ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज राम के आदर्शों को जीवन में उतारना ही रामराज्य की स्थापना का मार्ग – जितेन्द्र प्रताप सिंह विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता की हुंकार: “सांस है तो जीवन है” का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे विशेषज्ञ अयोध्या में सीएम योगी के प्रयासों का दिखने लगा असर, श्रद्धालुओं को हो रहे श्रीरामलला के सुगम दर्शन चेयरमैन प्रतिनिधि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा- जाति-धर्म के भेदभाव को मिटाना ही उद्देश्य नोडल अधिकारी ने पशु आश्रय स्थल का किया निरीक्षण,मातहतों को दिए आवश्यक निर्देश बंद पड़े मकान से लाखों के जेवरात सहित 20 हजार नकदी पर चोरों नें किया हाथ साफ "श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए भव्य श्री राम कथा का होगा आयोजन" अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज राम के आदर्शों को जीवन में उतारना ही रामराज्य की स्थापना का मार्ग – जितेन्द्र प्रताप सिंह विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता की हुंकार: “सांस है तो जीवन है” का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे विशेषज्ञ अयोध्या में सीएम योगी के प्रयासों का दिखने लगा असर, श्रद्धालुओं को हो रहे श्रीरामलला के सुगम दर्शन चेयरमैन प्रतिनिधि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा- जाति-धर्म के भेदभाव को मिटाना ही उद्देश्य नोडल अधिकारी ने पशु आश्रय स्थल का किया निरीक्षण,मातहतों को दिए आवश्यक निर्देश बंद पड़े मकान से लाखों के जेवरात सहित 20 हजार नकदी पर चोरों नें किया हाथ साफ "श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए भव्य श्री राम कथा का होगा आयोजन"
उत्तर प्रदेश सरकार English

धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री

B

Bhargav Bhargav

3378 views
धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज

जनता दर्शन में सीएम योगी ने इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए फरियादियों को किया आश्वस्त

पांच सौ फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री, सभी की समस्या के निस्तारण का दिया भरोसा

बिस्तार

गोरखपुर, 19 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि धन के अभाव में किसीका इलाज नहीं रुकेगा। निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए खजाना खुला हुआ है।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई फरियादियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले इस भरोसे से बहुत संबल मिला। बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान कई फरियादियों के इलाज संबंधी समस्या को सीएम योगी ने पूरी संवेदनशीलता से सुना और समझा। उनकी या उनके परिजनों की बीमारी और चल रहे इलाज की जानकारी ली। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कर शासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने फरियादियों से कहा कि किसी भी प्रकार की चिंता न करें। सरकार इलाज के लिए भरपूर धन देगी। कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अपनी माता के साथ आए एक बालक से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने यह जानकारी ली कि उसका हाथ कैसे जल गया था। आगे सावधान से रहने की सीख देते हुए उन्होंने उसकी माता को निश्चिंत करते हुए कहा कि परेशान मत हो, उसका इलाज सरकार कराएगी।  

दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब पांच सौ लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद चलकर गए। इत्मीनान से उनकी समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस से संबंधित समस्याओं को पुलिस अधिकारियों को तथा राजस्व से संबंधित समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों को संदर्भित कर यथाशीघ्र सन्तुष्टिपरक और निष्पक्ष निस्तारण का निर्देश दिया। 

जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। जनता दर्शन में फरियादियों से मिलने के पूर्व उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन, पूजन करने के साथ ही अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया।

 बिहार में काम नहीं मिल रहा तो हम कराएंगे व्यवस्था

जनता दर्शन में बिहार की एक महिला रोजगार की फरियाद लेकर आई थी। मुख्यमंत्री ने उसकी समस्या सुनते हुए कहा कि क्या बिहार में काम नहीं मिल रहा? महिला द्वारा नहीं जवाब दिए जाने पर सीएम योगी ने कहा कि काम तो वहां भी मिलना चाहिए। पर, यदि वहां नहीं मिल रहा है तो काम की व्यवस्था हम यहीं कराएंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!