ब्रेकिंग न्यूज़
संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” | संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” |
हाइलाइट न्यूज़
स्मार्ट मीटर की बड़ी गड़बड़ी का पर्दाफाश: एक माह में ₹30,000 का बिल, शिकायतें हवा में, उपकेंद्र का तिरस्कार—वयोवृद्ध उपभोक्ता न्याय के लिए भटकने को मजबूर उ॰प्र॰ विधान सभा के अध्यक्ष, श्री हृदय नारायण दीक्षित ने भारत के राष्ट्रपति, श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। समस्त संत समाज को गुप्त नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं-जितेन्द्र प्रताप सिंह सबके लिए नया साल,  योगी सरकार ने रखा जरूरतमंदों का ख्याल पाकिस्तानी आतंकवाद पर लखनऊ में फूटा जनआक्रोश, अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री व निर्मित अर्द्ध-निर्मित शस्त्र के साथ तस्करी करने वालो गिरोह के 05 सदस्य UP ATS व थाना कोतवाली घोसी जनपद मऊ के संयुक्त आपरेशन में गिरफ्तार उत्तर प्रदेश सरकार के आवाह्न पर माल ब्लाक के पीर नगर ग्राम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया थाना कपसेठी पुलिस ने अपहरण से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार स्मार्ट मीटर की बड़ी गड़बड़ी का पर्दाफाश: एक माह में ₹30,000 का बिल, शिकायतें हवा में, उपकेंद्र का तिरस्कार—वयोवृद्ध उपभोक्ता न्याय के लिए भटकने को मजबूर उ॰प्र॰ विधान सभा के अध्यक्ष, श्री हृदय नारायण दीक्षित ने भारत के राष्ट्रपति, श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। समस्त संत समाज को गुप्त नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं-जितेन्द्र प्रताप सिंह सबके लिए नया साल,  योगी सरकार ने रखा जरूरतमंदों का ख्याल पाकिस्तानी आतंकवाद पर लखनऊ में फूटा जनआक्रोश, अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री व निर्मित अर्द्ध-निर्मित शस्त्र के साथ तस्करी करने वालो गिरोह के 05 सदस्य UP ATS व थाना कोतवाली घोसी जनपद मऊ के संयुक्त आपरेशन में गिरफ्तार उत्तर प्रदेश सरकार के आवाह्न पर माल ब्लाक के पीर नगर ग्राम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया थाना कपसेठी पुलिस ने अपहरण से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
राजनीति English

ऐसा न हो कि यूपी में अभियान चले और माफिया यहां दुम दबाकर छिप जाएंः सीएम

B

Bhargav Bhargav

1 views
ऐसा न हो कि यूपी में अभियान चले और माफिया यहां दुम दबाकर छिप जाएंः सीएम

विकास, आस्था और काम की बदौलत योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभाओं में भाजपा के लिए मांगा जनसमर्थन 

सीएम ने कसा तंजः हम 5 जी में आ गए, कांग्रेस 2 जी में घोटाला करती थी

जब 55 साल में कुछ नहीं कर पाए तो अब उम्मीद न कीजिए

दैनिक इंडिया न्यूज कांगड़ा/बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य़नाथ ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा (ज्वाली, ज्वालामुखी व घुमारवीं) में धुआंधार चुनावी रैली कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। सीएम ने विकास, आस्था व काम की बदौलत जनसमर्थन मांगा तो स्थानीय लोगों ने भी जय श्रीराम के नारे लगाकर उनके विश्वास पर अपनी मुहर लगाई। तीनों रैलियों में मुख्यमंत्री ने न सिर्फ आमजन से संवाद किया, बल्कि कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहाकि जो 55 साल में कुछ नहीं कर पाए,  उनसे अब उम्मीद न कीजिए। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी में आस्था के सभी स्थल नई आभा के साथ वैश्विक मानचित्र पर छा रहे हैं। सावन मास में काशी और देव दीपावली व इस महीने अयोध्या में 1-1 करोड़ श्रद्धालु आए। एक तरफ आस्था का सम्मान, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तो दूसरी तरफ माफिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हम लोग धड़धड़ा कर अभियान चलाते हैं, इसलिए ऐसा न हो कि कोई कमजोर सरकार आ जाए और वहां के माफिया चोरी-छिपे दुम दबाकर यहां छिप जाएं। यहां के शांत क्षेत्र देवभूमि को कलंकित करने का कार्य करें। कांग्रेस का हाथ, माफिया के साथ रहा है,  इसलिए आप सभी से यह अपील करने आया हूं कि हमें विकास व राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बिना रुके-झुके, बिना किसी परवाह के काम करने वाली सरकार चाहिए, वह भाजपा देगी। 

