ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
ले जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को उप सेना प्रमुख नियुक्त किए जाने पर जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त ने दी शुभकामनाए कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक स्तर पर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी: मुख्यमंत्री मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का किया अवलोकन भंडारे के साथ अखंड कीर्तन का हुआ समापन "The National Legislators Conference will be held in Mumbai from June 15, Uttar Pradesh members will also be included." जनसुनवाई /मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतों का समय से निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किया तलब अधिकारी मस्त किसान पस्त, मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है सहकारिता विभाग सतर्क रहें, ताकि धमाकों की पुनरावृत्ति न हो सके: बृजलाल ले जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को उप सेना प्रमुख नियुक्त किए जाने पर जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त ने दी शुभकामनाए कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक स्तर पर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी: मुख्यमंत्री मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का किया अवलोकन भंडारे के साथ अखंड कीर्तन का हुआ समापन "The National Legislators Conference will be held in Mumbai from June 15, Uttar Pradesh members will also be included." जनसुनवाई /मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतों का समय से निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किया तलब अधिकारी मस्त किसान पस्त, मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है सहकारिता विभाग सतर्क रहें, ताकि धमाकों की पुनरावृत्ति न हो सके: बृजलाल
उत्तर प्रदेश सरकार English

राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिवस को लेकर भाजपा में उत्साह, लखनऊ में भव्य कार्यक्रमों की तैयारी

D

Dainik India News

17 views
राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिवस को लेकर भाजपा में उत्साह, लखनऊ में भव्य कार्यक्रमों की तैयारी

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 4 जुलाई। देश के यशस्वी केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के अत्यंत लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में कैसरबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रमों की विस्तृत योजना बनाई गई।

आनंद द्विवेदी ने बताया कि राजनाथ सिंह न केवल लखनऊ बल्कि पूरे देश में अपने तेजस्वी नेतृत्व, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। उनके जन्मदिवस को जनसेवा और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से यादगार बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हनुमान सेतु मंदिर पार्किंग स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ कर अखंड दीप प्रज्वलित किया जाएगा और हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष रक्षा मंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी के लिए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।

भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर भजन संध्या का आयोजन होगा। रक्षा मंत्री के जन्मोत्सव पर 75 किलो के विशाल लड्डू का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। महिला मोर्चा द्वारा लखनऊ के विभिन्न मंदिरों में 75 दीप प्रज्वलित कर भजन-कीर्तन के माध्यम से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा दरगाह पर चादर चढ़ाकर लड्डू वितरित किए जाएंगे। साथ ही, सभी मंडलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल निरीक्षण के दौरान भाजपा महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, टिंकू सोनकर, मानवेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, प्रमोद सिंह, अशोक तिवारी, घनश्याम अग्रवाल, सौरभ वाल्मीकि, विनायक पांडे, विजय भुर्जी, राकेश गुप्ता और चंद्रप्रकाश अवस्थी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में से हैं जिन्होंने अपने विशाल अनुभव, प्रभावी निर्णय क्षमता और सादगी भरे व्यवहार से देशवासियों के हृदय में विशेष स्थान बनाया है। उनका जीवन समर्पण, राष्ट्रप्रेम और आदर्श नेतृत्व का प्रतीक है। भाजपा महानगर द्वारा आयोजित यह भव्य जन्मोत्सव उनके प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करने का अवसर होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!