ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती की पहल: अतिक्रमण मुक्त हरदोई के लिए नगरवासियों से सहयोग की अपील • मुख्यमंत्री ने प्रदेश की नवीन टाउनशिप नीति-2022 केसम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की • लखनऊ में सीखें बेहतरीन ड्राइविंग, हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल दे रहा खास सुविधा • राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ • जितेंद्र प्रताप सिंह का आह्वान: “जिस समाज को अपने पूर्वजों का स्मरण नहीं, उसका भविष्य भी सुरक्षित नहीं” • कोविड को दृष्टिगत रखते हुए यूपी सरकार ने जारी किया कुछ सुझाव व निर्देश • छठ पूजा पर टिकरी बॉर्डर में भव्य आयोजन, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल का अनुकरणीय योगदान • नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह • अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती की पहल: अतिक्रमण मुक्त हरदोई के लिए नगरवासियों से सहयोग की अपील • मुख्यमंत्री ने प्रदेश की नवीन टाउनशिप नीति-2022 केसम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की • लखनऊ में सीखें बेहतरीन ड्राइविंग, हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल दे रहा खास सुविधा • राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ • जितेंद्र प्रताप सिंह का आह्वान: “जिस समाज को अपने पूर्वजों का स्मरण नहीं, उसका भविष्य भी सुरक्षित नहीं” • कोविड को दृष्टिगत रखते हुए यूपी सरकार ने जारी किया कुछ सुझाव व निर्देश • छठ पूजा पर टिकरी बॉर्डर में भव्य आयोजन, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल का अनुकरणीय योगदान • नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह •
Uncategorized English

धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी का 117वां अविर्भाव समारोह महाकालेश्वर मंदिर लालकुआं लखनऊ में सम्पन्न

D

Dainik India News

• 6280 views
धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी का 117वां अविर्भाव समारोह महाकालेश्वर मंदिर लालकुआं लखनऊ में सम्पन्न

दैनिक इंडिया न्यूज़, 6 अगस्त 2024, लखनऊ। भारतवर्ष के दिव्य भगवद्गीता स्वरूप, विश्ववन्द्य धर्म सम्राट पूज्यपाद स्वामी श्री करपात्री जी महाराज का अविर्भाव समारोह महाकालेश्वर मंदिर, लालकुआं, लखनऊ में सैकड़ों बटुकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि जितेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष संस्कृतभारती न्यास व सम्पर्क प्रमुख अवध प्रांत, तथा विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र नाथ मिश्र, पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह की शुरुआत पार्थिव रूद्राभिषेक से हुई, जो वैचारिक गोष्ठी और पुष्पांजलि के साथ समाप्त हुआ। मुख्य अतिथि जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म सम्राट पूज्यपाद श्री करपात्री जी का शरीर जलसमाधि ले चुका है, किंतु सूक्ष्म शरीर रूप में वह सदैव हम सब पर कृपा और आशीर्वाद बनाए हुए हैं। आज समस्त पूजा, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों में समापन घोष "धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भाव हो, विश्व का कल्याण हो, गौ हत्या बंद हो" के सूत्रधार करपात्री जी महाराज ही थे। सनातन धर्म को राजनैतिक मंच देने के लिए उन्होंने अखिल भारतीय रामराज्य परिषद का निर्माण कर सनातन राष्ट्र की कल्पना को साकार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। ऐसे दिव्य संत समाज को सद्मार्ग प्रशस्त करते रहे।

मुख्य अतिथि ने सप्तऋषि मिश्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे महान संत को शत-शत नमन सहित विनम्र पुष्पार्चन करने का अवसर मिला।

विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र नाथ मिश्र ने चन्द्रमा की कलाओं से जीवन की गति और करपात्री जी महाराज के जीवन परिचय व कार्यों से सभी को आलोकित किया। अंत में समस्त अतिथियों, आचार्यों और बटुकों ने सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित की। आचार्य शंकर ने सभी उपस्थित आमंत्रित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!