ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
यातायात माह नवंबर 2021 के अंतर्गत नेत्र परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन • उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आज सनातन/ हिंदू धर्म स्वीकारा • अपने सपनों को दें उड़ान: सिमरन अग्रवाल • PDA’ के न्याय पर बृजलाल का तीखा पलटवार, अखिलेश से पूछा—मेरे साथ हुए व्यवहार को किस न्याय की श्रेणी में रखेंगे? • ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच • वाराणसी के रेल मंडल सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई • ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे • पीएसी के जवान ने पत्नी को पीटा,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा • यातायात माह नवंबर 2021 के अंतर्गत नेत्र परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन • उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आज सनातन/ हिंदू धर्म स्वीकारा • अपने सपनों को दें उड़ान: सिमरन अग्रवाल • PDA’ के न्याय पर बृजलाल का तीखा पलटवार, अखिलेश से पूछा—मेरे साथ हुए व्यवहार को किस न्याय की श्रेणी में रखेंगे? • ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच • वाराणसी के रेल मंडल सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई • ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे • पीएसी के जवान ने पत्नी को पीटा,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा •
Uncategorized English

नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में वन्यजीव सप्ताह 2024 का आयोजन

D

Dainik India News

• 8762 views
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में वन्यजीव सप्ताह 2024 का आयोजन

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 02 अक्टूबर 2024।नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ में वन्यजीव सप्ताह 2024 के तहत वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर कुमार शर्मा ने सारस बाड़े के सामने स्कूली बच्चों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में प्राणी उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा सहित उद्यान के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि ने स्कूली बच्चों की वन्यजीव संरक्षण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि निदेशक अदिति शर्मा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। उन्होंने वन्यजीव अंगीकरण करने वाले संस्थानों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस संरक्षण प्रयास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रधान मुख्य संरक्षक सुधीर श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में अधिक से अधिक संस्थाएं वन्यजीव अंगीकरण से जुड़ेंगी, जिससे संरक्षण प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उल्लेखनीय था कि सफेद बाघिन को अंगीकरण करने वाली केनरा बैंक और लेपर्ड कैट को अंगीकरण करने वाली श्रीमती सुनैना ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। वहीं, श्रीमती रश्मि ने कछुआ अंगीकरण किया।

उपनिदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। स्कूली बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित थीम रखी गई। विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह और सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में निदेशक अदिति शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया और वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए बड़ी संस्थाओं और लोगों से अपील की कि वे वन्यजीव अंगीकरण में अपना योगदान दें। उन्होंने घोषणा की कि इस तरह का कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाएगा।


फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!