ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
सम्पूर्ण समाधान - तहसील दिवस सदर , जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न • लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर पूर्वी विधानसभा में भव्य “राष्ट्रीय एकता यात्रा” संपन्न • हाईकोर्ट ने सीबीआई की लगाई फटकार एजेंसी के निदेशक को किया तलब • सहारा हॉस्पिटल में थायराइड के मरीजों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आज • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सही दिशा में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री • पहलगाम का लहू पुकारता है: अब सिर्फ जवाब नहीं, हिसाब चाहिए • राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार का अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के लोगों ने किया भव्य स्वागत • उ0प्र0 में कृषि रोजगार का सबसे बड़ा साधन, कृषि के बाद प्रदेश मेंसर्वाधिक रोजगार एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र द्वारा उपलब्ध कराया जाता: मुख्यमंत्री • सम्पूर्ण समाधान - तहसील दिवस सदर , जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न • लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर पूर्वी विधानसभा में भव्य “राष्ट्रीय एकता यात्रा” संपन्न • हाईकोर्ट ने सीबीआई की लगाई फटकार एजेंसी के निदेशक को किया तलब • सहारा हॉस्पिटल में थायराइड के मरीजों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आज • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सही दिशा में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री • पहलगाम का लहू पुकारता है: अब सिर्फ जवाब नहीं, हिसाब चाहिए • राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार का अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के लोगों ने किया भव्य स्वागत • उ0प्र0 में कृषि रोजगार का सबसे बड़ा साधन, कृषि के बाद प्रदेश मेंसर्वाधिक रोजगार एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र द्वारा उपलब्ध कराया जाता: मुख्यमंत्री •
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 5899 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के दिए निर्देश

विभिन्न निर्माण कार्यों को टीम बनाकर जांच करने के लिए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में  मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं, पुलिस विभाग/अग्निशमन विभाग के निर्माण कार्यों, पूर्वांचल विकास निधि, सांसद निधि, त्वरित आर्थिक विकास योजना एवं क्रिटिकल गैप की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने घोसी में 100 शैया चिकित्सालय के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय निर्माण निगम के कार्यों की प्रगति में कमी पाए जाने पर कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अंतर्गत पुलिस विभाग/अग्निशमन विभाग के निर्माण कार्यों में कितने कार्य हैं इसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने मधुबन देवरांचल दुबारी के अग्निशमन केंद्र के आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण की प्रगति के बारे में पूछा। संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है दिसंबर तक हैंड ओवर कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में 100 पुरुष कर्मियों हेतु बैरक के निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जितने भी सरकारी भवन का निर्माण कार्य हो रहा है उसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं निर्माण कार्य मे अच्छी किस्म की सामग्री का प्रयोग करें। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी तथा वित्त एवं लेखाधिकारी की संयुक्त टीम बनाकर तीन बड़े निर्माण कार्यों क्रमशः मादी सुकरौली से दक्षिण रोड सपनौली होते हुए रामगढ़ खन्तियां सम्पर्क मार्ग, दोहरीघाट मधुबन मेन रोड बेलौली से नगरीपार शक्करपुर होते हुए बेलाकसैला तक सम्पर्क मार्ग एवं तेन्दुली नहर से पइलवापार होते हुए बभनपुरा प्रधानमंत्री सड़क तक पिच के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए एवं 10 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने इंटरलॉकिंग के कई छोटे कार्यों जो कार्य प्रगति  अवस्था में है उसको भी ए0ई0, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित लोगों की टीम बनाकर इसकी गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत 20 कार्यों की टेंडर प्रक्रिया अभी तक पूर्ण नहीं होने पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच करें एवं किसी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें। उन्होंने सांसद निधि के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
  बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ददन कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, परियोजना निदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!