ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की शिष्टाचार भेंट • ब्लाइंड मर्डर एवं लूटकांड में 115 दिनों के भीतर फैसला, तीन दोषियों को आजीवन कारावास • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया ने मनाई शताब्दी जयंती • सत्ता-संवाद के केंद्र में एक पारिवारिक निमंत्रण, राजनीति के संकेतों से सराबोर मुलाक़ात • देश व धर्म को समर्पित होता है संत का जीवन : सीएम योगी • भारतीय रेल का बदलता स्वरूप — "अतिथि देवो भवः" की नई परिभाषा • कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए: मुख्यमंत्री • मुख्य दरवाजे के सामनें लोग फेंकते हैं कूड़ा, सफाई कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान • दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की शिष्टाचार भेंट • ब्लाइंड मर्डर एवं लूटकांड में 115 दिनों के भीतर फैसला, तीन दोषियों को आजीवन कारावास • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया ने मनाई शताब्दी जयंती • सत्ता-संवाद के केंद्र में एक पारिवारिक निमंत्रण, राजनीति के संकेतों से सराबोर मुलाक़ात • देश व धर्म को समर्पित होता है संत का जीवन : सीएम योगी • भारतीय रेल का बदलता स्वरूप — "अतिथि देवो भवः" की नई परिभाषा • कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए: मुख्यमंत्री • मुख्य दरवाजे के सामनें लोग फेंकते हैं कूड़ा, सफाई कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह

D

Dainik India News

• 9056 views
राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह

प्रभावित बस्तियों में पहुंचे नीरज सिंह, नागरिकों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं; भोजन, पानी, राशन किट और जरूरी सामग्री पहुंचाई, सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटा प्रशासन

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर से फैजुल्लागंज और आसपास के इलाकों में पैदा हुई जलभराव की स्थिति के बीच भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह राहत कार्यों की कमान संभालते हुए प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने फैजुल्लागंज, दाऊदनगर, मामा कॉलोनी, गोमती विहार और अयोध्या पुरी कॉलोनी में पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और तत्काल आवश्यकताओं की जानकारी ली। मौके पर जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, तिरपाल, बाल्टी, मग, पीने का पानी, राशन किट, लाई, आलू और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई।

Article image

प्रभावित इलाकों में राहत अभियान को गति देने के लिए डॉ. नीरज सिंह ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के निर्देशों के अनुरूप प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय पर जोर दिया। गोमती के बढ़ते जलस्तर को लेकर राजनाथ सिंह ने स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश के बाद संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने में जुटे हैं।

Article image

राहत अभियान के दौरान डॉ. नीरज सिंह ने प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जलभराव से उत्पन्न परिस्थितियों में जिन परिवारों को तत्काल खाद्य सामग्री, पेयजल अथवा घरेलू उपयोग की वस्तुओं की आवश्यकता थी, वहां राहत सामग्री पहुंचाई गई। प्रशासन के सहयोग से जरूरत के अनुसार प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। इस दौरान स्थानीय स्तर पर सामने आ रही जरूरतों को चिन्हित कर राहत व्यवस्था को उसी अनुरूप आगे बढ़ाने पर भी ध्यान दिया गया।

डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। प्रभावित परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सहायता पहुंचाई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा और संवेदना की भावना के साथ प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत कार्य में जुटे हैं। किसी भी नागरिक को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और आवश्यकता के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुश्किल की घड़ी में अपनों के साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है। जनता का दुःख अपना दुःख समझकर संकट की हर घड़ी में उनके साथ खड़ा रहना ही जनसेवा का वास्तविक अर्थ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी प्रभावित परिवारों की जरूरतों पर लगातार नजर रखने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया।

डॉ. नीरज सिंह के साथ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रक्षा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी केपी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। स्थानीय मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भी राहत अभियान में सहयोग किया।

फैजुल्लागंज और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव गतिविधियां लगातार जारी हैं। प्रशासन जलस्तर और जलभराव की स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि संगठन के कार्यकर्ता स्थानीय जरूरतों के अनुसार प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने में जुटे हैं। राहत अभियान का अगला चरण जलस्तर और प्रभावित इलाकों की स्थिति को देखते हुए तय किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!