ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
कैंट रेलवे जंक्शन के सामने पार्किंग में खुलेआम खेला जा रहा जुआ, वीडियो वायरल • विश्व क्रोनिक आब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिज़ीस 2023 के अवसर पर निकली जनजागरूकता रैली • G20 : विदेशी मेहमानों ने किया सारनाथ का दौरा, भव्य स्वागत के बीच की धमेक स्तूप की परिक्रमा • पीएम मोदी के आवाहन पर# हर घर तिरंगा# फहराने में अग्रणी रहे जेपी सिंह • मदरसे के इमाम ने ग्रामीणों के साथ निकाली विशाल तिरंगा रैली • ज़िले के सभी ब्लॉकों एवं कॉमन सर्विस सेंटर पे लाइव प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किसानो से होगा संवाद कार्यक्रम • दुर्गा पूजा एवं दशहरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नें पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक • लखनऊ से वाराणसी के बीच पहली वायुयान सेवा का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन  • कैंट रेलवे जंक्शन के सामने पार्किंग में खुलेआम खेला जा रहा जुआ, वीडियो वायरल • विश्व क्रोनिक आब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिज़ीस 2023 के अवसर पर निकली जनजागरूकता रैली • G20 : विदेशी मेहमानों ने किया सारनाथ का दौरा, भव्य स्वागत के बीच की धमेक स्तूप की परिक्रमा • पीएम मोदी के आवाहन पर# हर घर तिरंगा# फहराने में अग्रणी रहे जेपी सिंह • मदरसे के इमाम ने ग्रामीणों के साथ निकाली विशाल तिरंगा रैली • ज़िले के सभी ब्लॉकों एवं कॉमन सर्विस सेंटर पे लाइव प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किसानो से होगा संवाद कार्यक्रम • दुर्गा पूजा एवं दशहरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नें पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक • लखनऊ से वाराणसी के बीच पहली वायुयान सेवा का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन  •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

जघन्य अपराधों में अपराधियों को शीघ्र दिलाएं सजा, चार्जशीट में न हो देरी: जिलाधिकारी आनंद वर्धन

D

Dainik India News

• 5556 views
जघन्य अपराधों में अपराधियों को शीघ्र दिलाएं सजा, चार्जशीट में न हो देरी: जिलाधिकारी आनंद वर्धन

जिला बदर अपराधियों पर रखें कड़ी नजर, पुलिस-अभियोजन के बेहतर समन्वय से मजबूत पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़ , मऊ।जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों को त्वरित एवं प्रभावी दंड दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद वर्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जघन्य अपराधों में विवेचना से लेकर न्यायालय में पैरवी तक किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मजबूत साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कर अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जाए।

समीक्षा के दौरान अभियोजन शाखा की जून माह की प्रगति प्रस्तुत की गई। सत्र न्यायालय में आईपीसी के 22 मामलों का निस्तारण हुआ, जिनमें 6 मामलों में दोषसिद्धि हुई, जबकि 16 में अभियुक्त बरी हुए। पॉक्सो एक्ट के तीन मामलों में दो में दोषसिद्धि हुई। अधीनस्थ न्यायालयों में कुल 268 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें अधिकांश मामलों में दोषसिद्धि दर्ज की गई। जून माह में सत्र एवं अधीनस्थ न्यायालयों को मिलाकर कुल 296 मामलों का निस्तारण हुआ, जिनमें 210 मामलों में सजा सुनाई गई।

जिलाधिकारी ने गंभीर अपराधों में आरोपियों के बरी होने और जमानत मिलने की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस एवं अभियोजन विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना की गुणवत्ता, समय पर चार्जशीट दाखिल करना और न्यायालय में सशक्त पैरवी ही दोषसिद्धि का आधार है।

एससी/एसटी एक्ट के मामलों में जून माह के दौरान एक भी मुकदमे का निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ऐसे मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर मजबूत साक्ष्यों के साथ प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला उत्पीड़न, गैंगस्टर एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के मामलों में चार्जशीट दाखिल करने में हो रही देरी पर भी संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।

बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश देते हुए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार छापेमारी करने को कहा। उन्होंने गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किए गए अपराधियों की सतत निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए ताकि वे दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल न हो सकें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, संयुक्त निदेशक अभियोजन, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!