ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर आक्रोश, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने की कड़ी निंदा • मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता   • भोजपुरी की हुंकार: अब संवैधानिक पहचान की बारी • अपने ब्रांड को कैसे बचाएं? • राग, रस और परंपरा का अनुपम उत्सव: ललित कला अकादमी के 72वें स्थापना दिवस पर भारतीय संगीत की सुरसरिता में डूबा लखनऊ • रोटरी क्लब लखनऊ वेस्ट द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में कराया गया वृक्षारोपण का आयोजन • मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि सद्गुरू रविदास के दरबार में टेका मत्था • मंत्री ए.के. शर्मा का प्रदेश भर में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया 62 वां जन्मदिवस • सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर आक्रोश, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने की कड़ी निंदा • मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता   • भोजपुरी की हुंकार: अब संवैधानिक पहचान की बारी • अपने ब्रांड को कैसे बचाएं? • राग, रस और परंपरा का अनुपम उत्सव: ललित कला अकादमी के 72वें स्थापना दिवस पर भारतीय संगीत की सुरसरिता में डूबा लखनऊ • रोटरी क्लब लखनऊ वेस्ट द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में कराया गया वृक्षारोपण का आयोजन • मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि सद्गुरू रविदास के दरबार में टेका मत्था • मंत्री ए.के. शर्मा का प्रदेश भर में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया 62 वां जन्मदिवस •
उत्तर प्रदेश सरकार English

पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू

D

Dainik India News

• 8952 views
पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू

सार

◆ मैक्सिको के नुईवो लियोन के गर्वनर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुआ एमओयू 

◆यूपी और नुईवो लियोन के बीच मैत्री, विश्वास और सौहार्द से कायम होंगे मजबूत औद्योगिक रिश्ते : योगी आदित्यनाथ  

◆ यूपी में मौजूद है बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, सुदृढ़ कानून व्यवस्था, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में हम अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री

◆कई मामलों में एक दूसरे के बेहद करीब हैं यूपी और मैक्सिको, अपराध के खिलाफ हमारी भी है जीरो टॉलरेंस की नीति : गर्वनर सैमुअल गर्सिया सेफलवेदा 

◆ यूपी और नुईवो लियोन एक दूसरे के सहयोग से तय करेंगे समृद्धि की राह : गर्वनर 

बिस्तार

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। उत्तर प्रदेश और मैक्सिको के नुईवो लियोन के बीच पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा, एग्रीकल्चर और मेडिकल सेक्टर सहित अन्य सेक्टरों में निवेश को लेकर एमओयू हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नुईवो लियोन के गर्वनर सैमुअल गर्सिया सेफलवेदा की मौजूदगी में शनिवार को आईआईडीसी मनोज कुमार और नुईवो लियोन के मिनिस्टर ऑफ इकोनॉमिक्स इवान रिवास राडरिगेज ने एमओयू का हस्तांतरण किया। इस दौरान अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैक्सिको के गर्वनर और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि यूपी और नुईवो लियोन के बीच आज मैत्री, विश्वास और सौहार्द से मजबूत औद्योगिक रिश्ते कायम हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में देश का अग्रणी राज्य है। 

उत्तर प्रदेश निवेश का बेहतरीन गंतव्य बन चुका है

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि नुईवो लियोन के गर्वनर अपनी टीम के साथ उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के संभावनाएं तलाश रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत वैश्विक मंच पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश में उत्तर प्रदेश भी दुनिया के लिए निवेश का बेहतरीन गंतव्य बन चुका है। उत्तर प्रदेश और नुईवो लियोन दोनों विकास को समर्पित हैं और हम इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हर मामले में समृद्ध प्रदेश है। यूपी भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। उत्तर प्रदेश ना केवल कृषि, बल्कि पर्यटन सेक्टर के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण स्थल है। प्रदेश में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस वे, बेहतरीन इंटरस्टेट कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविट, रेल नेटवर्क, इनलैंड वाटर वे के जरिए पूर्वी बंदरगाह तक पहुंच, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जंक्शन मौजूद है। यूपी आज लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट का हब बन चुका है। इसके अलावा औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए हम 25 सेक्टोरियल पॉलिसी लेकर आए हैं। आज उत्तर प्रदेश में निवेशकों को निवेश के लिए बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। 

विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ काम करने को लेकर हम उत्साहित : गर्वनर सैमुअल

नुईवो लियोन के गवर्नर गर्सिया सेफलवेदा ने बताया कि मेरे लिये ये सौभाग्य की बात है कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के सदस्यों से मिलकर आपसी व्यापारिक रिश्ते कायम कर रहा हूं। हम विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश और नुईवो लियोन एक दूसरे के बहुत करीब हैं। हमारा प्रदेश मैक्सिको का औद्योगिक प्रदेश है, ऐसे ही भारत के उत्तर प्रदेश में आज बड़े पैमाने पर निवेश हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बेहद शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि भारत और मैक्सिको 14 हजार किलोमीटर दूर होकर भी एक दूसरे से दूर नहीं हैं। जैसे उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है, ठीक वैसे ही हमारे राज्य नुईवो लियोन में भी हम कानून का शासन बनाए रखने में कामयाब हुए हैं। हम टीम यूपी को नुईवो लियोन में आमंत्रित करते हैं। हमें दोनों को पारस्परिक सहयोग से एक दूसरे के साथ ट्रेड को बढ़ाना है। मुझे विश्वास है कि आज के एमओयू के साथ ही हम दोनों विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, नुईवो लियोन के डिप्टी सेक्रेटरी फॉर इन्वेस्टमेंट इमैनुअल लू, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!