 सीएम ने कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जिसे विरासत में जो मिला, उसका संवर्धन करते हुए कोरोना के खिलाफ डटकर मुकाबला किया और 135 करोड़ लोगों के लिए बिना भेदभाव फ्री टेस्ट, उपचार, वैक्सीन और 80 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन उपलब्ध कराया। सीएम ने तंज कसा कि यदि 2014 से पहले कोरोना आता तो कांग्रेस यह सब नहीं दे पाती, यदि देती भी तो उनके नेता पैसा खा जाते, गरीबों को कुछ नहीं मिलता, इसलिए भाजपा फिर से आवश्यक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेदभाव सभी को विकास का लाभ मिला। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने शासन के दौरान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग क्यों प्रशस्त नहीं किया। कांग्रेस नेतृत्व वोटबैंक के कारण नहीं चाहता था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो,  लेकिन मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 2023 तक राम मंदिर बनेगा तो वह दुनिया का सबसे बड़ा और राष्ट्र मंदिर होगा। हर भारतीय गौरव की अनुभूति करेगा। सीएम ने पूछा कि क्या कांग्रेस अयोध्या का दीपोत्सव करा पाती, क्या काशी में विश्वनाथ धाम, बाबा केदारनाथ व बाबा महाकाल का पुनरुद्दधार करा पाती, आज जो हो रहा है, यही आस्था का सम्मान है। पीएम मोदी ने पंच प्रण का आह्वान किया था। पंच प्रण विकसित भारत का निर्माण करना है। 1952 से जनसंघ के समय नारा लगता था, एक देश में दो प्रधान, दो निशान-दो विधान नहीं चलेगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता के लिए खुद को शहीद कर दिया। 

जब मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तो कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया गया। 

मुझे आश्चर्य होता है कि देवभूमि में कांग्रेस कैसे है। यूपी 25 करोड़ की आबादी का राज्य है, वहां 403 विधानसभा और कांग्रेस के पास सिर्फ 2 सीट है। राम नाम सत्य है कि अंतिम यात्रा में भी 4 लोग लगते हैं और यहां तो कोई ढोने वाला भी नहीं है। 

बाबा गोरखनाथ की भूमि से आपको नमन करने आया हूं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्वालामुखी के लोगों से खुद को जोड़ा। यहां भाजपा प्रत्य़ाशी रविंद्र सिंह रवि के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लीलाधारी श्रीकृष्ण, बाबा विश्वनाथ, कुंभनगरी व बाबा गोरक्षनाथ की पावन धरा से आपको नमन करने आया हूं। मां ज्वालामुखी का दर्शन करने का सौभाग्य कई बार मिला। बाबा गोरक्षनाथ जी ने इस धरती को भी साधना स्थली बनाई थी। मान्यता है कि यहीं से बाबा गोरक्षनाथ गोरखपुर गए थे। स्वाभाविक रूप से कांगड़ा जिले का यूपी से संवाद व संबंध इस रूप से बनता है। आप सबने नए भारत की तस्वीर देखी है। 

सीएम ने कहा कि आज हम 5 जी में आ गए। मोदी जी ने टेलीकॉम में 5 जी लॉन्च किया। बिना विवाद कनेक्टिविटी का लाभ पूरे भारतवासियों को मिलेगा। जिंदगी फास्ट हो जाएगी, कॉल ड्रॉप बंद हो जाएगी। कांग्रेस के समय में 2 जी में घोटाला हुआ। सीमा पर सुरक्षा की बात हो तो पीएम मोदी ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया, वह सभी के सामने है। कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों व अलगाववादियों के साथ था। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा से मतलब नहीं था। पीएम मोदी ने दुश्मनों को संदेश दिया कि भारत की तरफ देखोगो तो कांगड़ा और हिमाचल का वीर योद्धा मांद में घुसकर सबक सिखाएगा। काशी विश्वनाथ का धाम संवर चुका है। पहले 5 फीट का संकरा रास्ता था, आज 100 मीटर का। पहले 10 श्रद्धालु एक साथ इकट्ठे नहीं हो सकते थे पर आज 100 श्रद्धालु साथ दर्शन कर सकते हैं। डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। जब 55 वर्ष में कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई तो अब कोई उम्मीद न कीजिए। 

8 वर्ष में आतंकवाद अंतिम सांस गिन रहा है

बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग की चुनाव जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भक्ति व शक्ति का बेहतर समन्वय हिमाचल में दिखता है। इस बेहतर समन्वय की सरकार भाजपा डबल इंजन की सरकार है। 8 वर्ष पहले भारत पिछलग्गू राष्ट्र माना जाता था। कोई नहीं पूछता था। आज योग की परंपरा के साथ 175 देश जुड़ते दिखते हैं।  कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, अलगाववाद, भ्रष्टाचार, परिवारवाद समेत कई घाव दिए। 8 वर्ष में आतंकवाद अंतिम सांस गिन रहा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!