ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
Knowledge Enrichment of Children at Warriors Defence Academy कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए: मुख्यमंत्री सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के तत्वावधान में जन संवाद गोष्ठी का आयोजन होली के रंग पर खून की होली! दिल्ली के उत्तम नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में उबाल — “दिल्ली को योगी जैसा नेतृत्व चाहिए” नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 16 जनवरी तक यूजीसी के नवीन विनियमों पर उभरा राष्ट्रव्यापी असंतोष, केंद्र का आश्वासन और उससे जन्म लेता वैचारिक द्वंद्व 🇮🇳 "भारत छोड़ो आंदोलन पर बोलने से पहले भाजपा अपने इतिहास को देखे": कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का तीखा हमला लक्ष्मी हॉलीडेज बस सेवा पर यात्रियों का फूटा गुस्सा: स्टाफ की बदतमीज़ी, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियाँ—क्या प्रशासन आँखें बंद किए बैठा है? Knowledge Enrichment of Children at Warriors Defence Academy कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए: मुख्यमंत्री सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के तत्वावधान में जन संवाद गोष्ठी का आयोजन होली के रंग पर खून की होली! दिल्ली के उत्तम नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में उबाल — “दिल्ली को योगी जैसा नेतृत्व चाहिए” नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 16 जनवरी तक यूजीसी के नवीन विनियमों पर उभरा राष्ट्रव्यापी असंतोष, केंद्र का आश्वासन और उससे जन्म लेता वैचारिक द्वंद्व 🇮🇳 "भारत छोड़ो आंदोलन पर बोलने से पहले भाजपा अपने इतिहास को देखे": कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का तीखा हमला लक्ष्मी हॉलीडेज बस सेवा पर यात्रियों का फूटा गुस्सा: स्टाफ की बदतमीज़ी, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियाँ—क्या प्रशासन आँखें बंद किए बैठा है?
राजनीति English

इंटरसिटी बस सेवा में यात्रियों का शोषण: मनमाने लगेज चार्ज, फर्जी वादे और सुविधाओं की कमी

D

Dainik India News

4899 views
इंटरसिटी बस सेवा में यात्रियों का शोषण: मनमाने लगेज चार्ज, फर्जी वादे और सुविधाओं की कमी

लखनऊ से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को इंटरसिटी बस सेवा में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने आरोप लगाया है कि बस ऑपरेटर बिना किसी स्पष्ट नियमावली के मनमाने ढंग से लगेज चार्ज वसूल रहे हैं। यहां तक कि यदि यात्री ठंड में कंबल साथ ले जा रहे हैं या पॉली बैग अथवा हैंडबैग में सामान ले जा रहे हैं, तो भी उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना पड़ रहा है।

यात्रियों का कहना है कि बस सेवा प्रदाता की वेबसाइट पर लगेज चार्ज या अन्य किसी नियमावली की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इसके चलते यात्रियों को यात्रा के दौरान अचानक चार्ज के लिए मजबूर किया जाता है। यह प्रक्रिया न केवल यात्रियों के लिए असुविधाजनक है, बल्कि यह उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन भी है।

इसके अलावा, वेबसाइट पर यात्रियों को गुमराह करने वाली जानकारी दी जा रही है। वेबसाइट पर बताया जाता है कि बस नहरिया से प्रस्थान करेगी, लेकिन असल में यात्रियों को ट्रांसपोर्ट नगर तक खुद के साधन से पहुंचने के लिए मजबूर किया जाता है। इस कारण यात्रियों को अतिरिक्त किराया और दौड़-भाग का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार, उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।

बस ऑपरेटरों द्वारा उपयोग की जा रही बसों का रजिस्ट्रेशन भी सवालों के घेरे में है। यात्रियों ने बताया कि यूपी से दिल्ली का सफर करने वाली इन बसों में से कुछ पर नागालैंड का और कुछ पर बिहार का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज है। इसके अलावा, कई बसों पर नंबर इतने अस्पष्ट रूप से लिखे गए हैं कि उन्हें पढ़ पाना मुश्किल है। यदि किसी प्रकार की सड़क पर दुर्घटना हो जाए, तो बस का नंबर समझना भी मुश्किल हो सकता है, जिससे किसी भी घटना के बाद जांच प्रक्रिया जटिल हो सकती है।

सुविधाओं की कमी और अव्यवस्था भी यात्रियों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। न वेटिंग रूम की व्यवस्था है, न स्वच्छ शौचालय की। यात्रियों को कोई सहायता या शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया नहीं मिलती। बस ऑपरेटर अपनी मर्जी से बस संचालन कर रहे हैं, और यात्रियों की किसी भी समस्या की सुनवाई नहीं हो रही है।

यात्रियों ने मांग की है कि सरकार और परिवहन विभाग इस मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लें और दोषी बस ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई करें। यात्रियों के अनुसार, यह शोषण एक बड़ी समस्या बन चुका है, जिससे न केवल उनकी यात्रा अनुभव प्रभावित हो रही है, बल्कि उनका आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

यात्रियों के हित में यह आवश्यक है कि बस ऑपरेटरों के लिए एक स्पष्ट नियमावली बनाई जाए और उसे सार्वजनिक किया जाए। साथ ही, बस स्टैंड पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और लगेज चार्ज के लिए उचित सीमा तय की जाए। इसके अलावा, बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर और उनकी सत्यता सुनिश्चित करने के लिए कड़े मानक लागू किए जाने चाहिए।

इस तरह के शोषण से यात्रियों में गहरा असंतोष फैल रहा है। संबंधित अधिकारियों और सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि यात्रियों को उनके अधिकार मिले और यात्रा का अनुभव बेहतर हो सके।

BUS N BR-06-पफ-4771 के ड्राइवर का भी है व्यवहार इतना बुरा था, ड्राइवर नशे में था। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां रोड सेफ्टी की बात कर रहे हैं वहीं पर इंटरसिटी बस की सर्विस भगवान भरोसे है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!