ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
नव संवत्सर व चैत्र नवरात्रि पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ का ओजस्वी संदेश—सनातन चेतना के पुनर्जागरण का दिव्य आह्वान कोरोना वैक्सीनेशन का प्रतिशत जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है,कोरोना वैरिएंट कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा:सीएम National conference on sustainable development at S.M.S.Lucknow जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक में वेंडर्स की लापरवाही पर जताई नाराजगी Twitter का बदला नाम: अब चिड़िया की जगह दिखेगा X, एलन मस्क ने की नए नाम की घोषणा मानसून सत्र को सुचारु रूप से चलाने का सभी दलो से अनुरोध-महाना रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार, मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर भाजपा महानगर में सक्रियता तेज नव संवत्सर व चैत्र नवरात्रि पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ का ओजस्वी संदेश—सनातन चेतना के पुनर्जागरण का दिव्य आह्वान कोरोना वैक्सीनेशन का प्रतिशत जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है,कोरोना वैरिएंट कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा:सीएम National conference on sustainable development at S.M.S.Lucknow जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक में वेंडर्स की लापरवाही पर जताई नाराजगी Twitter का बदला नाम: अब चिड़िया की जगह दिखेगा X, एलन मस्क ने की नए नाम की घोषणा मानसून सत्र को सुचारु रूप से चलाने का सभी दलो से अनुरोध-महाना रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार, मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर भाजपा महानगर में सक्रियता तेज
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग

D

Dainik India News

105 views
विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग

विधानसभा के सत्ता शिखर पर भ्रष्टाचार का साया? 


फर्जी शपथपत्र, कूटरचित अभिलेख, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंची तहरीर

दैनिक इंडिया न्यूज़,11 जून 2026 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीर्ष प्रशासनिक पद पर आसीन प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गए हैं। विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी कर्मेश प्रताप सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में विस्तृत तहरीर देकर प्रदीप दुबे के विरुद्ध भ्रष्टाचार, कूटरचना, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, गलत शपथपत्र प्रस्तुत करने, पद के दुरुपयोग तथा अन्य कथित अनियमितताओं के संबंध में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। शिकायत में प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की भी मांग उठाई गई है।

तहरीर सामने आने के बाद विधानसभा और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आरोप है कि संवैधानिक संस्थान की गरिमा से जुड़े पद पर रहते हुए नियमों और प्रक्रियाओं को दरकिनार कर कई ऐसे कार्य किए गए, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। शिकायतकर्ता ने कुछ अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग करते हुए दावा किया है कि उनके पास अपने आरोपों के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध हैं।

गौरतलब है कि बीती 5 जून को लखनऊ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में प्रदीप दुबे से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई हुई थी। उस सुनवाई के बाद से ही उनकी नियुक्ति और उससे जुड़े विभिन्न पहलू सार्वजनिक चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब हजरतगंज कोतवाली में दी गई तहरीर ने इस विवाद को नया आयाम दे दिया है।

कर्मेश प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट में लंबित मामला "क्वो वारंटो" याचिका का है, जिसमें प्रमुख सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति की वैधानिकता को चुनौती दी गई है। जबकि पुलिस को दी गई तहरीर कथित भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अनियमितताओं और दस्तावेजी हेरफेर से संबंधित है। उनके अनुसार दोनों मामलों की प्रकृति अलग है, लेकिन दोनों ही प्रश्न विधानसभा प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़े हुए हैं।

राज्य की सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक संस्था के शीर्ष अधिकारी पर लगे इन गंभीर आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच होती है तो यह मामला विधानसभा प्रशासन की कार्यप्रणाली, नियुक्तियों और निर्णय प्रक्रिया से जुड़े अनेक तथ्यों को उजागर कर सकता है।

अब सबकी निगाहें पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि तहरीर में लगाए गए आरोपों पर प्रारंभिक जांच शुरू होती है या नहीं, और क्या इस पूरे प्रकरण में किसी प्रकार की विधिक कार्रवाई आगे बढ़ती है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!