ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
जनसुनवाई : एक मोबाइल नंबर से 10 बार कर सकेंगे शिकायत  • सर्वशिक्षा अभियान के तहत निकाली रैली • चोरी के मोबाइलफोन के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार • नई डेयरी नीति से होगा पशुपालन क्षेत्र का कायाकल्पपशुआहार, कृत्रिम गर्भाधान के क्षेत्र में खुलेंगे रोजगार के अवसर • गुरु-तत्त्व : साधक से द्रष्टा तक • Strengthen the concept of ‘smart village,’ make ‘Vishwakarma complexes’ in every village on the lines of malls: Chief Minister • महाशिवरात्रि पूर्वरात्रि में शब्दब्रह्म के दिव्य प्रकाश से आलोकित हुआ कोयलीपुर, • स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती पर समस्त प्रदेश वसियों को हार्दिक बधाई:श्री हृदयनारायण दीक्षित • जनसुनवाई : एक मोबाइल नंबर से 10 बार कर सकेंगे शिकायत  • सर्वशिक्षा अभियान के तहत निकाली रैली • चोरी के मोबाइलफोन के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार • नई डेयरी नीति से होगा पशुपालन क्षेत्र का कायाकल्पपशुआहार, कृत्रिम गर्भाधान के क्षेत्र में खुलेंगे रोजगार के अवसर • गुरु-तत्त्व : साधक से द्रष्टा तक • Strengthen the concept of ‘smart village,’ make ‘Vishwakarma complexes’ in every village on the lines of malls: Chief Minister • महाशिवरात्रि पूर्वरात्रि में शब्दब्रह्म के दिव्य प्रकाश से आलोकित हुआ कोयलीपुर, • स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती पर समस्त प्रदेश वसियों को हार्दिक बधाई:श्री हृदयनारायण दीक्षित •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

D

Dainik India News

• 7553 views
मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रुपये लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार राज्य में सुरक्षा, सुशासन एवं विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब सोच ईमानदार होती है, तो काम भी दमदार होता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनपद प्रतापगढ़ में राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थापित किया है। इस मेडिकल कॉलेज में इस सत्र से पढ़ाई शुरू होने जा रही है। प्रदेश सरकार के कार्यों में अधूरे कार्य की कोई जगह नहीं है। जो हम कहते हैं वह करके दिखाते हैं। जनपद प्रतापगढ़ अपने पुरुषार्थ, बुद्धिमत्ता एवं आंवला के लिए जाना जाता है। प्रदेश सरकार ने जनपद प्रतापगढ़ की पहचान आंवले को एक जनपद-एक उत्पाद से जोड़कर वैश्विक मंच पर ले जाने का कार्य किया है। इस कार्य से रोजगार में वृद्धि हुई है। प्रदेश सरकार ने जनपद में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं फूड प्रोसेसिंग पार्क की सम्भावना को आगे बढ़ाया है। आज जनपद प्रतापगढ़ के 120 गांवों में ‘हर घर नल’ योजना की शुरुआत हो रही है। इस योजना से हमारी बहन, बेटी, बहू को जल घर में ही उपलब्ध होगा, उन्हें जल के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस के कनेक्शन, इलाज की सुविधा एवं खाद्यान्न प्रदान करने का कार्य बिना भेदभाव के किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 43 लाख गरीबों को एक-एक आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। प्रदेशवासियों को 02 करोड़ 61 लाख शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। गांव-गांव में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि आवास एवं शौचालय उपलब्ध कराने के लिए जनपद के जनप्रतिनिधि डॉ0 महेन्द्र सिंह एवं श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। प्रदेश के गांव-गांव में पंचायत भवन एवं ग्राम सचिवालय बनाने का कार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव की बेटी एवं बहू को बैंकिंग कॉरेस्पॉण्डेण्ट सखी (बी0सी0 सखी) के रूप में नियुक्त करने का कार्य किया है। वह लक्ष्मी बनकर बुजुर्गों को गांव में ही पैसे उपलब्ध कराने का कार्य करेंगी। अब लोगों को पैसा निकालने एवं जमा करने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी है। सभी पर्व एवं त्यौहार शान्ति, सौहार्द एवं पूरी दिव्यता के साथ मनाए जा रहे हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में राज्य में कोई भी दंगा नहीं हुआ है। दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों, माफियाओं एवं गुण्डों के हौसले पस्त हैं। प्रदेश सरकार द्वारा अवैध सम्पत्ति एवं अवैध कमाई के पैसों को गरीबों के कल्याण में खर्च किया जा रहा है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। प्रदेश सरकार ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया द्वारा प्रदेश के साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अभी कुछ दिन पूर्व ही, प्रधानमंत्री जी ने काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम को भव्य रूप में बनाकर देश को समर्पित किया है। यह जन आस्था का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अब कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा करके उनका सम्मान किया जाता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लोगों के जीवन एवं जीविका को बचाने का कार्य किया गया है। देश के सभी लोगों को फ्री टेस्ट, उपचार एवं वैक्सीन की सुविधा प्रदान की जा रही है। कोरोना वैक्सीन एक जीवन रक्षा कवच है। सभी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए डबल इंजन की सरकार द्वारा हर माह डबल खाद्यान्न की व्यवस्था की गयी है। प्रदेश सरकार सभी कार्ड धारकों को खाद्यान्न के साथ 01 किलोग्राम दाल, 01 किलोग्राम खाद्य तेल, 01 किलोग्राम नमक प्रदान कर रही है और अन्त्योदय कार्ड धारकों को इसके अतिरिक्त 01 किलोग्राम चीनी भी प्रदान की जा रही है।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप में स्थापित करते हुये गांव, गरीब, शोषित, दलित, वंचित, किसान, महिला एवं नौजवानों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हासिल किया गया है।
प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर गरीब की झोपड़ी को पक्का आवास, स्वच्छ शौचालय तथा गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराकर, उनमें आत्म विश्वास एवं आत्मसम्मान की अलख जगायी है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!