ब्रेकिंग न्यूज़
सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार |
हाइलाइट न्यूज़
राजस्थान में गरजे सीएम योगी, कहा रोजगार न मिलने से युवा कर रहे आत्महत्या • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आबकारी कार्यों,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा सेवायोजन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • पुलिस की मिली भगत से खूब हो रहा है अवैध खनन • इंदिरा नगर में सौहार्द और सांस्कृतिक उल्लास का अनुपम समागमअरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ भव्य होली मिलन समारोह • 02 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने हेतु लगाए जाएंगे कैंप, • World Homeopathy Day: Celebrating the Healing Powers of Natural Remedies • NET SCAIM: एसटीएफ ने आरोपी विधायक को गिरफ्तार किया • राष्ट्र सुरक्षा और राष्ट्र प्रेम पर लखनऊ में विशेष बैठक, • राजस्थान में गरजे सीएम योगी, कहा रोजगार न मिलने से युवा कर रहे आत्महत्या • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आबकारी कार्यों,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा सेवायोजन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • पुलिस की मिली भगत से खूब हो रहा है अवैध खनन • इंदिरा नगर में सौहार्द और सांस्कृतिक उल्लास का अनुपम समागमअरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ भव्य होली मिलन समारोह • 02 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने हेतु लगाए जाएंगे कैंप, • World Homeopathy Day: Celebrating the Healing Powers of Natural Remedies • NET SCAIM: एसटीएफ ने आरोपी विधायक को गिरफ्तार किया • राष्ट्र सुरक्षा और राष्ट्र प्रेम पर लखनऊ में विशेष बैठक, •
अपराध English

वक्फ बोर्ड की संपत्ति के विवाद में दंपती पर फायरिंग

�

ब्यूरो डीडी इंडिया

• 9194 views

उदय राज/डीडी इंडिया

हमीरपुर, । मौदहा कस्बे में देर रात रिश्तेदार से मिलकर घर लौटे दंपती पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पति की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है। पुलिस ने घटना का कारण वक्फ बोर्ड की संपत्ति का विवाद बताया है। मौदहा कस्बे के उपरौस में रहने वाले अरशद मुकीम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार को पत्नी आरफा बानो के चाचा से मिलने गया था। देर रात लौटकर मराठीपुरा स्थित घर पहुंच और दरवाजे का ताला खोल रहा था। आरोप है कि इस बीच कस्बे के इकबाल महतों व जावेद महतो पुत्र आफताब अहमद, रफीकउद्दीन उर्फ पिंटू पुत्र बाकर व मुनीर अहमद पुत्र हयातउद्दीन ने असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। इससे वह तो बच गया लेकिन गले में गोली लगने से पत्नी आरफा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले और फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ गए। अरशद ने स्वजन की मदद से घायल आरफा बानो को लहूलुहान हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं कोतवाली पुलिस ने अरशद मुकीम की तहरीर पर इकबाल महतो, जावेद महतों, रफीकउद्दीन उर्फ पिंटू व मुनीरउद्दीन के खिलाफ जान से मारने के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ रवि प्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया वक्फ बोर्ड का विवाद सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। इस बाबत एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि महिला का उपचार करने के लिए भेज दिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!