ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
तेज बरसात भी न रोक पाई हौंसले की दौड़ Sanskrit is the Mother of All Indian Languages: Amit Shah Strengthening the Swasth Bharat Mission: Free Medical Camp in Lohiya Nagar Ward a Success बैंक ऋण जमा न करने पर जिलाधिकारी ने 8 लोगों की बंधक अचल संपत्तियों को सरफेसी एक्ट के तहत संबंधित बैंकों को हस्तांतरित करने का जारी किया आदेश संस्कृत को जन-जन की बोलचाल की सरल भाषा बनाने के प्रयासों को साधुवाद:अशोक बाजपेई दो दिवसीय अंतरप्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारी हुई पूर्ण युवती से मोबाइल लूट का पर्दाफास लखनऊ में खुला उत्‍तर भारत का सबसे बड़ा माल 'लुलु माल', मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन तेज बरसात भी न रोक पाई हौंसले की दौड़ Sanskrit is the Mother of All Indian Languages: Amit Shah Strengthening the Swasth Bharat Mission: Free Medical Camp in Lohiya Nagar Ward a Success बैंक ऋण जमा न करने पर जिलाधिकारी ने 8 लोगों की बंधक अचल संपत्तियों को सरफेसी एक्ट के तहत संबंधित बैंकों को हस्तांतरित करने का जारी किया आदेश संस्कृत को जन-जन की बोलचाल की सरल भाषा बनाने के प्रयासों को साधुवाद:अशोक बाजपेई दो दिवसीय अंतरप्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारी हुई पूर्ण युवती से मोबाइल लूट का पर्दाफास लखनऊ में खुला उत्‍तर भारत का सबसे बड़ा माल 'लुलु माल', मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेश English

रेलकर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन

D

Dainik India News

3229 views
रेलकर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन

ब्यूरो डीडी इंडिया

निजीकरण के खिलाफ रेल कर्मियों/यूनियनों में गुस्सा, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

निजीकरण के खिलाफ रेलकर्मियों में नाराजगी बढ़ने लगी है। शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर एन. एफ. आई. आर. की आह्वान पर केंद्र सरकार की हिटलरशाही रवैया, पूंजीवादी नीति एवं रेल को लगातार निजी हाथों में बेचने के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

चारबाग स्टेशन शाखा के शाखा मंत्री एस.के. तलवार, शाखा अध्यक्ष गुरदीप सिंह, वजाहत अहमद मंडल उपाध्यक्ष की देखरेख में रेलवे के निगमीकरण, एन. पी. एस., रेल मार्ग को प्राइवेट करना, बोनस की सीलिंग न बढाने के विरोध में एकत्र होकर प्रदर्शन किये।

शाखा मंत्री एस के तलवार ने धरने को संबोधित करते हुए कहा की अगर सरकार ने हमारी मांगों को नहीं माना तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। यूनियन के लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार मौद्रीकरण की आड़ में रेलवे को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। यूनियन ऐसा नहीं होने देगी।

सभा में वजाहत अहमद, प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, सुनील गुप्ता, मोहम्मद सुलेमान, गीता देवी, एन के दुबे, यू एन भास्कर, देवेंद्र, अरविंद कुमार, आदित्य शुक्ला, सहित सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की।

शाखा मंत्री एस के तलवार ने टिकट परीक्षक की रिक्तियों को न भरने, रेलवे कालोनियों की जर्जर हालात, सहायक लोको पायलट से गार्ड की ड्यूटी कराने, गार्ड लाइनबॉक्स को समाप्त किए जाने का विरोध तथा सभी कैडर में पदोन्नति की मांग केंद्र सरकार से की। रेलकर्मियों ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए सरकार को चेताया कि कर्मचारी विरोधी नीतियां रोके।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!