ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न ,आवश्यक दिशा - निर्देश जारी योगी आदित्यनाथ चुने गए विधायक दल के नेता, लगातार दूसरी बार बनेंगे यूपी के सीएम, शुक्रवार को लेंगे शपथ मधुबन की शहीदी धरती पर गरजे सी एम योगी <em>हरदोई तहसील बिलग्राम में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस</em> तीन अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ,बीज भण्डार में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढा मुक्ति अभियान को 15 सितम्बर से प्रारम्भ किए जाने के निर्देश:मुख्यमंत्री शिक्षक सम्मेलन का भव्य आयोजन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न ,आवश्यक दिशा - निर्देश जारी योगी आदित्यनाथ चुने गए विधायक दल के नेता, लगातार दूसरी बार बनेंगे यूपी के सीएम, शुक्रवार को लेंगे शपथ मधुबन की शहीदी धरती पर गरजे सी एम योगी <em>हरदोई तहसील बिलग्राम में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस</em> तीन अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ,बीज भण्डार में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढा मुक्ति अभियान को 15 सितम्बर से प्रारम्भ किए जाने के निर्देश:मुख्यमंत्री शिक्षक सम्मेलन का भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश सरकार English

गांवों से साकार होगा ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सपना: मुख्यमंत्री योगी

D

Dainik India News

3451 views
गांवों से साकार होगा ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सपना: मुख्यमंत्री योगी

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “भारत की आत्मा गांवों में बसती है। यदि गांव समृद्ध और आत्मनिर्भर होंगे तो प्रदेश भी आत्मनिर्भर बनेगा और विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प स्वतः साकार होगा।” मुख्यमंत्री ने यह बात नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में कही। इस दौरान उन्होंने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के लगभग 57 हजार ग्राम प्रधानों और सदस्यों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों को विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान से जोड़ते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है, जिसमें अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति तीन प्रमुख थीम रखी गई हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे पंचायत बैठकों में इस संकल्प को चर्चा का विषय बनाएं और समर्थ पोर्टल पर अधिक से अधिक सुझाव भेजें।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पिछड़ेपन और अव्यवस्था से जूझ रहा था, लेकिन पिछले आठ वर्षों में सुशासन, स्थिरता और विकास की नई पहचान बनी है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था 13 लाख करोड़ से बढ़कर 35 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है और प्रति व्यक्ति आय 43 हजार से बढ़कर 1.20 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

संवाद के दौरान कई ग्राम प्रधानों ने अपने अनुभव साझा किए। श्रावस्ती, कौशाम्बी, बरेली, अलीगढ़, अयोध्या, बांदा, शाहजहांपुर और रामपुर की ग्राम पंचायतों ने बताया कि योजनाओं के प्रभाव से गांव अब आत्मनिर्भरता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता की नई मिसालें पेश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब करोड़ों लोगों की ऊर्जा इस यात्रा से जुड़ेगी तो विकसित भारत-2047 का सपना एक विराट जन-आंदोलन के रूप में साकार होगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि वे “ग्रामोदय से राष्ट्रोदय” की राह पर आगे बढ़ें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त व आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव रखें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!