ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
भाजपा नेता की पिस्टल से विवेक ने मारी थी गोली, जेल मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों का किया निरीक्षण विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव के होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह हुए शामिल बाढ़ से पहले सतर्कता: एनडीआरएफ द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक का किया निरीक्षण सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट/स्मार्टफोन स्थानीयजनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरित किए जाएं प्रदेश की टॉप 20 खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड सत्र 2023-24 की उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह भाजपा नेता की पिस्टल से विवेक ने मारी थी गोली, जेल मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों का किया निरीक्षण विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव के होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह हुए शामिल बाढ़ से पहले सतर्कता: एनडीआरएफ द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक का किया निरीक्षण सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट/स्मार्टफोन स्थानीयजनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरित किए जाएं प्रदेश की टॉप 20 खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड सत्र 2023-24 की उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह
उत्तर प्रदेश English

बिना बाधा के होंगे रामलला के दर्शन :आचार्य प्रेम

D

Dainik India News

4233 views
बिना बाधा के होंगे रामलला के दर्शन :आचार्य प्रेम
फ़ाइल फ़ोटो

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर तक बेहतर रोड कनेक्टिविटी प्रदान करने जा रही योगी सरकार 

जन्मभूमि तक जाने वाले विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण के लिए एक हजार करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत 

भूमि अधिग्रहण, भवन-दुकान स्वामियों के पुर्नवास एवं निर्माण का कार्य जारी 

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 3 दिसंबर। रामनगरी अयोध्या कभी तंग सड़कों और बदहाल रास्तों के लिए जानी जाती थी, लेकिन जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके कायाकल्प का संकल्प लिया है तब से अयोध्या चमक रही है। अयोध्या के रास्ते चौड़े हो चुके हैं, आवागमन सुगम हो चुका है। यहां विकास की ऐसी झड़ी लगी है कि अयोध्या अलग रंग रूप में दिखाई देने लगी है। विदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले भक्तों के लिए प्रदेश सरकार ने शानदार कनेक्टिविटी प्रदान की और अब योगी सरकार का लक्ष्य यहां बन रहे भव्य राम मंदिर तक अलग-अलग स्थानों से डायरेक्ट रोड कनेक्टिविटी प्रदान करने का है। इसके तहत सरकार ने लगभग एक हजार करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृत किया है। इन परियोजनाओं में रोड कनेक्टिविटी के लिए भूमि अधिग्रहण, भवन और दुकान स्वामियों की पुनर्स्थापना एवं निर्माण शामिल है। इससे रामजन्मभूमि तक जाने वाले सभी रास्ते चौड़े किए जाएंगे और इनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा, ताकि भगवान राम के बाल स्वरूप का दर्शन करने आने वाले भक्तों को राममय वातावरण प्रदान किया जा सके।    

भूमि, भवन खरीद और पुर्नवास का काम 80 प्रतिशत पूरा

श्रद्धालुओं की सहूलियत का ध्यान रखते हुए सुग्रीव किले से श्रीराम जन्म भूमि मंदिर मार्ग तक लगभग आधा किमी (0.566 किमी) का फोर लेन तैयार किया जा रहा है, जिसका नाम जन्म भूमि पथ रखा गया है। इसके निर्माण में जमीन खरीदने से लेकर अन्य निर्माण में 83.33 करोड़ का खर्च आ रहा है, जिसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में हरी झंडी दे दी है। वहीं जमीन खरीदने के लिए 3.90 करोड़ और निर्माण कार्य के लिए 27.17 करोड़ की धनराशि जारी की जा चुकी है। वर्तमान में 39 प्रतिशत काम हो चुका है, जिसमें जल निगम की ओर से सीवर-वाटर सप्लाई के लिए पाईप लाइन का काम तेजी से चल रहा है। वहीं आरसीसी नाली और यूटीलिटी डक्ट का काम भी हो रहा है। इसी तरह श्रृंगार हाट से श्री राम जन्म भूमि मंदिर मार्ग तक .742 किमी का फोर लेन तैयार किया जा रहा है। इसका मार्ग का नाम भक्ति पथ रखा गया है। इसके चौड़ीकरण के लिए जमीन खरीदने समेत अन्य निर्माण कार्य के लिए 62.79 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके सापेक्ष 32.10 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। ऐसे में निर्माण मार्ग में आने वाली 350 दुकानों का मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं चौड़ीकरण के लिए 290 दुकानों को ध्वस्त किया जा चुका है शेष पर कार्रवाई चल रही है। यह मार्ग 13 मीटर चौड़ा किया जा रहा है, जिसमें 5.50 मीटर चौड़ाई सीसी रोड की भी शामिल है। 

राम पथ के नाम से जाना जाएगा सहादतगंज से नया घाट मार्ग

राम भक्तों को श्रीराम जन्म भूमि मंदिर तक पहुंचाने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए सहादतगंज से नया घाट मार्ग 12.940 किमी का फोर लेन तैयार किया जा रहा है, जिसका नाम राम पथ रखा गया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण में जमीन खरीदने से लेकर अन्य निर्माण कार्य के लिए 797.69 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है, जिसके सापेक्ष 290 करोड़ की धनराशि जारी की जा चुकी है। राम पथ के लिए 40765 वर्ग मीटर भूमि की जरूरत है, जिसके मुकाबले 4773 वर्ग मीटर भूमि का अर्जन कर लिया गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!