ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी: स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति से ही रुकेगा भ्रष्टाचार • सात लाख करोड़ के बजट का ईंधन बनेंगे जीएसटी, आबकारी, स्टांप और वाहन कर • शांति भंग की आशंका में कुल 12 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • भाजपा युवा नेता नीरज सिंह को वैवाहिक वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएँ — जितेन्द्र प्रताप सिंह • PCOD का उपचार: एलोपैथी और आयुर्वेद में उपलब्ध विकल्प • गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए बढ़े मददगार हाथ, बेटी की फीस भरने का दिया आश्वासन • विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश: "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण • Strengthen the concept of ‘smart village,’ make ‘Vishwakarma complexes’ in every village on the lines of malls: Chief Minister • उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी: स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति से ही रुकेगा भ्रष्टाचार • सात लाख करोड़ के बजट का ईंधन बनेंगे जीएसटी, आबकारी, स्टांप और वाहन कर • शांति भंग की आशंका में कुल 12 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • भाजपा युवा नेता नीरज सिंह को वैवाहिक वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएँ — जितेन्द्र प्रताप सिंह • PCOD का उपचार: एलोपैथी और आयुर्वेद में उपलब्ध विकल्प • गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए बढ़े मददगार हाथ, बेटी की फीस भरने का दिया आश्वासन • विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश: "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण • Strengthen the concept of ‘smart village,’ make ‘Vishwakarma complexes’ in every village on the lines of malls: Chief Minister •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट

D

Dainik India News

• 2539 views
जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट

100 एकड़ में सीएनएच का अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार; मुख्यमंत्री योगी ने किया वर्चुअल शिलान्यास

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देने वाला बड़ा निवेश अब जेवर की धरती पर उतरने जा रहा है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सीएनएच इंडस्ट्रियल 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से करीब 100 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से इस परियोजना का शिलान्यास करते हुए इसे प्रदेश के औद्योगिक विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस संयंत्र से हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे और स्थानीय उद्योगों तथा आपूर्ति श्रृंखला को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने अराजकता और पिछड़ेपन की पुरानी छवि को पीछे छोड़कर निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। प्रदेश में रूल ऑफ माफिया की जगह रूल ऑफ लॉ स्थापित हुआ है। मजबूत कानून-व्यवस्था के कारण देश-विदेश की कंपनियां यहां निवेश के लिए आगे आ रही हैं। उत्तर प्रदेश अब ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ फियरलेस बिजनेस और ट्रस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीएनएच के निवेश को प्रदेश की कृषि और विनिर्माण क्षमता से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कुल ट्रैक्टर बाजार में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 18.5 प्रतिशत है। ऐसे में यहां स्थापित होने वाला यह संयंत्र आधुनिक कृषि यंत्रीकरण को नई गति देगा। राज्य सरकार कंपनी को हरसंभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कंपनी को ट्रैक्टर के साथ बुलडोजर निर्माण की भी सलाह देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का बुलडोजर पहले ही एक ब्रांड बन चुका है और देश-दुनिया में इसकी मांग है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए 36 से अधिक क्षेत्र-विशिष्ट नीतियां लागू की गई हैं। एक्सप्रेस-वे, हवाई अड्डों, औद्योगिक गलियारों और आधुनिक लॉजिस्टिक सुविधाओं ने उद्योगों के लिए अनुकूल आधार तैयार किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, डेटा सेंटर और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में भी निवेश की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। टाटा, सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम और एचसीएल जैसी कंपनियों के साथ सहयोग से युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा रहा है।

जेवर क्षेत्र को प्रदेश की औद्योगिक विकास रणनीति का प्रमुख केंद्र बताते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 25 हजार हेक्टेयर में विकसित हो रहा यीडा क्षेत्र नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ बड़े औद्योगिक, आर्थिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में उभर रहा है। यहां सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल डिवाइस, अपैरल, टॉय, एमएसएमई और डेटा सेंटर पार्क जैसी परियोजनाएं विकसित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस बदलाव में स्थानीय किसानों और जनप्रतिनिधियों के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।

निवेश के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं। आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग के माध्यम से 7.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी है। प्रदेश में कारखानों की संख्या 14 हजार से बढ़कर 35 हजार से अधिक और स्टार्टअप की संख्या 120 से बढ़कर 25 हजार से अधिक हो चुकी है। एमएसएमई इकाइयों की संख्या भी एक करोड़ तक पहुंच गई है।

सीएनएच इंडस्ट्रियल के प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों और औद्योगिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यह निवेश रोजगार सृजन, स्थानीय औद्योगिक तंत्र की मजबूती और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जेवर में स्थापित होने जा रहा यह संयंत्र इस बात का संकेत है कि उत्तर प्रदेश अब केवल बड़े निवेश प्रस्तावों का केंद्र नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!