ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
Kashi Tamil Sangamam:Governor and Chief Minister Yogi Adityanath welcome PM Modi • समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज • दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार • भागवत-शरणागति : निष्कपट समर्पण की अन्तर्धारा से ब्रह्मानुभूति की परमावस्था • आनंद द्विवेदी ने बिहार में एनडीए की प्रचण्ड बहुमत से जीत पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन:- • समस्त प्रदेश की देव तुल्य जनता की होली की हार्दिक शुभकामनाएं-राज्यपाल • कांग्रेस विधि विभाग में बड़ा संगठनात्मक निर्णय • Kashi Tamil Sangamam:Governor and Chief Minister Yogi Adityanath welcome PM Modi • समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज • दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार • भागवत-शरणागति : निष्कपट समर्पण की अन्तर्धारा से ब्रह्मानुभूति की परमावस्था • आनंद द्विवेदी ने बिहार में एनडीए की प्रचण्ड बहुमत से जीत पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन:- • समस्त प्रदेश की देव तुल्य जनता की होली की हार्दिक शुभकामनाएं-राज्यपाल • कांग्रेस विधि विभाग में बड़ा संगठनात्मक निर्णय •
उत्तर प्रदेश सरकार English

तिलक का स्वराज और आजाद की ‘आजादी’ का ऐलान – गोल मार्केट में गूंजे राष्ट्रवादी जयकारे

D

Dainik India News

• 7223 views
तिलक का स्वराज और आजाद की ‘आजादी’ का ऐलान – गोल मार्केट में गूंजे राष्ट्रवादी जयकारे

लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद जयंती पर संस्कृत भारती और सनातन महासंघ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बोले- जितेंद्र प्रताप सिंह, युवाओं में जगे आजाद जैसा स्वाभिमान

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।संस्कृत भारती न्यास अवध प्रांत, राष्ट्रीय सनातन महासंघ तथा पुन्हुन समाज के संयुक्त तत्वावधान में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महानगर के गोल मार्केट स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा एवं बाल गंगाधर तिलक के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका जन्म दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर संस्कृत भारती न्यास एवं राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर दोनों महापुरुषों को नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा, “लोकमान्य तिलक का ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ का उद्घोष और चंद्रशेखर आजाद का ‘मैं आजाद था, आजाद हूं और आजाद ही रहूंगा’ का संकल्प आज भी हर राष्ट्रभक्त को प्रेरणा देता है। उनके विचार और बलिदान ही भारत को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।”

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। आज भी युवाओं को उनसे यही सीख लेनी चाहिए कि जीवन का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत सुख-सुविधा नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा, उन्नति और गौरव की रक्षा करना है। आजाद कहा करते थे – “दुश्मन की गोलियों का सामना हम करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे।” जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यही विचार प्रत्येक युवा के मन में आत्मबल का संचार करते हैं और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्व को जाग्रत करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पुन्हुन समाज के अध्यक्ष रविंद्र काचरू, पार्षद राकेश मिश्रा, व्यापारी नेता तथा समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की। उपस्थित जनसमूह ने दोनों महापुरुषों के दिखाए राष्ट्रवादी मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और राष्ट्रहित में अपने जीवन को समर्पित करने का दृढ़ निश्चय व्यक्त किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!