ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
जवान 100 दिन परिवार के साथ रह सकेंगे:अमित शाह उ0प्र0 मेंकोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में: मुख्यमंत्री स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई व नए थानाध्यक्ष का हुआ सम्मान We are ready to serve you for 24×7 DD INDIA NEWS "हरदोई में धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित, शान्ति व्यवस्था को सुनिश्चित करने की अपील" अवैध देशी शराब के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार । भाऊराव देवरस चिकित्सालय महानगर मे चिकित्सीय शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ की मेयर सुषमा खारवाल को दी जन्मदिन की बधाई जवान 100 दिन परिवार के साथ रह सकेंगे:अमित शाह उ0प्र0 मेंकोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में: मुख्यमंत्री स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई व नए थानाध्यक्ष का हुआ सम्मान We are ready to serve you for 24×7 DD INDIA NEWS "हरदोई में धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित, शान्ति व्यवस्था को सुनिश्चित करने की अपील" अवैध देशी शराब के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार । भाऊराव देवरस चिकित्सालय महानगर मे चिकित्सीय शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ की मेयर सुषमा खारवाल को दी जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश सरकार English

मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर भाजपा महानगर में सक्रियता तेज

D

Dainik India News

3887 views
मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर भाजपा महानगर में सक्रियता तेज

ड्राफ्ट मतदाता सूची का बूथवार वितरण, द्वितीय चरण अभियान को धार


दैनिक इंडिया न्यूज ,लखनऊ।आगामी चुनावी प्रक्रियाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सशक्त गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पार्टी के केसरबाग कार्यालय पर मंडल अध्यक्षों एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान में संलग्न पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की।


बैठक के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रथम ड्राफ्ट मतदाता सूची का बूथवार प्रिंटआउट मंडल अध्यक्षों को उपलब्ध कराया गया, ताकि प्रत्येक बूथ स्तर पर गहन परीक्षण कर पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित किया जा सके। आनंद द्विवेदी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह ने द्वितीय चरण के अभियान को लेकर विधानसभा स्तर पर विस्तृत बैठक कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां स्पष्ट करते हुए आवश्यकतानुसार फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 का वितरण भी कराया, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न उत्पन्न हो।


डॉ. नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में छूट गया है, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरवाना अनिवार्य है, वहीं नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में सुधार हेतु फॉर्म-8 भरा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 6 फरवरी तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि निर्धारित है, अतः कार्यकर्ता इस अवधि का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र नवमतदाताओं के नाम सूची में सम्मिलित कराने पर विशेष बल दिया गया।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि यद्यपि ड्राफ्ट मतदाता सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, मोबाइल ऐप एवं बीएलए के माध्यम से भी उपलब्ध है, किंतु कार्यकर्ताओं की सुविधा और प्रभावी सत्यापन के उद्देश्य से इसका प्रिंटआउट उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर सूची का सूक्ष्म अध्ययन कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रह जाए।


बैठक में मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मानसिंह, रमाशंकर त्रिपाठी, चेतन सिंह बिष्ट, घनश्याम अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, लवकुश त्रिवेदी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।


यह बैठक संगठनात्मक सजगता, चुनावी अनुशासन और लोकतांत्रिक उत्तरदायित्व के प्रति भाजपा की गंभीरता को स्पष्ट रूप से परिलक्षित करती है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!