ब्रेकिंग न्यूज़
छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन | छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन |
हाइलाइट न्यूज़
सावधान! प्लास्टिक जार का अचार बन रहा है ज़हर — डॉक्टरों ने दी चेतावनी, रिसर्च ने खोला बड़ा राज़ जनसुनवाई : एक मोबाइल नंबर से 10 बार कर सकेंगे शिकायत  किसानों के लिए संजीवनी बनी पीएम किसान सम्मान निधि योजना वैवाहिक वैभव का अनुपम उत्सव : स्नेह, सम्मान और सामाजिक समन्वय का दिव्य संगम पहली बार मात्र 9 माह में किसी आयोग और बोर्ड ने पूरी की भर्ती प्रक्रिया: सीएम योगी  जनगणना-2027 का शुभारंभ : विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा मकान गणना एवं सूचीकरण अभियान महाकुंभ 2025 के निमंत्रण हेतु बेंगलुरु में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और नरेंद्र कश्यप ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से की भेंट चोरी की एक मोबाइल के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार सावधान! प्लास्टिक जार का अचार बन रहा है ज़हर — डॉक्टरों ने दी चेतावनी, रिसर्च ने खोला बड़ा राज़ जनसुनवाई : एक मोबाइल नंबर से 10 बार कर सकेंगे शिकायत  किसानों के लिए संजीवनी बनी पीएम किसान सम्मान निधि योजना वैवाहिक वैभव का अनुपम उत्सव : स्नेह, सम्मान और सामाजिक समन्वय का दिव्य संगम पहली बार मात्र 9 माह में किसी आयोग और बोर्ड ने पूरी की भर्ती प्रक्रिया: सीएम योगी  जनगणना-2027 का शुभारंभ : विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा मकान गणना एवं सूचीकरण अभियान महाकुंभ 2025 के निमंत्रण हेतु बेंगलुरु में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और नरेंद्र कश्यप ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से की भेंट चोरी की एक मोबाइल के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन

D

Dainik India News

190 views
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन

प्रबुद्ध गोष्ठी में साहित्य, संस्कृति, राष्ट्रचेतना और सुशासन पर हुआ व्यापक संवाद

Article image

डॉ. विद्या बिंदु सिंह के आवास पर जुटीं साहित्य, कला एवं समाज जीवन की प्रमुख विभूतियां

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन राजधानी में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी राष्ट्रचिंतन, सांस्कृतिक विमर्श और संगठनात्मक संवाद का महत्वपूर्ण केंद्र बनी। गोखले विहार मार्ग स्थित पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विद्या बिंदु सिंह के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा, प्रशासन तथा सामाजिक जीवन से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने सहभागिता कर समकालीन राष्ट्रीय विषयों पर सारगर्भित विचार-विमर्श किया।

Article image

इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, सनातन जीवन-दृष्टि और राष्ट्रहित के शाश्वत मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में समाज के प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्रीय एकात्मता के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, पद्मश्री सम्मानित लोकगायिका मालिनी अवस्थी, वरिष्ठ साहित्यकार आत्म प्रकाश मिश्र, संस्कृति कर्मी भारती सिंह, पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, प्रो. पूर्णिमा पाण्डेय, पूर्व प्रोफेसर डॉ. ए.एन. सिंह सहित अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार, कलाकार, शिक्षाविद् एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते बारह वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रनिर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, लोककलाएं, साहित्य, संगीत और अध्यात्म हमारी राष्ट्रीय चेतना की आधारशिला हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के बिना विकसित, आत्मनिर्भर एवं आत्मगौरव सम्पन्न भारत की संकल्पना पूर्ण नहीं हो सकती।

कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पारंपरिक स्वागत किया तथा उन्हें लखनऊ की प्रसिद्ध दही-जलेबी का स्वाद कराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के बारह वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित "सुशासन, विकास और विश्वास" पुस्तिका उपस्थित प्रबुद्धजनों को भेंट की तथा डॉ. विद्या बिंदु सिंह की साहित्य-साधना की मुक्तकंठ से सराहना की। इसी क्रम में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उन्हें भी लखनऊ की प्रसिद्ध दही-जलेबी का स्वाद कराया। इस आत्मीय क्षण ने आयोजन की सांस्कृतिक गरिमा और पारिवारिक आत्मीयता को और अधिक सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत एवं प्रबुद्ध गोष्ठी के सफल आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने जिस संगठनात्मक दक्षता, अनुशासन, समन्वय और कार्यकुशलता का परिचय दिया, वह अत्यंत अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि किसी भी सशक्त संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित एवं कर्मनिष्ठ संगठनकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने डॉ. नीरज सिंह को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता से भारतीय जनता पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

जितेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उद्बोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संपूर्ण संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा तथा जनता एक बार पुनः विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपना विश्वास व्यक्त करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक अस्मिता, सुशासन और लोककल्याण के प्रति भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और यही जनविश्वास भविष्य में भी संगठन को निरंतर सशक्त बनाता रहेगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!