ब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? |
हाइलाइट न्यूज़
होली पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक मठ-मंदिर अतिक्रमण मुक्त होने का ऐलान सिर्फ वादा साबित हो रहा है औद्योगिक विकास के नए अध्याय का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री हरदोई आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत आयोजित पौराणिक मान्यता पर आधारित मनोभावों के उल्लास का पर्व होली सहारा हॉस्पिटल में प्रदर्शनी के जरिए बताए गए मोटा अनाज के फायदे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक संपन्न महंत दिव्यागिरी की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आह्वान होली पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक मठ-मंदिर अतिक्रमण मुक्त होने का ऐलान सिर्फ वादा साबित हो रहा है औद्योगिक विकास के नए अध्याय का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री हरदोई आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत आयोजित पौराणिक मान्यता पर आधारित मनोभावों के उल्लास का पर्व होली सहारा हॉस्पिटल में प्रदर्शनी के जरिए बताए गए मोटा अनाज के फायदे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक संपन्न महंत दिव्यागिरी की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आह्वान
लेख / शोध English

आज ही के दिन 12 अप्रैल पवन सिंह चौहान के जीवन में क्यों है खास- जेपी सिंह

D

Dainik India News

20 views
आज ही के दिन 12 अप्रैल पवन सिंह चौहान के जीवन में क्यों है खास- जेपी सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। संस्कृत भारती न्यास अवध प्रांत के अध्यक्ष जेपी सिंह ने अपने संदेश में कहा 12 अप्रैल पवन सिंह चौहान के जीवन में बहुत ही खास महत्व है , श्री सिंह ने पवन सिंह चौहान को विधान परिषद सदस्य का 1 वर्ष पूरा होने और एस आर ग्रुप ऑफ कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त होने की उपलब्धि पर पवन सिंह चौहान विधान परिषद सदस्य को अनंत शुभकामनाए व स्नेहाशीष ज्ञापित की। श्री सिंह ने 12 अप्रैल के बारे में कुछ पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान रिकॉर्ड मतों से विजयी हुए । सपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, वही प्रत्याशी महज 8 वोटों पर ही सीमित रह गया। चुनाव जीतने के बाद एमएलसी पवन सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही तहसील परिसर से लेकर लखनऊ के इटौंजा तक विजय यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

चुनाव जीतने के साथ ही भाजपा एमएलसी ने जिले में शिक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास करने की बात कही है। श्री सिंह कहा कि विधान परिषद सदस्य के लिए भाजपा की ओर से एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान मैदान में थे। उनके सामने समाजवादी पार्टी ने अरुणेश यादव को उम्मीदवार बनाया था। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अरुण दीक्षित मोनू भी दावेदारी कर रहे थे। 9 अप्रैल को हुए मतदान के पश्चात मंगलवार को सदर तहसील के सभागार में मतगणना संपन्न कराई गई। डीएम विशाल भारद्वाज की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई।

करीब 2 घंटे बाद मतगणना पूरी हुई ,भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह चौहान 3753 मत पाकर रिकॉर्ड मतों से विजय हुए। उनके प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अरुणेश यादव को 61 एवं निर्दलीय प्रत्याशी अरुण दीक्षित को 8 मतों से ही संतोष करना पड़ा, जबकि 43 मत अवैध पाए गए। परिणाम घोषित होते ही भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सांसद राजेश वर्मा, राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्त, मुनींद्र अवस्थी एवं तमाम कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में ही पवन सिंह चौहान का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद तहसील परिसर से सैकड़ों की संख्या में वाहनों के काफिले के साथ विजय यात्रा शुरू की गई जो सबसे पहले भाजपा कार्यालय पर पहुंची।

यहां सांसद राजेश वर्मा ने सभी मतदाताओं का आभार जताया और ऐतिहासिक जीत के लिए सभी को बधाई दी। इस दौरान पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र गुप्त व पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विजय यात्रा ब्रह्म दीप रिसॉर्ट स्थित पवन सिंह चौहान के अस्थाई कार्यालय पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में विजय यात्रा खैराबाद, कमलापुर, सिधौली, अटरिया व इटौंजा टोल प्लाजा होते हुए एसआर कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई। रास्ते पर पवन सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!