ब्रेकिंग न्यूज़
अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई |
हाइलाइट न्यूज़
हाथरस: प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप, 59 अश्लील वीडियो मिलने से मचा हड़कंप सीएम योगी ने भारत मोटो जीपी के विजेता मार्को बेजेची को प्रदान की ट्रॉफी  मधुबन के जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प को मिली मंजूरी बिना मान्यता के संचालित तीन स्कूल सील, बच्चों को लौटाया गया आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट: मुख्यमंत्री यूजीसी समता विनियम–2026 पर ABVP की संतुलित टिप्पणी, उद्देश्य प्रशंसनीय पर स्पष्टता अनिवार्य संस्कृतभारती अवधप्रान्त की दो दिवसीय समीक्षा- योजना गौष्ठी सम्पन्न- जे पी सिंह वारियर्स डिफेंस एकेडमी के नवीन परिसर का लोकार्पण हाथरस: प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप, 59 अश्लील वीडियो मिलने से मचा हड़कंप सीएम योगी ने भारत मोटो जीपी के विजेता मार्को बेजेची को प्रदान की ट्रॉफी  मधुबन के जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प को मिली मंजूरी बिना मान्यता के संचालित तीन स्कूल सील, बच्चों को लौटाया गया आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट: मुख्यमंत्री यूजीसी समता विनियम–2026 पर ABVP की संतुलित टिप्पणी, उद्देश्य प्रशंसनीय पर स्पष्टता अनिवार्य संस्कृतभारती अवधप्रान्त की दो दिवसीय समीक्षा- योजना गौष्ठी सम्पन्न- जे पी सिंह वारियर्स डिफेंस एकेडमी के नवीन परिसर का लोकार्पण
उत्तर प्रदेश सरकार English

सीतापुर को मुख्यमंत्री ने दी 550 करोड़ की योजनाओं की सौगात

D

Dainik India News

15 views
सीतापुर को मुख्यमंत्री ने दी 550 करोड़ की योजनाओं की सौगात

➡️ मुख्यमंत्री ने सीतापुर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम और जनसभा को किया संबोधित

➡️ 91 करोड़ की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण, 460 करोड़ की 45 परियोजनाओं का शिलान्यास

➡️ सीतापुर की जनता से सीएम की अपील, ऋषि मुनियों की तपोभूमि में स्वच्छता को बनाना होगा जनांदोलन

  ➡️ बोले मुख्यमंत्री- स्वच्छता के कारण बीते वर्षों में कई बीमारियों का प्रकोप हुआ है न्यूनतम 

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,सीतापुर; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां महर्षि वेद व्यास धाम के समीप नैमिषारण्य में आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीतापुर के विकास के लिए 550 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। इसके अंतर्गत 91 करोड़ की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और 460 करोड़ की 45 परियोजनाओं का शिलान्यास सीएम के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्मयंत्री ने सभी से सीतापुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि जितने भी स्वच्छताग्राही हैं इनको न्यूनतम वेतन की गारंटी सरकार देगी। इसके लिए कमेटी गठित की गई है, उसकी रिपोर्ट को सरकार लागू करेगी। 

आजादी के बाद से इस पवित्र भूमि की उपेक्षा की गई

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तीर्थ की महिमा का गान संत तुलसीदास जी ने श्रीरामचरित मानस में किया है, वहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आसुरी शक्तियों के खिलाफ महर्षि दधीचि के त्याग और बलिदान की इस भूमि पर सूत जी ने शौनक आदि 88 हजार ऋषि-मुनियों को पुराण की कथा सुनाकर, भारत की ज्ञान परंपरा को धरोहर के रूप में आने वाली पीढ़ी को देने के लिए लिपिबद्ध करने के कार्य को आगे बढ़ाया था। मगर आजादी के बाद से इस पवित्र भूमि की उपेक्षा ही की गई। महर्षि वेद व्यास का आश्रम हो या यहां के अन्य पवित्र तीर्थों की सदैव उपेक्षा की गई। यहां जैसा विकास होना चाहिए था वो नहीं हुआ। मगर आज डबल इंजन की सरकार नैमिष तीर्थ के विकास के लिए महा अभियान चला रही है। नैमिष तीर्थ के साथ साथ सीतापुर के लिए साढ़े पांच सौ करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत हो रही है। 

