ब्रेकिंग न्यूज़
ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां | ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां |
हाइलाइट न्यूज़
शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न <em>24 अप्रैल 2023 को लखनऊ महानगर विस्तार में एक विशाल गोष्ठी का आयोजन-जेपी सिंह</em> लक्ष्मी हॉलीडेज बस सेवा पर यात्रियों का फूटा गुस्सा: स्टाफ की बदतमीज़ी, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियाँ—क्या प्रशासन आँखें बंद किए बैठा है? <em>देश में अनिवार्य नहीं होगा वैक्सीनेशन, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को नहीं किया जा सकता मजबूर</em> “स्मार्ट मीटर का ‘सुपरफास्ट’ बिल! एक माह में ₹30,000 का झटका—बुज़ुर्ग उपभोक्ता न्याय को तरसे” लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी लाल किले हमले पर नया खुलासा: भारत पर रॉकेट-ड्रोन हमले की साज़िश के चौंकाने वाले संकेत हनुमान जन्मोत्सव पर मुम्बई में निकाली गई विशाल शोभायात्रा शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न <em>24 अप्रैल 2023 को लखनऊ महानगर विस्तार में एक विशाल गोष्ठी का आयोजन-जेपी सिंह</em> लक्ष्मी हॉलीडेज बस सेवा पर यात्रियों का फूटा गुस्सा: स्टाफ की बदतमीज़ी, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियाँ—क्या प्रशासन आँखें बंद किए बैठा है? <em>देश में अनिवार्य नहीं होगा वैक्सीनेशन, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को नहीं किया जा सकता मजबूर</em> “स्मार्ट मीटर का ‘सुपरफास्ट’ बिल! एक माह में ₹30,000 का झटका—बुज़ुर्ग उपभोक्ता न्याय को तरसे” लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी लाल किले हमले पर नया खुलासा: भारत पर रॉकेट-ड्रोन हमले की साज़िश के चौंकाने वाले संकेत हनुमान जन्मोत्सव पर मुम्बई में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
अन्य English

हर रविवार सेवा आपके द्वार’ कार्यक्रम में जुट रही भीड़

D

Dainik India News

9731 views
हर रविवार सेवा आपके द्वार’ कार्यक्रम में जुट रही भीड़

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हर रविवार आयोजित होने वाले ‘सेवा आपके द्वार’ कार्यक्रम को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अलीगंज स्थित महाराणा प्रताप पार्क, सेक्टर-क्यू में लगाए गए सेवा शिविर का शुभारंभ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने फीता काटकर किया।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब घर-घर तक पहुँचाया जा रहा है। सेवा शिविर इसका सशक्त माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर कार्य करती है, और यह शिविर उसी भावना का प्रतीक है। उन्होंने स्मरण कराया कि कोविड महामारी के कठिन दौर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर मोर्चे पर खड़े होकर सेवा कार्य किए — जब अन्य दलों के कार्यकर्ता कहीं नहीं दिखे, तब संगठन के कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं से आमजन को सशक्त बनाने का यह प्रयास समाज में खुशहाली और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है।

पार्षद स्वदेश सिंह ने बताया कि शिविर में आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, वोटर कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों को दिलाया गया। दो सौ से अधिक लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और मौके पर ऑनलाइन आवेदन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, पार्षद स्वदेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश द्विवेदी और अनुराग साहू ने मौके पर बने आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को सौंपे।

आनन्द द्विवेदी ने अंत में कहा — “सेवा शिविर केवल योजनाओं का वितरण नहीं, बल्कि जनता से सीधे संवाद और सेवा भावना का विस्तार है। सेवा ही संगठन का मूल भाव है, और यही हमारी राजनीति की आत्मा है।”

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!