ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
जानकीपुरम बिस्तार में लगा कूड़े का अंबार:कचरे से उठती बदबू से मोहल्लेवासी परेशान, समस्या के सामधान की मांग • सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों को मिला मुफ्त परामर्श • शारदीय नवरात्रि के पवन पर्व पर प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं -आनंद मणि त्रिपाठी • साहू के नामांकन से सपा में खुशी की लहर • प्रशासन ने करीब 7 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क,मचा हड़कंप • शिशु स्वास्थ्य सेवा मे एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा नवाचार- जे पी सिंह • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -प्रमोद कुमार • चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार • जानकीपुरम बिस्तार में लगा कूड़े का अंबार:कचरे से उठती बदबू से मोहल्लेवासी परेशान, समस्या के सामधान की मांग • सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों को मिला मुफ्त परामर्श • शारदीय नवरात्रि के पवन पर्व पर प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं -आनंद मणि त्रिपाठी • साहू के नामांकन से सपा में खुशी की लहर • प्रशासन ने करीब 7 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क,मचा हड़कंप • शिशु स्वास्थ्य सेवा मे एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा नवाचार- जे पी सिंह • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -प्रमोद कुमार • चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार •
ताज़ा खबर English

रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार,

D

Dainik India News

• 6634 views
रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार,

बिना वर्दी के SP को ही नही पहचान पाए आरोपी पुलिसकर्मी

दैनिक इंडिया न्यूज हापुड़ - जनपद पिलखुवा में सड़क हादसे में हादसे का शिकार हुए ट्रक से कच्चे नारियल को एक ट्रक से दूसरे ट्रक में पलटवाने के एवज में मारवाड़ पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने ट्रक मालिक से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। ट्रक मालिक की शिकायत पर एसपी अभिषेक वर्मा सिविल ड्रेस में चौकी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने एसपी के सामने ही रिश्वत के नौ हजार रुपये भी ले लिए। जिसके बाद एसपी ने पिलखुवा कोतवाल को मौके पर बुलाकर दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा भी दर्ज करवाने का आदेश दिया। ज्ञात हो कि हरियाणा के दुवलधन थाना बेरी निवासी मनींदर ने बताया कि उसके पिता कप्तान सिंह का ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार है। बुधवार को उनके एक ट्रक का चालक सन्नू खान निवासी जाहर खेडा जिला अलवर राजस्थान, मददुर कर्नाटक के साथ कच्चा नारियल भरकर मुरादाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में पिलखुवा फ्लाईओवर के ऊपर ट्रक का टायर पंचर हो गया। जिसके बाद पीछे से आई एक रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। पिलखुवा की मारवाड़ चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रक को चौकी पर लाकर खड़ा कर लिया।
आरोप है कि मारवाड़ चौकी पर तैनात सिपाही गौरव और यशवीर ने क्षतिग्रस्त ट्रक से नारियल दूसरे ट्रक में पलटी कराने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। ट्रक मालिक ने बताया कि ट्रक में लाखों रुपये का माल था, जो चार-पांच दिन देर होने पर खराब हो जाता। इसी का हवाला देेते हुए पुलिसकर्मियों ने उससे रिश्वत मांगनी शुरू कर दी। बाद में 25 हजार रुपये देने तय हुए।

ट्रक मालिक के पुत्र ने एसपी से की शिकायत

पुलिसकर्मियों के रिश्वत मांंगने पर ट्रक मालिक के पुत्र मनींदर ने पुलिसकर्मियों से फोन पर बात की। उसके बाद मामला 25000 में तय हुआ। मनींदर ने बुधवार रात करीब 10.30 बजे एसपी अभिषेक वर्मा को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों दबोचने की योजना बनाई। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि करीब 12.30 बजे

वह सादे कपड़ों में निजी कार से मारवाड़ पुलिस चौकी पहुंचे। यहां चौकी से कुछ दूर उन्होंने पहले ही मनींदर व उसके साथ मौजूद लोगों को चौकी पहुंचकर रुपये देने के लिए कहा। इन लोगों के साथ एसपी भी चौकी पहुंच गए। जहां दोनों पुलिसकर्मी मौजूद थे। दोनों ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जिसके बाद उन्हें नौ हजार रुपये दे दिए गए बाकी कुछ देर बाद देने की बात हुई। बड़ी बात यह रही कि एसपी को पुलिसकर्मी पहचान ही नहीं पाए और उनके सामने ही रिश्वत की डील हुई। उनके सामने ही दोनों पुलिसकर्मियों ने नौ हजार रुपये भी थाम लिए। घटना से गुस्साए एसपी ने तुरंत पिलखुवा कोतवाल नीरज कुमार को मौके पर बुलाया और दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया गया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सुबह जेल भेज दिया गया।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!