बीमारियां समाप्ति की ओर जा रही हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा नैमिष तीर्थ चमक रहा है। हमें अपने तीर्थों को पर्व और त्योहारों के समय में ही नहीं बल्कि सामान्य समय में भी स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना होगा। महात्मा गांधी को समर्पित स्वच्छ भारत अभियान के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता के भाव को घर घर पहुंचाकर जन आंदोलन बना दिया है। पहले इस मौसम में अनेक प्रकार की बीमारी होती थी। मलेरिया, हैजा, डायरिया, चिकनगुनिया, इंसेफलाइटिस का प्रकोप होता था। जब से स्वच्छता एक जनआंदोलन बना है तब से मलेरिया हो या फाइलेरिया, डेंगू हो या चिकनगुनिया, सभी बीमारियां समाप्ति की ओर जा रही हैं। 

बिना भेद भाव के मिल रहा योजनाओं का लाभ 

मुख्यमंत्री ने सीतापुर में बिना किसी भेदभाव के शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का विशेष तौर पर उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज कोई भी नहीं कह सकता कि उसे कोई पूछने वाला नहीं है। हर स्तर पर सहयोग के लिए डबल इंजन की सरकार तैयार है। उन्होंने बताया कि सीतापुर में पीएम आवास में 2,34,800 से अधिक परिवारों को एक एक मकान देने का कार्य हुआ है। इसके अलावा 7,16,500 से अधिक परिवारों को शौचालय, 2,17,000 परिवारों को हर घर नल का कनेक्शन, उज्ज्वला योजना के जरिए 5,78,900 से अधिक फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 55,000 बेटियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इसी प्रकार फ्री विद्युत कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, स्वनिधि योजना, कौशल विकास योजना, मृदा हेल्थ कार्ड सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की चर्चा करते हुए कहा कि ये सभी योजनाएं आज बिना भेदभाव के प्रदान की जा रही हैं।

कृतेच प्रति कर्तव्यम्, ऐश धर्म सनातनः

उन्होंने व्यापारियों, पुजारियों, पंडे, माली, स्वच्छता कर्मी को आश्वस्त किया कि डबल इंजन की सरकार सबके पुनर्वास की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन ये जनपद के विकास की योजनाएं प्रभावी ढंग से मूर्तरूप लेंगी सबकी आमदनी कई गुना बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी से नैमिष तीर्थ की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ''कृतेच प्रति कर्तव्यम्, ऐश धर्म सनातनः'' अर्थात् सनातन धर्म वही है, जिसमें हम अपने प्रति किये गये कार्यों को लेकर कृतज्ञता ज्ञापित करें। यह समय पितृपक्षा का है, ऐसे में हमें अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करनी चाहिए। पितरों और देवी देवताओं को स्वच्छता प्रिय होती है। हमें नदियों, तीर्थों, मठ, मंदिरों, सड़क, स्कूल, अस्पताल, पार्क आदि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखते हुए पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना चाहिए।  

इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सुरेश राही, सांसद राजेश वर्मा, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सहित विधायक, विधानपरिषद् सदस्य, पूर्व विधायक एवं बीजेपी के पदाधिकारीगण विशेष रूप से मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत अधिकारियों के साथ नैमिषारण्य धाम तीर्थ विकास परिषद् के अंतर्गत गतिमान परियोजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नैमिषारण्य धाम एवं उसके समीप पर्यटक स्थलों के जीर्णोद्धार, नवनिर्माण तथा सुंदरीकरण की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने हर परियोजना के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए उसे गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने चक्रतीर्थ, मां ललिता देवी मंदिर, व्यास गद्दी, सूत गद्दी आदि प्रमुख स्थलों की व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के बाद नैमिषधाम में देश-दुनिया से पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आगमन तेजी से बढ़ेगा। पर्यटन मानचित्र पर जनपद सीतापुर प्रमुखता से अंकित होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!