ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
“बंगाल को बंधक बना रखा है TMC के महा जंगलराज ने” — कोलकाता से पीएम मोदी का सीधा चुनावी एलान, ममता सरकार पर आर–पार की लड़ाई का बिगुल • ‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’ • जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित • 527 दीपों की दिव्य सलामी से गूँजा लखनऊ, कारगिल के अमर रणबांकुरों के चरणों • संकट की घड़ी में भाजपा को माननीय राजनाथ सिंह ही क्यों याद आते हैं? • मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जल शक्ति मंत्री ने जनपद पीलीभीत में अतिवृष्टि तथा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया • ज्येष्ठ के 8 मंगल पर “प्लास्टिक मुक्त भंडारा” का आह्वान, आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम तेज • कार चालक को भ्रम में डालकर कार की सीट से रुपये चुराने वाला अभियुक्त सहित विभिन्न मामलों में कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार • “बंगाल को बंधक बना रखा है TMC के महा जंगलराज ने” — कोलकाता से पीएम मोदी का सीधा चुनावी एलान, ममता सरकार पर आर–पार की लड़ाई का बिगुल • ‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’ • जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित • 527 दीपों की दिव्य सलामी से गूँजा लखनऊ, कारगिल के अमर रणबांकुरों के चरणों • संकट की घड़ी में भाजपा को माननीय राजनाथ सिंह ही क्यों याद आते हैं? • मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जल शक्ति मंत्री ने जनपद पीलीभीत में अतिवृष्टि तथा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया • ज्येष्ठ के 8 मंगल पर “प्लास्टिक मुक्त भंडारा” का आह्वान, आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम तेज • कार चालक को भ्रम में डालकर कार की सीट से रुपये चुराने वाला अभियुक्त सहित विभिन्न मामलों में कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार •
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में मरीजों को मिला इलाज

D

Dainik India News

• 7555 views
सहारा हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में मरीजों को मिला इलाज

परामर्श के साथ दो सौ से अधिक की हुई अल्ट्रासाउंड ,मैमोग्राफी, पैथोलॉजी /सायटोलाजी एवं बीएमडी नि:शुल्क जांच


आज गुरुवार को भी जारी रहेगा निःशुल्क ब्रेस्ट कैंसर कैम्प

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ : सहारा हॉस्पिटल गोमतीनगर में बुधवार को महिलाओं में स्तन से सम्बंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दो सौ से अधिक महिलाओं को परामर्श व उपचार मिला। इसके अलावा मरीजों की अल्ट्रासाउंड, मैमोग्राफी, पैथालॉजी /सायटोलाजी एवं बीएमडी नि:शुल्क जांच की गयी। प्रात: नौ बजे से शाम चार बजे तक चले शिविर में कई महिलाओं की जांच या परामर्श हेतु हॉस्पिटल प्रशासन ने शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए अगले तीन दिनों तक जांच व परामर्श नि:शुल्क करने की छूट दी।
शिविर का उद्घाटन सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंहजी ने डॉ. फरहा अरशद व उनकी टीम सहित फीता काटकर किया। इससे पूर्व शिविर में आयी महिलाओं को श्री सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया।
शिविर में महिला छाती स्तन महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.फरहा अरशद ने बताया कि अगर स्तन सम्बंधी कोई समस्या है तो इलाज कराने से पहले उसकी जांच करानी चाहिए। करीब सौ से अधिक महिलाओं को परामर्श देने के बाद उन्होंने बताया कि कई ऐसी महिलाएं और युवतियां आयीं थीं, जिनमें कैंसर की आशंका प्रतीक हुई है। इसके अलावा स्तन में गांठ, दर्द होना, स्तन का निप्पल अंदर की ओर मुड़ जाना या गंदा पानी आना, स्तन की त्वचा का सिकुड़ना, लाल पड़ना या स्तन में मवाद पड़ना, बगल में गिल्टियां निकलना आदि समस्याओं से परेशान थीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे अभिभावक "सहाराश्री" ने विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सहारा हॉस्पिटल का निर्माण कराया, जहां के अनुभवी चिकित्सकों की टीम हॉस्पिटल के अलावा अन्य स्थानों पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं देती है। इसके पीछे उद्देश्य है कि लोगों तक अधिक से अधिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचायी जाएं, ताकि किसी भी रोग के प्राथमिक चरण में उसका निदान हो जाए। श्री सिंह ने कहा कि एक परिवार में महिला की बहुत अहम जिम्मेदारी होती है, इसलिए उसका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि परिवार की जिम्मेदारियों के आगे महिलाएं अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान नहीं दे पाती है, या फिर लोकलाज के कई कारणों से अपनी समस्या किसी से नहीं कहती हैं। ऐसे में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग नि:शुल्क शिविर एक मौका है कि जब समस्या को शुरुआती चरण में पकड़कर उसका शत प्रतिशत निदान पा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में दवाओं के जरिए रोग का पूरी तरह से इलाज सम्भव है।
इस शिविर में लखनऊ के अलावा, सुल्तानपुर, गोरखपुर, बाराबंकी, गाजीपुर से भी आयी कई महिला मरीजों ने लाभ उठाया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!