ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय को मिला अनुशासित व दूरद्रष्टा नेतृत्व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय मऊ द्वारा मेगा क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन आर्गेनिक तुलसी ग्रीन टी/हर्बल टी पीने के फायदे – Benefits of Organic tulsi green Tea मुख्यमंत्री ने हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग की समीक्षा की, संत कबीर वस्त्र एवं परिधान पार्क योजना को दी मंजूरी गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 6 लोगों को किया जिला बदर त्रेतायुग से चली आ रही है गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा जब भी समानता और न्याय की बात होती है, बाबा साहेब का नाम गौरव से लिया जाता हैः सीएम योगी गन्ना विक्रय की पर्ची न मिलने से किसानों में आक्रोश अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय को मिला अनुशासित व दूरद्रष्टा नेतृत्व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय मऊ द्वारा मेगा क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन आर्गेनिक तुलसी ग्रीन टी/हर्बल टी पीने के फायदे – Benefits of Organic tulsi green Tea मुख्यमंत्री ने हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग की समीक्षा की, संत कबीर वस्त्र एवं परिधान पार्क योजना को दी मंजूरी गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 6 लोगों को किया जिला बदर त्रेतायुग से चली आ रही है गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा जब भी समानता और न्याय की बात होती है, बाबा साहेब का नाम गौरव से लिया जाता हैः सीएम योगी गन्ना विक्रय की पर्ची न मिलने से किसानों में आक्रोश
Uncategorized English

केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया

D

Dainik India News

4376 views
केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया

भव्य आयोजन में पूर्व शिक्षकों और छात्रों ने साझा की उपलब्धियां

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) का 62वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक, वर्तमान शिक्षक, और विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भूतपूर्व उपायुक्त एस. के. वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथियों का स्वागत और प्रेरक संबोधन
विद्यालय की उपप्राचार्या संगीता सक्सेना और वरिष्ठ शिक्षक राम अवध प्रजापति ने उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत संबोधन किया। भूतपूर्व उपायुक्त एस. के. वर्मा ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए बच्चों को ‘भविष्य का भारत’ कहकर संबोधित किया और उन्हें प्रेरणा दी।

उन्होंने विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

सफल आयोजन और मंच संचालन
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर प्रियंका द्वारा किया गया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के द्वितीय पाली के उपप्राचार्य प्रदीप मिश्रा ने दिया। आयोजन में दोनों पालियों के प्रधानाध्यापक अरुणेश वैश्य और भारती अवस्थी, पूर्व उपप्राचार्य जे. एस. राय, पूर्व प्रधानाध्यापक एम. पी. द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ भूतपूर्व शिक्षक उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन ने विद्यालय परिवार की एकता और केंद्रीय विद्यालय संगठन के गौरवशाली इतिहास को पुनः जीवंत कर दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!