ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे • क्या आप जोडों के दर्द से परेशान हैं?9721000060 • फैजुल्लागंज में शुरु हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र • चोरी-छिपे घूम रहे जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार • भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरी नि. चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया, महिला मतदाताओं का ध्रुवीकरण शुरू • विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए अधिकारियों संग पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च • भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गौरव सम्मान’: तप, त्याग और वैचारिक निष्ठा के पुरोधाओं को राष्ट्रनिष्ठ प्रणाम • प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डा सरोज श्रीवास्तव को लखनऊवासियों की भावभीनी श्रद्धांजलि • नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे • क्या आप जोडों के दर्द से परेशान हैं?9721000060 • फैजुल्लागंज में शुरु हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र • चोरी-छिपे घूम रहे जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार • भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरी नि. चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया, महिला मतदाताओं का ध्रुवीकरण शुरू • विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए अधिकारियों संग पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च • भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गौरव सम्मान’: तप, त्याग और वैचारिक निष्ठा के पुरोधाओं को राष्ट्रनिष्ठ प्रणाम • प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डा सरोज श्रीवास्तव को लखनऊवासियों की भावभीनी श्रद्धांजलि •
उत्तर प्रदेश सरकार English

भारत स्काउट एवं गाइड की त्रिदिवसीय जनपदीय वार्षिक रैली का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन

D

Dainik India News

• 8077 views
भारत स्काउट एवं गाइड की त्रिदिवसीय जनपदीय वार्षिक रैली का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन


दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।
भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश, जनपद लखनऊ के तत्वावधान में गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज, लखनऊ परिसर में आयोजित त्रिदिवसीय जनपदीय वार्षिक रैली का समापन समारोह आज उल्लासपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं पुरस्कार वितरण के साथ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, एमएलसी एवं पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों का अवलोकन किया तथा रैली के अंतर्गत लगाए गए टेंट पिचिंग शिविर का निरीक्षण किया। जिला मुख्यायुक्त डॉ. जे.पी. मिश्र ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया।


मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने स्काउट एवं गाइड्स द्वारा बिना बर्तनों के तैयार किए गए पारंपरिक व्यंजन बाटी-चोखा का रसास्वादन भी किया। भीषण शीतलहर के बावजूद बच्चों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, सहनशीलता एवं समर्पण भाव की उन्होंने विशेष सराहना करते हुए इसे स्काउटिंग की सुदृढ़ प्रशिक्षण परंपरा का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया।


पुरस्कार वितरण के क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा कुल 42 टीमों को ‘ए ग्रेड’, 8 टीमों को ‘बी ग्रेड’ तथा 3 टीमों को ‘सी ग्रेड’ की शील्ड प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त निर्णायक मंडल, रोवर्स, रेंजर्स तथा डीओसी गाइड मधु हंसपाल को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर संस्था के संरक्षक एवं रैली के संयोजक डॉ. आर.पी. मिश्र ने मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह के स्काउट-गाइड भावना से ओतप्रोत दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास एवं आधुनिक, सशक्त भारत के निर्माण में स्काउटिंग आंदोलन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह के साथ रैली के संयोजक एवं संरक्षक डॉ. आर.पी. मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डॉ. जे.पी. मिश्र, उपाध्यक्ष शर्मिला सिंह, पार्षद राजीव बाजपेई, जिला सचिव अनिल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री महेश चंद्र, विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!