ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
अठारहवीं विधान सभा के प्रथम सत्र की समाप्ति पर प्रेसवार्ता - सतीश महाना जुआ खेल रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से ₹39,490 नगद बरामद किए महिला ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” मधुबन पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र : बोले-हमने किया रिफॉर्म, टीम ने किया परफॉर्म और हर फील्ड में आगे हुआ उत्तर प्रदेश अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में वेटेज: योगी आदित्यनाथ बांग्लादेश में दलित हिंदुओं पर अत्याचार: भारतीय नेताओं की चुप्पी CM योगी ने भरा जोश अठारहवीं विधान सभा के प्रथम सत्र की समाप्ति पर प्रेसवार्ता - सतीश महाना जुआ खेल रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से ₹39,490 नगद बरामद किए महिला ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” मधुबन पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र : बोले-हमने किया रिफॉर्म, टीम ने किया परफॉर्म और हर फील्ड में आगे हुआ उत्तर प्रदेश अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में वेटेज: योगी आदित्यनाथ बांग्लादेश में दलित हिंदुओं पर अत्याचार: भारतीय नेताओं की चुप्पी CM योगी ने भरा जोश
उत्तर प्रदेश सरकार English

राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने श्रद्धेय रामकुमार वर्मा को दी विनम्र अश्रुपूरित श्रद्धांजली व उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने को संकल्पित

D

Dainik India News

32 views
राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने श्रद्धेय रामकुमार वर्मा को दी विनम्र अश्रुपूरित श्रद्धांजली व उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने को संकल्पित

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व क्षेत्र संघचालक एवं पूर्व क्षेत्र कार्यवाह (पूर्वी उत्तर प्रदेश) श्रद्धेय स्व. रामकुमार वर्मा का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठनात्मक दृढ़ता एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण को समर्पित रहा। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, निःस्वार्थता एवं राष्ट्रोन्नति का गूढ़ समन्वय परिलक्षित होता था। उन्होंने संघ के सिद्धांतों को आत्मसात कर समाजोत्थान हेतु अविराम साधना की तथा अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता से राष्ट्रवादी चेतना का प्रवर्तन किया।

संघ के विचारधारा अनुरूप उन्होंने सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रनिष्ठा को दृढ़ता प्रदान करने हेतु अनवरत श्रम किया। उनके मार्गदर्शन में संघ कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भरता, स्वदेशी अवधारणा एवं सांस्कृतिक गौरव की भावना को व्यापक स्वरूप प्रदान किया। उनका चिंतन समाजोत्थान एवं राष्ट्रवाद की संकल्पना से अनुप्राणित था, जो भारतीय जीवन मूल्य एवं सनातन संस्कृति की शुचिता को अक्षुण्ण बनाए रखने पर केंद्रित था।

उन्होंने शिक्षा, समाज सेवा एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका विश्वास था कि भारतीय शिक्षा प्रणाली का पुनरुत्थान ही राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला बन सकता है। वे गुरुकुल पद्धति एवं आध्यात्मिक अनुशासन के प्रबल समर्थक थे और मानते थे कि अनुशासन एवं स्वाभिमान ही राष्ट्र की प्रगति के मूलाधार हैं। उनकी संगठन क्षमता अद्वितीय थी, जिससे उन्होंने असंख्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्रोत्थान की दिशा में प्रेरित किया।

सादगी, विनम्रता एवं कर्तव्यपरायणता की मूर्ति रहे रामकुमार वर्मा का सम्पूर्ण जीवन समर्पण एवं तपस्या का पर्याय था। उनका व्यक्तित्व वाणी से अधिक कृतित्व में प्रखर था, जिससे समाज में अनुकरणीय प्रेरणा प्रवाहित होती थी। उनकी विचारधारा कालजयी है, जो अनंत काल तक राष्ट्रभक्तों के पथ को आलोकित करती रहेगी। उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है, किंतु उनकी शिक्षाएँ एवं आदर्श सदैव समाज को दिशा प्रदान करते रहेंगे। उनका योगदान राष्ट्रहित में अविस्मरणीय रहेगा, और उनकी पुण्यस्मृति को सादर नमन।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!