
दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ: 'मेरा वोट-मेरी ताकत' के संकल्प के साथ राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लखनऊ स्थित मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डालने के पश्चात उन्होंने समस्त नागरिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि सरकार सड़कों पर उतरने से नहीं, बल्कि सही मतदान से बनती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संविधान की प्रति केवल जेब में लेकर चलने से लोकतंत्र सुरक्षित नहीं होता, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त मतदान के अधिकार का प्रयोग करने से ही हमारा प्रजातंत्र और भविष्य सुरक्षित है।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे मतदान के लिए समय निकालें और राष्ट्रीय संपत्ति, समय या व्यापार को बाधित किए बिना शांतिपूर्ण तरीके से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। मतदान ही वह शक्ति है जिससे हम एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।