ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
Mpox Virus Spreads Across 116 Countries, WHO Declares Global Health Emergency गौमतीनगर एक्सटेंशन की सड़कें बनीं मौत का न्यौता, Dev Residency से Amity तक जलभराव और कीचड़ का आलम संस्कृत भाषा की भारत को विश्व गुरू बनाने में होगी महत्वपूर्ण भूमिका-दयाशंकर सिंह छह वर्ष पूर्व दूर की कौड़ी थी यूपी में निवेश: सीएम योगी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न , सनातन धर्म: भविष्य की चेतना का शाश्वत स्रोत स्वच्छ भारत, हरित भारत,स्वस्थ भारत के लक्ष्य प्राप्ति के सापेक्ष लखनऊ नगर निगम की स्वच्छता समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न सहारा हॉस्पिटल में 13 साल से हरियाली की कवायद , पांच सौ और पौधे लगाए गए Mpox Virus Spreads Across 116 Countries, WHO Declares Global Health Emergency गौमतीनगर एक्सटेंशन की सड़कें बनीं मौत का न्यौता, Dev Residency से Amity तक जलभराव और कीचड़ का आलम संस्कृत भाषा की भारत को विश्व गुरू बनाने में होगी महत्वपूर्ण भूमिका-दयाशंकर सिंह छह वर्ष पूर्व दूर की कौड़ी थी यूपी में निवेश: सीएम योगी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न , सनातन धर्म: भविष्य की चेतना का शाश्वत स्रोत स्वच्छ भारत, हरित भारत,स्वस्थ भारत के लक्ष्य प्राप्ति के सापेक्ष लखनऊ नगर निगम की स्वच्छता समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न सहारा हॉस्पिटल में 13 साल से हरियाली की कवायद , पांच सौ और पौधे लगाए गए
उत्तर प्रदेश सरकार English

जी एस टी को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर, अधिकारियों किया निर्देशित ,आगामी 6 माह में 4 लाख की बृद्धि का लक्ष्य

B

Bhargav Bhargav

3792 views
जी एस टी को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर, अधिकारियों किया निर्देशित ,आगामी 6 माह में 4 लाख की बृद्धि का लक्ष्य

दैनिक इंडिया न्यूज:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में राजस्व संग्रह की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों से उनके प्रभार वाले ज़ोन में जी0एस0टी0 में व्यापारियों की पंजीयन स्थिति, जी0एस0टी0 और वैट संग्रह, कर चोरी रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों आदि की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री जी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रह के लिए जोनवार लक्ष्य की समीक्षा करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए अलग-अलग ज़ोन के पोटेंशियल के अनुसार राजस्व संग्रह को बढ़ाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियोजित प्रयासों से प्रदेश के राजस्व संग्रह में सतत वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्रदेश का कुल राजस्व संग्रह 58,700 करोड़ रुपये था जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर लगभग 01 लाख करोड़ रुपये हो गया है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के लक्ष्य 31,786 करोड़ रुपये के सापेक्ष 32,386 करोड़ रुपये का संग्रह है। यह स्थिति संतोषजनक है। यह जनता से एकत्रित राशि है, जो प्रदेश के विकास और लोककल्याणकारी कार्यों में व्यय होगी। प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। चालू वित्तीय वर्ष के लिए 1.50 लाख करोड़ रुपये के जी0एस0टी0 और वैट संग्रह लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति के लिए ठोस कोशिश की जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि व्यापक जनहित का ध्यान रखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में वैट की दर में बढ़ोत्तरी अथवा अन्य कोई नया कर नहीं लगाया है। आज पेट्रोल/डीजल पर सबसे कम वैट की दर उत्तर प्रदेश में है। निकट भविष्य में भी वैट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी। इसका ध्यान रखते हुए ज़ोन वार पोटेंशियल के अनुसार राजस्व संग्रह बढ़ाने का प्रयास किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राजस्व संग्रह को बढ़ाने के लिए शासन स्तर से फील्ड के अधिकारियों को साप्ताहिक लक्ष्य दिया जाए। इसकी साप्ताहिक समीक्षा भी की जाए। ज़ोन में प्रवर्तन की कार्रवाई तथा राजस्व संग्रह की रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मासिक बैठक कर जोनवार समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जी0एस0टी0 कंजप्शन आधारित कर प्रणाली है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद एवं प्रति व्यक्ति आय तथा देश की जी0डी0पी0 की वृद्धि दर के दृष्टिगत ही राजस्व प्राप्ति होती है। अतः कंजप्शन में वृद्धि के लिए नियोजित प्रयासों की जरूरत है। विगत 05 वर्षाें में प्रदेश में इसके लिए अनुकूल माहौल सृजित हुआ है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य कर विभाग द्वारा किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। सतत प्रयासों से वर्तमान में जी0एस0टी0 पंजीकृत व्यापारियों की संख्या 26 लाख से अधिक हो गई है। आगामी 06 माह में इसे 30 लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य लेकर कार्य करें। व्यापारियों को जागरूक करते हुए अधिकाधिक व्यापारी बंधुओं को जी0एस0टी0 में पंजीकृत कराया जाए। व्यापारियों को जी0एस0टी0 पंजीयन/रिटर्न दाखिल करने के फायदों के बारे में जानकारी दी जाए तथा छोटे कस्बों में संगोष्ठी इत्यादि का आयोजन करें। गोरखपुर और बस्ती मंडल जैसे कई क्षेत्रों में अभी जागरूकता का अभाव है। इसके लिए फील्ड स्तर के अधिकारियों को विशेष प्रयास करने होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जी0एस0टी0 की कर प्रणाली में समस्त कार्य ऑनलाइन किए जाने से अनेक प्रकार के डेटा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हुए हैं, जिनका आई0टी0 टूल्स के माध्यम विश्लेषण करते हुए राजस्व संग्रह के लिए प्रयास किया जाए। जोन वार विश्लेषण करते हुए रणनीति तय की जाए। अधिकारीगण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का अधिकाधिक प्रयोग करें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विशेष अनुशासनिक इकाइयों और सचल दल इकाइयों की सक्रियता और बढ़ाये जाने की जरूरत है। हाल के समय में इनकी सजगता से कर चोरी/अपवंचन पर प्रभावी रोक लगाने में सफलता प्राप्त हुई है। इसके बावजूद अधिकांश ज़ोन की कार्यशैली को और बेहतर करने की जरूरत है। राजस्व संग्रह में आगरा, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या आदि जोन ने अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सराहनीय प्रयास किया है। इनके बेस्ट प्रैक्टिस को अन्य ज़ोन भी अपनाए। झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक विकास के अनेक बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। यहां बहुत संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कार्यशैली को बेहतर करने के साथ कर चोरी पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। एस0जी0एस0टी0 की चोरी/अपवंचन की कोशिशों को रोकने के लिए सजगता बढ़ाने की जरूरत है। राजस्व की चोरी राष्ट्रीय क्षति है। पूर्ण तैयारी के साथ छापेमारी की कार्यवाही की जाए तथा इंटेलिजेंस को और बेहतर किया जाए। देश और प्रदेश के विकास में व्यापारी तथा उद्यमी बंधुओं का बड़ा सहयोग है। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी उद्यमी, व्यापारी का उत्पीड़न न हो।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री प्रशांत त्रिवेदी, प्रमुख सचिव
राज्य कर श्री नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!