ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh |
हाइलाइट न्यूज़
निजीकरण के विरोध में आज से 9 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर प्रभावित मनी लान्ड्रिंग एक्ट के दायरे में आएंगे वर्चुअल ऐसेट, क्रिप्टो ट्रांजैक्शन, मंत्रालय की निवेशकों को चेतावनी:सूत्र 15 लीटर अवैध देसी शराब के साथ अभियुक्त को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, मुख्यमंत्री ने बायोफ्यूल के उत्पादन पर दिया जोर" कहा उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी हरदोई कोतवाली शहर में आयोजित हुआ थाना दिवस महापौर सुषमा खर्कवाल से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार निजीकरण के विरोध में आज से 9 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर प्रभावित मनी लान्ड्रिंग एक्ट के दायरे में आएंगे वर्चुअल ऐसेट, क्रिप्टो ट्रांजैक्शन, मंत्रालय की निवेशकों को चेतावनी:सूत्र 15 लीटर अवैध देसी शराब के साथ अभियुक्त को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, मुख्यमंत्री ने बायोफ्यूल के उत्पादन पर दिया जोर" कहा उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी हरदोई कोतवाली शहर में आयोजित हुआ थाना दिवस महापौर सुषमा खर्कवाल से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized English

सीएम योगी ने जनपद बिजनौर में 'वृक्षारोपण जन अभियान-2023' का किया शुभारम्भ

D

Dainik India News

7182 views
सीएम योगी ने जनपद बिजनौर में 'वृक्षारोपण जन अभियान-2023' का किया शुभारम्भ

गंगा नदी के किनारे लगाया कल्पवृक्ष का पौधा

दैनिक इंडिया न्यूज़ बिजनौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बिजनौर स्थित महात्मा विदुर की तपोस्थली विदुर कुटी से वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का शुभारम्भ किया। उन्होंने गंगा नदी के किनारे कल्पवृक्ष के पौधे का रोपण करके अभियान की शुरुआत की। ज्ञातव्य है कि ‘वृक्षारोपण जन अभियान-2023’ के अन्तर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। इसमें 22 जुलाई, 2023 को 30 करोड़ तथा 15 अगस्त, 2023 को 05 करोड़ पौधरोपण किया जाना लक्षित है।

मुख्यमंत्री ने पौधरोपण के उपरान्त आयोजित कार्यक्रम में जनपद बिजनौर के विकास से सम्बन्धित 445 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 287 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें लगभग 233 करोड़ रुपये लागत की 155 विकास परियोजनाआंे का लोकार्पण तथा 212 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 132 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, चाभी, गोल्डन कार्ड व लैपटाॅप वितरित किए। उन्होंने वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए परम आवश्यक है कि धरती पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने बिजनौर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का शुभारम्भ प्रदेश के उस जनपद से किया जा रहा है, जहां से प्रदेश में गंगा जी का प्रवेश होता है। पांच हजार वर्ष पूर्व गंगा जी का मुख्य प्रवाह विदुर कुटी से होता था, जिससे यह क्षेत्र अत्यधिक उपजाऊ, वन सम्पदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण था। शासन द्वारा गंगा जी के प्रवाह को विदुर कुटी तक लाने के लिए परियोजना बनाई जा रही है, जिसका शीघ्रता के साथ क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण एवं जीवन की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण अत्यन्त जरूरी है। सभी लोग सक्रिय सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित वृक्षारोपण जन अभियान-2023 को सफल व सार्थक बनाएं। हम सभी का उद्देश्य प्रदेश को हरित राज्य बनाने का है। विगत 06 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 131 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इससे प्रदेश का ग्रीन कवर बढ़ाने में उल्लेखनीय मदद मिली है। परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव अब जन आन्दोलन का स्वरूप ले चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा जरुर लगाए। किसान बन्धु अपने खेतों की मेड़ पर वृक्षारोपण करें। किसानों, छात्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों को वृक्षारोपण के लिए निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य वर्ष 2026-27 तक प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र को 09 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक ले जाने का है। इस लक्ष्य के अनुरूप आगामी 05 वर्ष में 175 करोड़ पौधे लगाने और संरक्षित करने होंगे। 15 अगस्त, 2023 तक राज्य भर में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जब यह पौधे बड़े हो जाएंगे, तो यह पेड़ राज्य के लोगों को ऑक्सीजन देने के लिए पर्याप्त होंगे। वर्ष 2030 तक प्रदेश के कार्बन जब्ती लक्ष्य का 80 प्रतिशत भी पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से सुदृढ़ है। कोई भी व्यक्ति सुरक्षा चक्र में सेंध लगाने की हिम्मत नहीं कर सकता। प्रदेश में सुरक्षा और शांति के वातावरण के कारण आज प्रदेश पर्यटन, उद्योग, विज्ञान, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में विकास और उन्नति के नए आयाम तय कर रहा है। देश एवं विदेश के उद्यमी यहां पूंजी निवेश करने के लिए उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं को पूरी गुणवत्ता और मानक के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को उनका भरपूर लाभ प्राप्त हो सके।

इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने विदुर कुटी स्थित महात्मा विदुर राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विदुर कुटी से ही गंगा जी की धारा होकर गुजरेगी और बिजनौर से संस्कृत एवं संस्कृति की धारा का भी प्रवाह होगा। उन्होंने विदुर कुटी मंदिर में दर्शन-पूजन व महात्मा विदुर कुटी के विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को पौधे भी वितरित किए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!