ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
‘नमन’ : लखनऊ घराने की कथक परंपरा को मिला नया आयाम • तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार: हथियार और लूट का सामान बरामद • महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं विधायकों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं • मर्यादा, राष्ट्रनिष्ठा और जनविश्वास का उत्सव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ ने व्यक्त किया आत्मीय अभिनंदन • समस्त भारत वाशियों की दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:उमाकान्त • लखनऊ उत्तर में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा • प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में शुरू रक्तदान शिविर जारी • डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर • ‘नमन’ : लखनऊ घराने की कथक परंपरा को मिला नया आयाम • तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार: हथियार और लूट का सामान बरामद • महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं विधायकों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं • मर्यादा, राष्ट्रनिष्ठा और जनविश्वास का उत्सव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ ने व्यक्त किया आत्मीय अभिनंदन • समस्त भारत वाशियों की दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:उमाकान्त • लखनऊ उत्तर में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा • प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में शुरू रक्तदान शिविर जारी • डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर •
अन्य English

अपने ब्रांड को कैसे बचाएं?

D

Dainik India News

• 14356 views
अपने ब्रांड को कैसे बचाएं?

कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और पेटेंट – पहचान को सुरक्षित करने के कानूनी हथियार

“क़ानून को न समझने की कीमत कई बार पूरी ज़िंदगी की कमाई चुकाकर देनी पड़ती है” – अधिवक्ता द्विवेदी

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।सोचिए, आपने सालों की मेहनत से अपने ब्रांड को खड़ा किया। ग्राहकों का विश्वास जीता, नाम कमाया, और बाज़ार में अपनी पहचान बनाई। लेकिन अचानक एक दिन पता चला कि कोई और आपके ही नाम से कारोबार कर रहा है और उसने उस नाम का ट्रेडमार्क रजिस्टर भी करा लिया है। अब कानून की नज़र में वही असली मालिक होगा और आप मजबूरी में अपना नाम बदलने पर विवश हो जाएंगे।

यानी आपकी बरसों की मेहनत और आपकी पहचान पल भर में छिन सकती है। यही वजह है कि ब्रांड की सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों को जानना और अपनाना हर व्यापारी के लिए ज़रूरी है।

कानून में इसके लिए कई रास्ते बनाए गए हैं। अगर आपने कोई किताब, गीत, डिज़ाइन या सॉफ़्टवेयर बनाया है तो उसका कॉपीराइट आपको सुरक्षा देता है। अगर आपने कोई तकनीक, मशीन या दवा विकसित की है तो उसका पेटेंट लेकर आप उसे अपना अधिकार बना सकते हैं। और अगर आपने अपने व्यवसाय के लिए कोई नाम, लोगो या पैकिंग बनाई है तो उसे सुरक्षित करने का असली कवच है ट्रेडमार्क। केवल कंपनी का नाम पंजीकृत करा लेने से ब्रांड सुरक्षित नहीं होता, उसके लिए ट्रेडमार्क ज़रूरी है।

सीनियर कॉरपोरेट कंसलटेंट और वरिष्ठ अधिवक्ता सीएम द्विवेदी का कहना है –“जो व्यापारी यह सोचते हैं कि वे गुणवत्तापूर्ण काम करेंगे और भविष्य में अपनी अलग पहचान बनाएंगे, उनके लिए ट्रेडमार्क लेना अनिवार्य है। कई बार लोग सालों की मेहनत से नाम कमाते हैं और मात्र एक कागज़ी औपचारिकता पूरी न करने के कारण वह नाम किसी और के पास चला जाता है। कानून को न समझने की कीमत कई बार पूरी ज़िंदगी की कमाई चुकाकर देनी पड़ती है।”

अब इस बात को एक उदाहरण से समझिए।
मान लीजिए “राधेलाल स्वीट्स” के नाम से आपने दुकान खोली और मिठाई की क्वालिटी इतनी बेहतरीन निकली कि पूरे शहर में आपके नाम की चर्चा होने लगी। लेकिन तभी किसी ने उसी नाम का ट्रेडमार्क अपने नाम से करा लिया। अब कानून की नज़र में असली “राधेलाल स्वीट्स” वही होगा और आप अपनी पहचान बचाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

दुकानदार ने घबराते हुए वकील से पूछा – “तो क्या मेरी सालों की मेहनत अब किसी और के नाम चली जाएगी?”
अधिवक्ता द् मुस्कुराए और बोले – “अगर आप चाहें तो नहीं। लेकिन उसके लिए आपको कानूनी सुरक्षा का रास्ता अपनाना होगा। ट्रेडमार्क, पेटेंट और कॉपीराइट – यही आपके ब्रांड के असली हथियार हैं। और अगर आप विस्तार से समझना चाहते हैं कि कैसे अपने ब्रांड को हमेशा के लिए सुरक्षित करें, तो मेरे पास आइए… मैं आपको वह रास्ता दिखाऊँगा।”

👉 अधिक जानकारी और विस्तृत मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सीएम द्विवेदी से संपर्क किया जा सकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!