ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
निपुण भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे 'मुख्यमंत्री निपुण भारत एसोसिएट' • ई ऑक्शन के जरिए 38 कमर्शियल प्रॉपर्टीज आवंटित करेगा यीडा • 70 साल का बुजुर्ग लापता , दर्ज कराया गुमशुदा होने का रिपोर्ट • सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ के कार्मिकों की लंबित पदोन्नतियों को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने शासन से जल्द निराकरण कराने की कि मांग • संस्कृत भाषा उन्नयन एवं सम्भाषण कार्यशाला • Unlocking the Secret to Vitality: The Untold Story of Nutrilite Milk Thistle with Dandelion Plus • बिहार की बेटियों को सानिटरी नैपकिन माँगने पर जब I.A.S. अधिकारी हरजोत कौर ने दिया बेतुका बयान • पुलिस ने बरामद किए 44 हजार के मोबाइल फोन, सीईआईआर पोर्टल की मदद से सौंपे वास्तविक मालिकों को • निपुण भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे 'मुख्यमंत्री निपुण भारत एसोसिएट' • ई ऑक्शन के जरिए 38 कमर्शियल प्रॉपर्टीज आवंटित करेगा यीडा • 70 साल का बुजुर्ग लापता , दर्ज कराया गुमशुदा होने का रिपोर्ट • सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ के कार्मिकों की लंबित पदोन्नतियों को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने शासन से जल्द निराकरण कराने की कि मांग • संस्कृत भाषा उन्नयन एवं सम्भाषण कार्यशाला • Unlocking the Secret to Vitality: The Untold Story of Nutrilite Milk Thistle with Dandelion Plus • बिहार की बेटियों को सानिटरी नैपकिन माँगने पर जब I.A.S. अधिकारी हरजोत कौर ने दिया बेतुका बयान • पुलिस ने बरामद किए 44 हजार के मोबाइल फोन, सीईआईआर पोर्टल की मदद से सौंपे वास्तविक मालिकों को •
राजनीति ब्रेकिंग हिन्दी

संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा

D

Dainik India News

• 9044 views
संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा

दैनिक इंडिया न्यूज़, सुल्तानपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक मेहमान गेस्ट हाउस, सुल्तानपुर में जिला अध्यक्ष बिलाल अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अशोक शुक्ला ने किया।

Article image

बैठक का मुख्य आकर्षण अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल का आगमन रहा। उनके पहुंचते ही जिला अध्यक्ष बिलाल अहमद तथा पार्टी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और भारत रत्न, किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिसने कार्यक्रम को नई ऊर्जा प्रदान की।

अपने संबोधन में चौधरी रामसिंह पटेल ने स्पष्ट कहा कि वर्तमान समय में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी को जन-जन तक पहुंचाना है तो गांवों की ग्राम पंचायतों और शहरों के प्रत्येक वार्ड तक संगठन का विस्तार सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केवल बैठकों तक सीमित न रहकर जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में कम से कम 50 सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। उनका मानना था कि मजबूत संगठन ही जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा सकता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सार्थक भूमिका निभा सकता है। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से क्षेत्रवार रणनीति तैयार कर संगठन विस्तार अभियान को गति देने का आह्वान किया।

बैठक में किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। चौधरी रामसिंह पटेल ने सुल्तानपुर जनपद की बंद पड़ी सहकारी चीनी मिल, सैदपुर को पुनः संचालित कराने की मांग को जोरदार ढंग से रखा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि हजारों किसान परिवारों की आजीविका और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था से जुड़ा विषय है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि रालोद किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है और किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु हर स्तर पर प्रयास जारी रखेगी।

बैठक में जैनेंद्र सिंह, शाह आलम, रमेश मोदनवाल, श्रीमती प्रेमलता मौर्य, विकास यादव, अंकित मिश्रा, राम लोट सरोज, राजकुमार त्रिपाठी, सिराज अहमद, डॉ. सौरभ, धर्मेंद्र चौरसिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!