ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
मधुबन विधायक रामविलास चौहान नें बांटा मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल54 दिव्यांग हुए लाभान्वित • नारायण सेवा संस्थान का लखनऊ में विशाल निशुल्क नारायण लिम्ब शिविर 28 को • समूर्ण भारत वाशियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:सुरेन्द्र शर्मा • झाडू़ मारकर सब झाड़ ले जाएगा दिल्ली का नमूनाः सीएम योगी  • ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख • एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जनपद हारदोई के हरियावां थाने के दरोगा रामाशीष को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया • अलौकिक काशी में भव्य होगी देव दीपावली, जाह्नवी तट पर जगमगाएंगे 10 लाख 'सितारे' • बाबा विश्वनाथ धाम(मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस) वाराणसी रेलवे स्टेशन पर हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा • मधुबन विधायक रामविलास चौहान नें बांटा मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल54 दिव्यांग हुए लाभान्वित • नारायण सेवा संस्थान का लखनऊ में विशाल निशुल्क नारायण लिम्ब शिविर 28 को • समूर्ण भारत वाशियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:सुरेन्द्र शर्मा • झाडू़ मारकर सब झाड़ ले जाएगा दिल्ली का नमूनाः सीएम योगी  • ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख • एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जनपद हारदोई के हरियावां थाने के दरोगा रामाशीष को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया • अलौकिक काशी में भव्य होगी देव दीपावली, जाह्नवी तट पर जगमगाएंगे 10 लाख 'सितारे' • बाबा विश्वनाथ धाम(मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस) वाराणसी रेलवे स्टेशन पर हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

अटल जयंती पर लखनऊ को स्वास्थ्य की सौगात: 20–21 दिसंबर को लगेगा भव्य दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला

D

Dainik India News

• 6282 views
अटल जयंती पर लखनऊ को स्वास्थ्य की सौगात: 20–21 दिसंबर को लगेगा भव्य दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ में जनसेवा की एक मिसाल कायम होने जा रही है। 20 एवं 21 दिसंबर को विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में निःशुल्क अटल स्वास्थ्य मेला–6 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह वृहद स्वास्थ्य मेला अटल जी की लोककल्याणकारी विचारधारा को समर्पित एक सजीव श्रद्धांजलि होगा।

स्वास्थ्य मेला संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से विगत पांच वर्षों की भांति इस वर्ष भी अटल जयंती के अवसर पर विशाल स्तर पर इस स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अटल जी के “अंतिम व्यक्ति तक सेवा” के संकल्प को साकार करने का प्रयास है।

दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले में राजकीय चिकित्सालयों के साथ-साथ लगभग 100 से अधिक प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सक आधुनिक उपकरणों एवं संसाधनों के साथ मौजूद रहेंगे। मेले में आमजन को निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श एवं निदान सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष काउंटर बनाए जाएंगे, जिससे मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से प्रदान की जा सकें।

दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए मेले में जांच, प्रमाण पत्र वितरण, तथा ट्राईसाइकिल, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके लिए सभी विधानसभाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व से ही पंजीकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाए जाएंगे और पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे।

मेले की विशेषता यह रहेगी कि यहां सर्वाइकल व स्तन कैंसर, मैमोग्राफी सहित अन्य कैंसर जांच, रक्त एवं रेडियोलॉजी जांच, ईसीजी, एक्स-रे, अल्ट्रासोनोग्राफी, ब्लड शुगर, एचआईवी, वीबीआरएल सहित समस्त पैथोलॉजिकल जांचें पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त हृदय, नेत्र, दंत, गुर्दा, चर्म, मानसिक स्वास्थ्य, श्वसन, हड्डी, मधुमेह, नाक-कान-गला सहित लगभग सभी प्रमुख रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे।

अटल स्वास्थ्य मेले में एस.जी.पी.जी.आई., मेडिकल कॉलेज सहित देश के प्रतिष्ठित निजी चिकित्सालय जैसे मेदांता, अपोलो मेडिक्स, चंदन, मेयो, मैक्स, सहारा, एरा मेडिकल कॉलेज, टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज, इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज, लखनऊ कैंसर हॉस्पिटल, नारायण सेवा संस्थान समेत अनेक संस्थान अपने स्टाल लगाएंगे।

साथ ही आयुष, आयुर्वेद, यूनानी, योग, होम्योपैथी, नेचुरोपैथी, पोषण, परिवार कल्याण एवं नशा उन्मूलन विभाग भी अपनी सेवाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सहभागिता करेंगे।

डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष लगभग 23 हजार जरूरतमंदों ने इस स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाया था और इस वर्ष इससे भी अधिक संख्या में लोगों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनसेवक आयोजन का लाभ उठाएं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!