights Benefits of Combining Biotin, Vitamin B12, Vitamin B1, and Vitamin B6 • तू बेटी और बहन का है रूप और जननी भी तू है... •
ताज़ा खबर English

तालिबान सरकार को नहीं मानेगा भारत! विदेश मंत्री बोले- अफगानिस्तान की नई हुकूमत एक व्यवस्था से ज्यादा कुछ नही

�

ब्यूरो डीडी इंडिया

• 6468 views

अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के 26 दिन बाद भारत ने अंतरिम सरकार के मान्यता को लेकर अपना रूख स्पष्ट किया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ कर दिया कि भारत अफगानिस्तान में काबिज तालिबानी हुकूमत को मान्यता नहीं देगा.

जयशंकर ने कहा, भारत तालिबान की नई सरकार को एक व्यवस्था से ज्यादा कुछ नहीं मानता है. जयशंकर ने तालिबान सरकार में सभी वर्गों की सहभागिता की कमी को भी चिंताजनक बताया. इससे पहले तालिबान को मान्यता देने को लेकर भारत ने वेट एंड वॉच की बात कही थी.

ऑस्ट्रेलिया के साथ टू प्लस टू मीटिंग में दोनों देशों के नेताओं ने अफगानिस्तान में महिलाओं और अल्पसंख्यकों के हालात को लेकर चिंता जताई. मीटिंग में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से विदेश मंत्री मेरी पायने और रक्षा मंत्री पीटर ड्यूटन शामिल हुए.

चीन के द्वारा क्वाड देशों को एशियाई नाटो कहने के सवाल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, क्वाड (भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान का गठजोड़) देशों का दृष्टिकोण साफ है. हम कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन, सप्लाई चेन और शिक्षा पर जोर देते हैं. इसलिए क्वाड को एशियाई नाटो कहना गलत धारणा है, क्योंकि नाटो एक शीतयुद्ध की शब्दावली है. उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से एक राजनयिक-गठजोड़ है.

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!