ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की प्रेरणा स्रोत धर्मपत्नी नम्रता पाठक के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार • विकास खंड बड़राव के विविध उपक्रमों का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सघन निरीक्षण • जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए जनपद में ही रोजगार के अवसर • धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव,भव्य भंडारे का आयोजन • सहारा हॉस्पिटल में पहली बार नयी तकनीक "लॉट सीआरटी पेसमेकर" से मरीज को मिला नया जीवन • गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कादंबिनी लाल श्रीवास्तव का जन्मोत्सव—विधिक गंभीरता और आत्मीय सम्मान का अद्वितीय संगम • मुख्यमंत्री ने सीतापुर भ्रमण के दौरान लहरपुर तहसील के तहत अकबरपुर ग्राम स्थित सूरजकुंड मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 116 करोड़ रूपये से अधिक लागत की 83 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया • उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की प्रेरणा स्रोत धर्मपत्नी नम्रता पाठक के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार • विकास खंड बड़राव के विविध उपक्रमों का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सघन निरीक्षण • जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए जनपद में ही रोजगार के अवसर • धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव,भव्य भंडारे का आयोजन • सहारा हॉस्पिटल में पहली बार नयी तकनीक "लॉट सीआरटी पेसमेकर" से मरीज को मिला नया जीवन • गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कादंबिनी लाल श्रीवास्तव का जन्मोत्सव—विधिक गंभीरता और आत्मीय सम्मान का अद्वितीय संगम • मुख्यमंत्री ने सीतापुर भ्रमण के दौरान लहरपुर तहसील के तहत अकबरपुर ग्राम स्थित सूरजकुंड मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 116 करोड़ रूपये से अधिक लागत की 83 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया •
उत्तर प्रदेश सरकार English

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

D

Dainik India News

• 6779 views
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

दैनिक इंडिया न्यूज़ 7 सितंबर 2024 लखनऊ: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ ने अपने नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्तियां अकादमी के संविधान के नियम-5 के अंतर्गत की गई हैं और तीन वर्षों के लिए प्रभावी होंगी। इस अवधि के दौरान यदि राज्य सरकार द्वारा आवश्यक समझा जाए, तो इन नियुक्तियों को समाप्त भी किया जा सकता है। राज्यपाल महोदय की स्वीकृति से ये नियुक्तियां की गई हैं।

अध्यक्ष के रूप में प्रो. जयन्त खोत को नियुक्त किया गया है। वे अकादमी के सर्वोच्च अधिकारी होंगे और अकादमी की नीतियों का निर्धारण, विभिन्न कार्यक्रमों का निरीक्षण और उनके सुचारु संचालन की देखरेख करेंगे।

उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती विभा सिंह को नियुक्त किया गया है। वे अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उनके कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाने एवं उनके सफल आयोजन की जिम्मेदारी निभाएंगी।

श्रीमती विभा सिंह को उपाध्यक्ष के रूप में विशेष तौर पर सम्मानित किया गया है। उनके पिता श्री कृष्ण कुमार तिवारी, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। इस अवसर पर श्री तिवारी को राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने फोन पर वार्ता कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आईएएस अजयदीप सिंह ने भावुकता के साथ शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "बिटिया ने आज हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है और हम सभी उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उसकी खुशी हमारी खुशी है।" वहीं पर तिवारी जी के घर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के सचिव एच. एस. भार्गव ने जाकर शुभकामनाएं अर्पित कीं। विभा सिंह को राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त होने के बाद गीतकार, संगीतकार, तबला वादक समेत कला जगत से जुड़े सभी लोगों में हर्ष की लहर देखी गई और लोगों ने फोन करके शुभकामनाएं प्रेषित कीं। राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त करने के बाद, विभा सिंह ने हनुमान सेतु जाकर भगवान हनुमान को माथा टेका और समस्त प्रदेश के लोगों के सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

अकादमी की सामान्य परिषद में निम्नलिखित सदस्य नियुक्त किए गए हैं: सुश्री कविता सिंह, सुश्री उपमा पाण्डेय, डा. ज्योति मिश्रा, डा. ज्योति सिन्हा, डा. ज्ञानेश चन्द्र, श्री अमित जायसवाल 'अंजन', श्री राकेश जायसवाल, श्री प्रभाकर मौर्य, डा. सुभाष चन्द्र दीक्षित, श्री श्रीकान्त शुक्ला, श्री ललित कुमार और श्रीमती सरोज रावत।

इन नियुक्तियों का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रसारित करना है।

अध्यक्ष प्रो. जयन्त खोत अकादमी की नीतियों का निर्धारण और विभिन्न कार्यक्रमों का निरीक्षण करेंगे। वे अकादमी के अन्य सदस्यों और अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी गतिविधियाँ अकादमी के उद्देश्यों के अनुरूप हों।

उपाध्यक्ष श्रीमती विभा सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाने और उनके सफल आयोजन की जिम्मेदारी निभाएंगी। वे अध्यक्ष के साथ मिलकर अकादमी की नीतियों और कार्यक्रमों का निरीक्षण करेंगी और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं तैयार करेंगी।

उक्त महानुभावों को वित्त (सामान्य) अनुभाग-2 के शासनादेश संख्या-4/जी-2-144/दस-2014-1 (विविध)/10-2014, दिनांक 15 दिसम्बर, 2014 में वर्णित सुविधाएं अनुमन्य होंगी।

यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक परिदृश्य को नई दिशा देने में सहायक होंगी और कला, संगीत और नाटक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!