ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
शर्मशार हुई खाकी, UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या • ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, मातम में डूबा पुलिस महकमा • राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन के लिए नुक्कड़ सभा लगा कर जन जागरण अभियान को दिशा देने निकले दिग्गज • 17 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में किया जायेगा पेंशनर दिवस का आयोजन • अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी • लखनऊ के छात्रों ने भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान प्राप्त किया • विकास और विश्वास की नई राह:ओपी श्रीवास्तव • महिला विधायकों की संख्या कम हो सकती हैं पर उनकी जिम्मेदारी कम नही हो सकती-महाना • शर्मशार हुई खाकी, UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या • ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, मातम में डूबा पुलिस महकमा • राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन के लिए नुक्कड़ सभा लगा कर जन जागरण अभियान को दिशा देने निकले दिग्गज • 17 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में किया जायेगा पेंशनर दिवस का आयोजन • अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी • लखनऊ के छात्रों ने भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान प्राप्त किया • विकास और विश्वास की नई राह:ओपी श्रीवास्तव • महिला विधायकों की संख्या कम हो सकती हैं पर उनकी जिम्मेदारी कम नही हो सकती-महाना •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक में वेंडर्स की लापरवाही पर जताई नाराजगी

D

Dainik India News

• 6240 views
जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक में वेंडर्स की लापरवाही पर जताई नाराजगी

30 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी

  • जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक में वेंडर्स की लापरवाही पर जताई नाराजगी

    30 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी
    योजना के प्रति वेंडर्स की उदासीनता पर असंतोष, प्रचार-प्रसार बढ़ाने के आदेश



    दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ (उत्तर प्रदेश)।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों और वेंडर्स की उपलब्धियों की समीक्षा की गई।
    जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद और ग्राम्य विकास विभाग ने अपने निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अपेक्षाकृत अच्छी प्रगति की है। हालांकि, अन्य विभाग जैसे—जिला पूर्ति, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण अभियंत्रण, जिला पंचायत, परिवहन, कृषि, सहकारिता, एनआरएलएम, औषधि, मंडी, व्यापार कर और श्रम विभाग—अपने लक्ष्यों के अनुरूप बहुत कम प्रगति कर पाए हैं।
    इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे 30 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करें और उसी दिन तक अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
    बैठक में पीओ नेडा ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में अब तक 1857 आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन वेंडर्स द्वारा केवल 489 कनेक्शन ही पूर्ण किए गए हैं। वेंडर्स की इस उदासीनता और योजना के प्रचार-प्रसार में कमी को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।
    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि:
    योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
    संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस पर तहसीलों व थानों में बैनर और पंपलेट के माध्यम से जानकारी दी जाए।
    नगर पालिका और नगर पंचायतों में हर सोमवार होने वाली जनसुनवाई के दौरान योजना का प्रचार किया जाए।
    नगर पालिका की कूड़ा इकट्ठा करने वाली गाड़ियों के माध्यम से भी योजना की जानकारी आमजन तक पहुँचाई जाए।
    जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वेंडर्स योजना को लेकर गंभीरता नहीं दिखाते और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा नहीं करते, तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    बैठक में जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सहित सभी वेंडर्स उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!